Rajasthan News: अलवर में 12 लाख की टाटा टियागो में बार-बार खराबी से परेशान AAO दीपक शर्मा परिवार के साथ शोरूम में धरने पर बैठ गए. कार पर विरोध का पोस्टर लगाया. करीब साढ़े चार घंटे बाद कंपनी ने कार वापस लेकर पूरी रकम लौटा दी.
Rajasthan News: अलवर में सेक्सटॉर्शन के आरोप में पुलिस ने राहुल को गिरफ्तार किया है. आरोपी पर अश्लील फोटो-वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर पैसे मांगने का आरोप है. पुलिस ने मोबाइल जब्त कर डिजिटल सबूतों की जांच शुरू कर दी है.
Alwar ESIC Medical College: अलवर के ESIC मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में स्टूडेंट यूनियन ने स्टूडेंट वेलफेयर/डेवलपमेंट फंड के उपयोग में पारदर्शिता और मेडिकल सुविधाओं की मांग को लेकर कॉलेज के गेट पर तालाबंदी कर धरना दिया. छात्रों ने दवाइयां, मेडिकल जांच और बेहतर इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने की भी मांग की.
Alwar News: अलवर के हसनपुर गांव में पुरानी रंजिश के चलते प्रमोद प्रकाश की हत्या का मामला सामने आया है. आरोपियों ने शव सड़क पर फेंकने की कोशिश की. परिजनों ने एक आरोपी को पकड़ लिया, जबकि दूसरा फरार हो गया.
Alwar Snake Video: अलवर के कटोरी वाला तिबारा इलाके में एक घर में ब्लैक कोबरा घुसने से हड़कंप मच गया. घर से बाहर निकलने के बाद कोबरा का एक डॉग से आमना-सामना हो गया. दोनों के बीच काफी देर तक भिड़ंत होती रही, जिसका वीडियो सामने आया है.
अलवर नगर निगम में गांधी जयंती कार्यक्रम के दौरान वन मंत्री संजय शर्मा माल्यार्पण के बाद अचानक रवाना हो गए. इस दौरान महापौर सुमन लता के पति अजय अग्रवाल उन्हें रोकने के लिए पीछे से आवाज लगाते और गाड़ी तक पहुंचने की कोशिश करते नजर आए, लेकिन मंत्री की गाड़ी आगे बढ़ गई. घटना का वीडियो सामने आने के बाद राजनीतिक चर्चाएं तेज हैं, हालांकि मंत्री के अचानक जाने की वजह को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है.
Alwar News: अलवर के मुबारिकपुर-रघुनाथगढ़ मार्ग पर पुलिया के नीचे खुले में बायोमेडिकल वेस्ट मिलने से हड़कंप मच गया. चिकित्सा विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर कचरा हटवाया और जांच शुरू की. प्रारंभिक जांच में कचरा सरकारी स्वास्थ्य विभाग का नहीं मिला है. अब विभाग निजी क्लीनिकों की जांच करेगा.
Alwar News: अलवर के अरावली विहार थाना क्षेत्र से करीब 35 लाख रुपये की दवाइयों से भरा ट्रक गायब हो गया था. पुलिस ने 12 घंटे में जंगल के सुनसान इलाके से ट्रक और 182 पेटियों में लदी करीब 294.50 लाख कैप्सूल की पूरी खेप बरामद कर ली.
Alwar Development Works: अलवर जिले को सड़क और रेल कनेक्टिविटी से जुड़ी करीब 21.20 करोड़ रुपये की विकास कार्यों की सौगात मिली है. केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और वन राज्यमंत्री संजय शर्मा ने 20 करोड़ रुपये की 18 किलोमीटर लंबी सड़क का शिलान्यास किया. वहीं मालाखेड़ा रेलवे स्टेशन पर जैसलमेर-काठगोदाम रानीखेत एक्सप्रेस का ठहराव शुरू हुआ.
अलवर के रामगढ़ कस्बे में शनिवार सुबह राजस्थान ग्रामीण बैंक के सामने तेज रफ्तार टाटा ट्रोले ने सड़क किनारे खड़े तीन किशोरों और मोटरसाइकिल को कुचल दिया. हादसे में 15 साल के पुष्प की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 14 वर्षीय नमन और जीत गंभीर घायल हो गए. दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद अलवर रेफर किया गया.
