भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /झारखंड
  • /दिखावे की दोस्ती, असल में तकरार: 'इंडिया' ब्लॉक में फिर खिंची तलवार!

दिखावे की दोस्ती, असल में तकरार: 'इंडिया' ब्लॉक में फिर खिंची तलवार!

समाजवादी पार्टी अखिलेश यादव ने उद्योगपति और राज्यसभा सांसद परिमल नथवानी के बेटे धनराज परिमल नथवानी को राज्यसभा का टिकट दिया है. उनके इस फैसले से झारखंड कांग्रेस पार्टी ने आपत्ति जताई है. इससे एक बार फिर से इंडिया ब्लॉक की एकजुटता की पोल खुल गई.

Written ByK. Raj Mishra
Published: Oct 01, 2026, 10:26 AM IST|Updated: Oct 01, 2026, 11:23 AM IST
joinshare
दिखावे की दोस्ती, असल में तकरार: 'इंडिया' ब्लॉक में फिर खिंची तलवार!
Image Credit: 'इंडिया' ब्लॉक में फिर खिंची तलवार! (Zee Media)

About the Author

K. Raj Mishra

K. Raj Mishra

कर्मराज मिश्रा ज़ी न्यूज (डिजिटल) टीम में बतौर चीफ सब एडिटर कार्यरत हैं. वे यहां देश-विदेश की राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लिखते हैं. कानपुर यूनीवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर की डिग्री हासिल करके IBN-7 न्यूज चैनल से इंटर्नशिप की. इसके बाद खबर फास्ट, नेशन लाइव और साधना न्यूज न्यूज चैनलों में काम करने के बाद डिजिटल का रुख किया और 2017 से 2020 तक हिंदुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम किया. इसके बाद News Nation, India Ahead के बाद वर्तमान में Z Media का हिस्सा हैं. मीडिया में 10 साल के कार्यकाल के दौरान यूपी, बिहार, छत्तीसगढ़ और दिल्ली विधानसभा चुनावों के अलावा 2019 और 2024 का लोकसभा चुनाव कवर किया है.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
ID चेकिंग सख्त, पैपराजी की एंट्री कम: बॉलीवुड की दिवाली पार्टियों में बढ़ी सुरक्षा, टाइगर श्रॉफ फायरिंग का असर

ID चेकिंग सख्त, पैपराजी की एंट्री कम: बॉलीवुड की दिवाली पार्टियों में बढ़ी सुरक्षा, टाइगर श्रॉफ फायरिंग का असर

2

चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का बिहार पर दिखेगा असर, 28 अक्टूबर से बारिश के आसार, 29 को पूरे राज्य में 'ऑरेंज अलर्ट'

3

PM मोदी के पिता पर टिप्पणी से गरमाई सियासत: गजेंद्र सिंह शेखावत और अतुल भंसाली ने कांग्रेस को घेरा

4

SBI-PNB-HDFC में 16 दिन नहीं होगा काम! चेक करें नवंबर में कब-कब बंद रहेंगे बैंक?

5

एटम बम का घमंड धड़ाम: भारत की परमाणु पावर से 'जिन्नालैंड' में हड़कंप; बिलबिला उठे सियासतदान

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कल यानी बुधवार (30 सितंबर) को नई दिल्ली में इंडिया ब्लॉक की बैठक हुई थी. जानकारी के मुताहिक, इस बैठक में विपक्षी दलों ने एकजुट होकर सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ संसद के दोनों सदनों में महाभियोग प्रस्ताव लाने का फैसला लिया है. कथित वोट चोरी और SIR में गड़बड़ी को लेकर विपक्षी दलों की यह एकता महज कुछ ही घंटों में धरासाई हो गई. बैठक से निकलते ही उद्धव ठाकरे ने कांग्रेस पर सवाल खड़े कर दिए. उन्होंने कहा कि कांग्रेस की 'एकला चलो' की नीति ठीक नहीं है. उद्धव ठाकरे ने कहा कि ज्ञानेश कुमार के खिलाफ इंडिया ब्लॉक के सभी दलों को एक साथ मिलकर एक बड़ा आंदोलन करना चाहिए. उन्होंने कहा कि यह ठीक नहीं कि कांग्रेस पार्टी अलग-अलग अपना कार्यक्रम करे.

INDIA ब्लॉक की एकजुटता पर सवाल

उद्धव ठाकरे और की तरह झारखंड कांग्रेस ने समाजवादी पार्टी के एक फैसले पर अपनी आपत्ति जाहिर की. दरअसल, सपा मुखिया अखिलेश यादव ने राज्यसभा चुनाव में धनराज नथवानी को अपनी पार्टी का उम्मीदवार बनाया है. दरअसल, उद्योगपति धनराज नथवानी के पिता परिमल नथवानी को हाल ही में एनडीए ने झारखंड से राज्यसभा भेजा है. अब बेटे को अखिलेश यादव उच्च सदन भेजने की तैयारी कर रहे हैं. बेटे के नामांकन पर परिमल नथवानी ने खुशी जताते हुए कहा कि ये हम सब के लिए गर्व का क्षण है. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से भी नथवानी परिवार के करीब रिश्ते बताए जाते हैं. इसी को लेकर झारखंड कांग्रेस ने अखिलेश यादव के फैसले का विरोध किया है.

झारखंड कांग्रेस के विरोध की वजह

इसी साल 18 जून को परिमल नथवानी ने बतौर निर्दलीय झारखंड से राज्यसभा का चुनाव जीता था. एनडीए के समर्थन से उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी प्रणव झा को मात दी थी. इस जीत की खास बात यह रही कि परिमल के पास पर्याप्त आंकड़ा नहीं था. इस चुनाव में राजद और वामपंथी दलों के विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की थी, जिसकी वजह से प्रणव झा हार गए थे. इस चुनाव में परिमल नथवानी ने पहली वरीयता के निर्धारित 28 वोट हासिल किए थे, जिससे उनकी जीत सुनिश्चित हो गई थी. प्रणव झा को पहली वरीयता के केवल 20 वोट मिले थे. अब अखिलेश ने परिमल नथवानी के बेटे को टिकट देकर कांग्रेस पार्टी के जख्मों पर नमक छिड़कने जैसा काम किया है.

धनराज परिमल नथवानी के बारे में जानिए

उद्योगपति परिमल नथवानी के बेटे थनराज नथवानी खुद भी एक सफल बिजनेसमैन हैं. वह रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड में ग्रुप प्रेसिडेंट के पद पर कार्यरत हैं और गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष हैं. केंद्रीय मंत्री अमित शाह जब गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष हुआ करते थे, तब थनराज जेसीए के उपाध्यक्ष थे. अहमदाबाद में दुनिया के सबसे बड़े नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम के निर्माण और प्रबंधन में उनकी मुख्य भागीदारी रही है. अमित शाह के अलावा नथवानी परिवार के अंबानी और अडाणी परिवार के साथ भी अच्छे संबंध हैं.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:
Ranchi News
Congress
Samajwadi Party