App

अलवर में घर में घुसा ब्लैक कोबरा: डॉग से हुआ आमना-सामना, फन फैलाकर डटा रहा सांप, वीडियो वायरल

Alwar Snake Video: अलवर के कटोरी वाला तिबारा इलाके में एक घर में ब्लैक कोबरा घुसने से हड़कंप मच गया. घर से बाहर निकलने के बाद कोबरा का एक डॉग से आमना-सामना हो गया. दोनों के बीच काफी देर तक भिड़ंत होती रही, जिसका वीडियो सामने आया है.

अलवर में घर में घुसा ब्लैक कोबरा: डॉग से हुआ आमना-सामना, फन फैलाकर डटा रहा सांप, वीडियो वायरल
Image Credit: AI Image

Alwar Snake Video: राजस्थान के अलवर शहर के कटोरी वाला तिबारा इलाके में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक घर में अचानक जहरीला ब्लैक कोबरा घुस आया. सांप को घर के अंदर देखकर परिवार के लोगों में अफरा-तफरी मच गई. सूचना पर सांप रेस्क्यू टीम को बुलाया गया, लेकिन टीम के पहुंचने से पहले ही ब्लैक कोबरा घर से बाहर निकल आया.

कोबरा सांप और डॉग का आमना-सामना

इसी दौरान वहां मौजूद एक डॉग की नजर कोबरा पर पड़ गई. डॉग ने सांप के सामने मोर्चा संभाल लिया और उसके साथ भिड़ गया. कुछ देर तक डॉग और ब्लैक कोबरा के बीच आमना-सामना होता रहा. कोबरा फन फैलाकर डॉग को पीछे हटाने की कोशिश करता नजर आया, जबकि डॉग भी लगातार उसके सामने डटा रहा. मौके पर मौजूद लोगों ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया.

रेस्क्यू टीम ने कोबरा को पकड़ा

इसी दौरान रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और सावधानीपूर्वक डॉग को सांप से दूर किया. इसके बाद टीम ने ब्लैक कोबरा को सुरक्षित तरीके से पकड़ लिया. सांप के पकड़े जाने के बाद परिवार और आसपास के लोगों ने राहत की सांस ली.

'गुजारिश एक पहल' के रेस्क्यू टीम सदस्य शिवम चौहान ने बताया कि ब्लैक कोबरा को बाद में आबादी क्षेत्र से दूर जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया गया. घटना में किसी व्यक्ति के घायल होने की सूचना नहीं है. वहीं डॉग और ब्लैक कोबरा के बीच हुई इस भिड़ंत का वीडियो अब इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है.

पढ़ें एक और बड़ी खबर

72वें वन्यजीव सप्ताह के तहत जाखम रेंज के ग्राम ग्यासपुर स्थित वन चौकी में कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया. वन्यजीव सप्ताह 2 से 8 अक्टूबर तक मनाया जा रहा है. इस दौरान प्रतिदिन विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को वन्यजीवों और वनों की सुरक्षा के लिए प्रेरित किया जाएगा. कार्यक्रम में सहायक वन संरक्षक वन्यजीव सोमेश्वर त्रिवेदी ने ईडीसी सदस्यों और वन विभाग के स्टाफ को वन्यजीव संरक्षण से जुड़ी जानकारी दी.

क्षेत्रीय वन अधिकारी वन्यजीव जाखम भगवत सिंह ने वनों से होने वाले लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी. वहीं क्षेत्रीय वन अधिकारी प्रशांत पाटीदार ने सीता माता वन्यजीव अभ्यारण्य में पाई जाने वाली वन औषधियों के बारे में बताया. वन्यजीव सप्ताह के तहत 3 अक्टूबर को उप वन संरक्षक वन्यजीव चित्तौड़गढ़ सुनील कुमार सिंह ने सीता माता वन्यजीव अभयारण्य के जाखम वन क्षेत्र का निरीक्षण किया. उन्होंने क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था का जायजा लेते हुए स्टाफ और ईडीसी सदस्यों से अभयारण्य क्षेत्र को प्लास्टिक मुक्त बनाने का आह्वान किया.

उन्होंने पूर्ण रूप से पॉलीथिन और प्लास्टिक के उपयोग पर रोक के लिए लोगों को जागरूक करने पर जोर दिया. इस दौरान स्टाफ और पारिस्थितिकीय समिति की बैठक भी आयोजित हुई, जिसमें सीता माता वन्यजीव अभयारण्य में पाई जाने वाली वनस्पतियों और वन्यजीवों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई. कार्यक्रम के अंतर्गत जागरूकता रैली निकाली गई. रैली में शामिल लोगों ने वन्यजीवों और वनों की सुरक्षा का संकल्प लिया.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Aman Singh

Aman Singh

जून 2023 से ज़ी राजस्थान के साथ कार्यरत अमन लगातार अपनी क्रिएटिविटी और प्रोफेशनल स्किल्स के जरिए पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद खबरें पहुंचा रहे हैं. वे उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के रहने वाले हैं, अमन ने जौनपुर से ही अपनी इंटरमीडिएट तक की शिक्षा पूरी की. इसके बाद उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. डिजिटल पत्रकारिता में गहरी समझ, तेज खबर पकड़ने की क्षमता के कारण अमन सिंह एक उभरते हुए और भरोसेमंद मीडिया प्रोफेशनल के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहे हैं.
Read More