Alwar News: अलवर कोतवाली थाना पुलिस ने चोरी की बाइक लेकर घूम रहे दो युवकों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों से काले रंग की हीरो बाइक बरामद हुई, जिसके चेसिस और इंजन नंबर के कुछ अंक घिसे मिले. पुलिस ने बाइक जब्त कर जांच शुरू कर दी है.
Alwar News: अलवर के राजीव गांधी सामान्य चिकित्सालय में मरीज निर्मल की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा किया. बहन कंचन ने ड्यूटी डॉक्टर और स्टाफ पर लापरवाही के आरोप लगाए. प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रवीण शर्मा ने जांच कराने की बात कही.
खैरथल-तिजारा में सभापति चुनाव से पहले कांग्रेस समर्थित पार्षदों को हरियाणा में रोके जाने के आरोपों से जुड़ा वीडियो सामने आया है. वायरल वीडियो में तेज रफ्तार बस, लालबत्ती वाली गाड़ी और बस के टूटे शीशे दिखाई दे रहे हैं. कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि पार्षदों को अलग-अलग जगहों पर रोककर रखा गया और लोकेशन मिलने के बाद कुछ पार्षदों को वहां से निकाला गया. कांग्रेस ने पूरे मामले में सरकार और पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं.
Alwar Viral Video: अलवर नगर निगम में BJP की जीत के बाद पार्षदों और समर्थकों ने बस में एक साथ जश्न बनाया. बस में जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें एक महिला पार्षद ने राजनीतिक पैरोडी पेश की और इस दौरान बस में मंत्री संजय शर्मा भी नजर आए.
Rajasthan News: अलवर नगर निगम को पहली मेयर मिल गई हैं. बीजेपी की सुमनलता अग्रवाल ने 42 वोट हासिल कर जीत दर्ज की. बीजेपी को 13 निर्दलीय और एक BSP पार्षद का समर्थन मिला. कांग्रेस की कमलेश शर्मा को 23 वोट मिले.
Alwar News: अलवर के अचलपुरी गांव में जमीन विवाद के बीच 38 वर्षीय कमल सिंह की कुएं में छलांग लगाने से मौत हो गई. परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मालाखेड़ा अस्पताल के बाहर धरना दिया और शव लेने से इनकार कर दिया.
Rajasthan News: थानागाजी से कम उम्र में पार्षद बनीं नेहा शर्मा ने जीत को बड़ी जिम्मेदारी बताया है. पूर्व पत्रकार नेहा अब जनता और प्रशासन के बीच दूरी कम करने पर जोर देंगी. युवाओं के लिए स्किल सेंटर, महिला सुरक्षा, CCTV, स्ट्रीट लाइट, स्वच्छता और पेयजल उनकी प्राथमिकताएं हैं.
अलवर नगर निगम के 65 वार्डों में भाजपा को 28, कांग्रेस को 23, बसपा को 1 और निर्दलीयों को 13 सीटें मिली हैं. बहुमत के लिए 33 पार्षद चाहिए, ऐसे में भाजपा 5 और कांग्रेस 10 सीट दूर है. 13 निर्दलीय पार्षद किंगमेकर बन गए हैं. भाजपा के 7-8 निर्दलीयों के समर्थन जुटाने की चर्चा है, जिससे उसका बोर्ड बनना फिलहाल मजबूत माना जा रहा है. वहीं, मेयर चुनाव के लिए 21 सितंबर को मतदान होगा.
Alwar Nikay Chunav : अलवर के नगर निकाय चुनाव परिणामों ने भाजपा और कांग्रेस, दोनों ही प्रमुख दलों को बड़ा राजनीतिक संदेश दिया है. जिले के 12 निकायों में भाजपा को केवल नौगांवा और खेड़ली में स्पष्ट बहुमत मिल सका, जबकि बाकी निकायों में निर्दलीय प्रत्याशियों ने दोनों दलों के समीकरण बिगाड़ते हुए सत्ता की चाबी अपने हाथ में रखी है. सबसे बड़ा उलटफेर राजगढ़ में देखने को मिला, जहां 40 वार्डों में से 31 पर निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की. भाजपा महज 6 और कांग्रेस 3 सीटों पर सिमट गई.