मोतिहारी से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां साइबर फ्रॉड गिरोह ने एक युवक को रातभर बंधक बनाया और उसके साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया. इतना ही नहीं, युवक पर चाकू से वार भी किया गया.
मोतिहारी की स्मृति जायसवाल ने इंग्लैंड की ब्रिस्टल यूनिवर्सिटी के छात्र संघ चुनाव में जीत दर्ज की है. पवन जायसवाल की बेटी स्मृति को 2026-27 सत्र के लिए छात्र प्रतिनिधि और JCR प्रेसिडेंट चुना गया है. उनकी उपलब्धि से बिहार में खुशी का माहौल है.
मोतिहारी के Gen Z अब नेताओं से तीखे सवाल कर रहे हैं और उनसे चुनाव के दौरान किए गए वादों का जवाब मांग रहे हैं. चिरैया और सुगौली विधायक से Gen Z ने कुछ सवाल किए, इस दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
रक्सौल पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई की. उन्होंने इस कार्रवाई के दौरान 4 करोड़ रुपये के मादक पदार्थ जब्त किया. साथ ही दो तस्करों को गिफ्तार किया है.
मोतिहारी में बुधवार को शंभू एंड संस पेट्रोल पंप का संयुक्त निरीक्षण किया गया. प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए पेट्रोल पंप से पेट्रोल, डीजल, XP95 और ग्रीन डीजल के सैंपल कलेक्ट किए. प्रेस नोट जारी प्रशासन ने सबकुछ सही पाए जाने की बात कही. हालांकि, जो सैंपल सील हुआ, उस फॉर्मेट पर किसी का हस्ताक्षर नहीं हुआ.
मोतिहारी में मिलावटी पेट्रोल के कारोबार को लेकर गंभीर आरोप सामने आए हैं. सूत्रों के मुताबिक, चकिया, छपवा चौक और रक्सौल समेत कई इलाकों में नकली पेट्रोल बनाने और बेचने का खेल चल रहा है. इस नकली पेट्रोल के कारण गाड़ियों का इंजन खराब हो रहा है.
मोतिहारी पुलिस ने भू-माफिया राकेश शर्मा के ठिकानों पर छापेमारी की. इस पूरे मामले को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं. खास तौर पर यह कि जब भू-माफियाओं की सूची तैयार की गई थी, तब उसमें राकेश शर्मा का नाम क्यों शामिल नहीं किया गया था?
मोतिहारी के मधुबन में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, जहां मेला देखने जा रहे एक दंपति से बदमाशों ने मारपीट की और फिर आम के बगीचे में ले गए और उसकी पत्नी के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया. इस मामले में पुलिस 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
मोतिहारी में पुलिस ने हथियार तस्करों पर शिकंजा कस दिया है. इस साल 52 दोषियों को सजा दिलाकर पुलिस ने अर्धशतक बनाया है. पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात के कार्यालय ने इस जानकारी दी.
Motihari News: बिहार के मोतिहारी में भू-माफिया राकेश शर्मा के घर देर रात पुलिस ने बड़ी छापेमारी की. तीन डीएसपी के नेतृत्व में पांच थानों की टीम ने कार्रवाई करते हुए दो राइफल, दो पिस्टल, करीब 100 कारतूस, शराब की छह बोतलें, 27 लाख रुपये नकद और 65 से अधिक डीड व रजिस्ट्री के कागजात बरामद किए.
मोतिहारी में ब्रिटिशकालीन जर्जर पुलिया धंस गई, जिसकी वजह एक बड़ा हादसा हो गया. इस हादसे में एक 13 वर्षीय किशोर की मौत हो गई, जबकि राहत बचाव कार्य के दौरान मुखिया और थानाध्यक्ष समेत 6 लोग घायल हो गए.
Nepal Disaster: नेपाल के गोरखा जिले के बूढ़ी गंडक नदी में आई अचानक बाढ़ ने मोतिहारी के लिए खतरा पैदा कर दिया है. मोतिहारी में प्रशासन अलर्ट मोड पर है और निचले इलाके में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थान पर जाने के लिए कहा गया है.
CBI action Motihari: CBI ने मोतिहारी में तैनात तत्कालीन SSB असिस्टेंट कमांडेंट अमित कुमार पर शिकंजा कसा है. तस्करों के साथ मिलीभगत को लेकर मामला दर्ज किया गया है.
Motihari News: बिहार के मोतिहारी एसपी स्वर्ण प्रभात के एंटी-ड्रग्स अभियान की पूर्व आईपीएस अधिकारी किरण बेदी ने जमकर सराहना की है. उनके दो साल के कार्यकाल में करीब 100 ड्रग तस्करों को सजा दिलाने और 52 करोड़ रुपये मूल्य के नशीले पदार्थ जब्त करने की जानकारी सामने आई है.
Motihari News: मोतिहारी में डीएम सुमन सौरभ यादव के जनता दरबार में नई व्यवस्था के तहत 250 से अधिक मामलों की सुनवाई हुई. इनमें 150 से अधिक मामलों का मौके पर समाधान किया गया. जानिए भूमि विवाद, पेंशन, प्रमाण पत्र और पुलिस से जुड़े मामलों पर क्या निर्देश दिए गए.
मोतिहारी में जहरीली आइसक्रीम खाने से बच्चों के आपस में होंठ सटे गए. इतना ही नहीं, उनके मुंह से निकलने खून लगा. घटना गायघाट हाई स्कूल के बाहर की है.
SIR के मुद्दे पर कॉकरोच जनता पार्टी ने 10 अक्टूबर को दिल्ली में छात्रों का आंदोलन और बिहार बंद का आह्वान किया है. वहीं, मोतिहारी में बंद के आह्वान को लेकर प्रशासन सतर्क हो गया है. एसडीएम ने कहा कि धरना-प्रदर्शन करना हर किसी का अधिकार है, लेकिन कानून-व्यवस्था प्रभावित नहीं होनी चाहिए.
बिहार के मोतिहारी में कबीर अंत्येष्टि योजना में करप्शन का सनसनीखेज खुलासा हुआ है. अब मुखिया बर्खास्त होंगी और सचिव समेत दोनों पर FIR दर्ज होगी.
रक्सौल में नशा कारोबार पर मोतिहारी पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है. पुलिस ने 90 किलो गांजा और 2800 से अधिक नशीले इंजेक्शन के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार किया है.
मोतिहारी में दो संदिग्धों को देखे जाने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. मेड इन पाकिस्तान की महंगी चादर महज दो सौ रुपये में देकर दोनों संदिग्ध लापता हो गए.
पाकिस्तान कनेक्शन में असम STF ने बड़ी कार्रवाई की है. एटीएफ ने बिहार के मोतिहारी के अभिषेक गिरफ्तार को सेना की जासूसी मामले में गिरफ्तार किया है. अब मामले की जांच NIA को सौंपने की तैयारी हो रही है.
मोतिहारी में शुक्रवार को 3 अलग-अलग घटनाओं में पानी में डूबने से 8 लोगों की मौत हो गई. पहाड़पुर में चार बच्चियों की, तो घोड़ासहन में एक लड़की की डूबने से मौत हो गई. पोखरे में डूबने से 4 नाबालिग लड़कियों की मौत हो गई है.