भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /राजस्थान
  • /12 लाख का गधा खरीद लिया: अलवर में कार की क्वालिटी पर क्यों भड़के अधिकारी, जानें पूरा मामला

12 लाख का गधा खरीद लिया: अलवर में कार की क्वालिटी पर क्यों भड़के अधिकारी, जानें पूरा मामला

Rajasthan News: अलवर में 12 लाख की टाटा टियागो में बार-बार खराबी से परेशान AAO दीपक शर्मा परिवार के साथ शोरूम में धरने पर बैठ गए. कार पर विरोध का पोस्टर लगाया. करीब साढ़े चार घंटे बाद कंपनी ने कार वापस लेकर पूरी रकम लौटा दी.

Written BySAGAR CHAUDHARY
Published: Oct 06, 2026, 08:52 PM IST|Updated: Oct 06, 2026, 08:57 PM IST
joinshare
12 लाख का गधा खरीद लिया: अलवर में कार की क्वालिटी पर क्यों भड़के अधिकारी, जानें पूरा मामला
Image Credit: Alwar AAO Protest Outside TATA Motors (Zee Media)

About the Author

SAGAR CHAUDHARY

SAGAR CHAUDHARY

सागर चौधरी, अप्रैल 2024 से वे ज़ी न्यूज़ संस्थान का हिस्सा हैं और अपनी मेहनत व काम करने की क्षमता से लगातार टीम में योगदान दे रहे हैं.सागर चौधरी का संबंध हरियाणा के फरीदाबाद से है, जहां उन्होंने इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद उन्होंने महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री हासिल की और मीडिया क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
'ब्लैक डे' से 'जश्न के उत्सव' तक... BJP ने कैसे विलय की वर्षगांठ को 'नए कश्मीर' के जश्न में बदला?

'ब्लैक डे' से 'जश्न के उत्सव' तक... BJP ने कैसे विलय की वर्षगांठ को 'नए कश्मीर' के जश्न में बदला?

2

कल से बदल जाएगा रेलवे का नियम, लाइन में लगकर ट्रेप टिकट लेने वालों को मिलेगी यह खुशखबरी

3

कोटा में 16 साल के JEE स्टूडेंट ने किया सुसाइड, 6 महीने पहले करने आया था तैयारी

4

अनंत सिंह की भविष्यवाणी पर JDU का करारा पलटवार, श्याम रजक बोले, पहले अपना भविष्य तो देख लेते

5

राजस्थान मौसम अपडेट: फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 29-30 अक्टूबर को बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

Alwar News: अलवर में करीब 12 लाख रुपए की कार की गुणवत्ता को लेकर टाटा मोटर्स और ग्राहक के बीच चल रहा विवाद मंगलवार को धरने तक पहुंच गया. रैणी SDM कार्यालय के अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी (AAO) दीपक शर्मा परिवार के साथ टाटा मोटर्स के शोरूम में चटाई बिछाकर धरने पर बैठ गए. उनका आरोप था कि कार खरीदने के बाद से लगातार अलग-अलग दिक्कतें आ रही थीं और कई शिकायतों के बावजूद स्थायी समाधान नहीं मिला. करीब साढ़े चार घंटे बाद कंपनी ने कार वापस लेकर दीपक को पूरी 12 लाख रुपए की रकम लौटा दी, जिसके बाद उन्होंने धरना खत्म कर दिया.

कार पर लिखा- गधा खरीदना बेहतर होता
दीपक शर्मा अपनी कार लेकर हनुमान चौराहा स्थित टाटा मोटर्स शोरूम पहुंचे थे. उन्होंने कार को शोरूम के बाहर खड़ा किया और उस पर शिकायत से जुड़ा पोस्टर लगाया. पोस्टर पर उन्होंने लिखा- 'टाटा की कार खरीदने से बढ़िया है गधा खरीद लेना, वजन तौलने के तो काम आएगा. टाटा क्लासिक मोटर्स अलवर से ये गधा मैंने 12 लाख में लिया है.' इसके बाद दीपक परिवार के साथ शोरूम के अंदर चटाई बिछाकर धरने पर बैठ गए. उन्होंने कंपनी से कार में आ रही समस्याओं का स्थायी समाधान करने की मांग की.

तीन साल पहले खरीदी थी कार
दीपक के मुताबिक, उन्होंने 17 सितंबर 2023 को टाटा क्लासिक मोटर्स शोरूम से करीब 12 लाख रुपए में टाटा टियागो कार खरीदी थी. उनका कहना है कि कार लेने के बाद से ही उसमें अलग-अलग तरह की परेशानियां आने लगीं. कभी बैटरी खराब हो जाती थी तो कभी एसी में समस्या आती थी.

दीपक ने बताया कि उन्होंने कई बार शोरूम में शिकायत दर्ज कराई और कार की दिक्कत दूर करने के लिए कहा, लेकिन उन्हें स्थायी समाधान नहीं मिला. करीब तीन साल से कार को लेकर परेशान होने के बाद उन्होंने मंगलवार को परिवार के साथ शोरूम पहुंचकर धरना देने का फैसला किया.

सुबह 9 बजे शुरू किया धरना
दीपक मंगलवार सुबह करीब 9 बजे परिवार के साथ शोरूम पहुंचे थे. उन्होंने अपनी कार बाहर खड़ी की और इसके बाद अंदर धरने पर बैठ गए. उन्होंने कंपनी के अधिकारियों से कार में लगातार आ रही खराबियों को लेकर जवाब मांगा और समस्या का समाधान करने की मांग रखी. दीपक का कहना था कि लंबे समय से शिकायतों का समाधान नहीं होने के कारण उन्हें यह कदम उठाना पड़ा.

बातचीत के बाद कंपनी ने लौटाए पूरे पैसे
करीब साढ़े चार घंटे बाद दोपहर करीब डेढ़ बजे कंपनी के कर्मचारियों ने दीपक से बातचीत की. बातचीत के बाद कंपनी ने उनकी कार वापस ले ली और 12 लाख रुपए की पूरी रकम लौटा दी. पैसे मिलने के बाद दीपक ने अपना धरना समाप्त कर दिया.

दीपक का कहना है कि लंबे समय से कार की शिकायतों का समाधान नहीं होने के कारण उन्हें परिवार के साथ शोरूम में धरना देना पड़ा. कंपनी की ओर से रकम वापस किए जाने के बाद फिलहाल दोनों पक्षों के बीच विवाद खत्म हो गया है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:
Alwar News
Rajasthan News