बिहार MLC चुनाव में बीजेपी ने आज (29 सितंबर) अपने हिस्से की चारों सीटों पर प्रत्याशी उतार दिए हैं. पार्टी ने इस चुनाव में अपने पुराने चेहरों पर ही भरोसा जताया है. जेडीयू की ओर से चार कैंडिडेट पहले ही घोषित कर दिए गए थे.
भारतीय जनता पार्टी में हुए हालिया संगठनात्मक बदलावों के बाद 29 सितंबर को नए राज्य प्रभारी और सह प्रभारी पहली बार एक साथ बैठ रहे हैं. इस बैठक में राज्यों की राजनीतिक स्थिति, संगठन की सक्रियता, चुनावी तैयारियों और केंद्र व प्रदेश इकाइयों के बीच बेहतर तालमेल को लेकर आगे की दशा और दिशा तय हो सकती है.
विपक्ष द्वारा संवैधानिक संस्थाओं को लगातार निशाना बनाए जाने से भड़के बीजेपी नेता जे पी नड्डा ने कांग्रेस को लपेटते हुए जमकर फटकार लगाई है.
एडीआर की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 4 वर्षों में 111 सांसदों और विधायकों ने अपनी राजनीतिक पार्टी बदली. इस स्टोरी में जानिए किस दल में सबसे ज्यादा नेता शामिल हुए और दलबदल रोकने के लिए क्या सुझाव दिए गए हैं.
झारखंड में MMDR को लेकर सियासत तेज होती जा रही है. सत्ता पक्ष जहां इसको लेकर सड़कों पर है, वहीं बीजेपी इस कानून को राज्य हित में बता रही है. बीजेपी का आरोप है राज्य सरकार एमएमडीआर को लेकर राज्य की जनता को गुमराह कर रही है.
NDA के सीट बंटवारे के तहत चार सीटों पर BJP और चार सीटों पर JDU चुनाव लड़ रही है. जेडीयू की ओर से अपने हिस्से की चारो सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दिए गए हैं. अब बीजेपी की संभावित उम्मीदवारों की लिस्ट सामने आ चुकी है.
पिछले 4 वर्षों में 111 जनप्रतिनिधियों ने बदला पाला! जानिए किन राज्यों में हुआ बड़ा उलटफेर, भारत के दल-बदल विरोधी कानून (Anti-Defection Law) में क्या हैं बड़ी खामियां और इस राजनीतिक अस्थिरता को रोकने के सटीक समाधान.
राहुल गांधी द्वारा चुनाव आयोग (EC) पर उठाए गए सवालों पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने कड़ा पलटवार किया है. बीजेपी नेता सुधांशु त्रिवेदी ने राहुल गांधी के राजनीतिक ज्ञान को शून्य बताते हुए उन्हें देश में कांग्रेस शासन के दौरान हुए बूथ कैप्चरिंग के दौर की याद दिलाई है. जानिए क्या है पूरा मामला?
बीजेपी ने 2026 का चुनावी रण जीतने के लिए पानी की तरह पैसा बहाया. पांच राज्यों के आक्रामक प्रचार को लेकर खुले मन से खजाना लुटाने वाली पार्टी को इसका फायदा भी हुआ.
स्मृति ईरानी की छत्तीसगढ़ और हरियाणा का नया भाजपा प्रदेश प्रभारी बनाया गया है. 17 अगस्त 2026 को बीजेपी का राष्ट्रीय महासचिव बनाए जाने के ठीक एक महीने बाद उन्हें दो बड़े राज्यों का प्रभार सौंपना यह साबित करता है कि संगठन में उनका कद तेजी से बढ़ा है.
EC-SIR विवाद के बीच बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने चुनाव आयोग का पक्ष रखते हुए कहा कि तीनों चुनाव आयुक्तों के बीच 14 बार आधिकारिक विचार-विमर्श हुआ. उन्होंने दावा किया कि SIR को लेकर तीनों आयुक्तों की सर्वसम्मत सहमति थी.
बिहार में बीजेपी और जेडीयू के बीच पिछले कुछ दिनों से सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है. पहले फरक्का जल समझौता और उसके बाद यूसीसी पर अमित शाह के बयान को लेकर दोनों दलों के बीच टशन सामने आ चुकी है. अब यूपी चुनाव को लेकर भी रार हो सकता है.
भागलपुर में मंत्री ई. शैलेंद्र ने जेडीयू सांसद अजय मंडल तीखा हमला बोलते हुए उनकी कार्यशैली पर तमाम सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि अगर वे सरकार में हैं और कोई समस्या है, तो उन्हें अपनी बात उचित मंच पर रखनी चाहिए.
हजारों करोड़ रुपये की संपत्ति, फिर भी न कोई सुरक्षाकर्मी और न लग्जरी गाड़ी, सड़क पर भीख मांगते इस विधायक का अनोखा अंदाज चर्चा में क्यों आया? जानिए इस कदम के पीछे की असली वजह और पूरा मामला.