भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /बिहार
  • /मोतिहारी में ब्रिटिशकालीन जर्जर पुलिया धंसी: 13 साल के बच्चे की मौत, मुखिया और थानाध्यक्ष समेत 6 घायल

मोतिहारी में ब्रिटिशकालीन जर्जर पुलिया धंसी: 13 साल के बच्चे की मौत, मुखिया और थानाध्यक्ष समेत 6 घायल

मोतिहारी में ब्रिटिशकालीन जर्जर पुलिया धंस गई, जिसकी वजह एक बड़ा हादसा हो गया. इस हादसे में एक 13 वर्षीय किशोर की मौत हो गई, जबकि राहत बचाव कार्य के दौरान मुखिया और थानाध्यक्ष समेत 6 लोग घायल हो गए.

Edited ByShailendra
Published: Oct 11, 2026, 04:20 PM IST|Updated: Oct 11, 2026, 10:56 PM IST
joinshare
मोतिहारी में ब्रिटिशकालीन जर्जर पुलिया धंसी: 13 साल के बच्चे की मौत, मुखिया और थानाध्यक्ष समेत 6 घायल
Image Credit: मोतिहारी में दर्दनाक हादसा, पुराना पुल धंसने से किशोर की मौत (Z News)

About the Author

    Shailendra

    Shailendra

    शैलेंद्र जी न्यूज के रीजनल चैनल, जी बिहार झारखंड की डिजिटल टीम में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम करते हैं. वह बिहार और झारखंड की सियासत और क्राइम समेत कई समसामयिक मुद्दों पर न्यूज लिखते हैं. वह कभी-कभी राष्ट्रीय मुद्दों पर भी लिखते हैं. उनको मीडिया के तीनों प्रारूप प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल में काम करने का अनुभव. जनसंदेश टाइम्स, स्वतंत्र चेतना, टीवी 100, साधना न्यूज, एफएम न्यूज आदि न्यूज चैनलों से होते हुए न्यूज नेशन, इंडिया अहेड, ईटीवी भारत और न्यूज स्ट्रीट मीडिया (NYOOOZ) में अहम जिम्मेदारी निभाई. मीडिया जगत में सफर पिछले 12 सालों से बिना रुके जारी है.
    Read More

    ट्रेंडिंग

    • न्यूज़
    • फोटो
    • वीडियो
    'दिल्ली चलो' मार्च में उमड़ी भीड़: यूथ कांग्रेस ने जयपुर शहीद स्मारक से PCC तक निकाला पैदल मार्च

    'दिल्ली चलो' मार्च में उमड़ी भीड़: यूथ कांग्रेस ने जयपुर शहीद स्मारक से PCC तक निकाला पैदल मार्च

    2

    ID चेकिंग सख्त, पैपराजी की एंट्री कम: बॉलीवुड की दिवाली पार्टियों में बढ़ी सुरक्षा, टाइगर श्रॉफ फायरिंग का असर

    3

    चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का बिहार पर दिखेगा असर, 28 अक्टूबर से बारिश के आसार, 29 को पूरे राज्य में 'ऑरेंज अलर्ट'

    4

    PM मोदी के पिता पर टिप्पणी से गरमाई सियासत: गजेंद्र सिंह शेखावत और अतुल भंसाली ने कांग्रेस को घेरा

    5

    SBI-PNB-HDFC में 16 दिन नहीं होगा काम! चेक करें नवंबर में कब-कब बंद रहेंगे बैंक?

    logo
    • contact us
    • privacy policy
    • legal
    • investor info
    • advertise with us
    © 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

    मोतिहारी के शिकारगंज थाना क्षेत्र में आज एक बड़ा दर्दनाक हादसा सामने आया है. यहां पुरानी और जर्जर पुलिया अचानक धंस जाने से 13 वर्षीय किशोर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 6 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. 

    छोटू कुमार के रूप में हुई मृतक की पहचान

    जानकारी के अनुसार, दुर्घटना का शिकार हुए लोग भलुआहीया गांव के निवासी हैं. मृतक की पहचान भलुआहीया गांव के 13 वर्षीय किशोर छोटू कुमार के रूप में हुई है. हादसे में 6 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है.

    ब्रिटिशकालीन जर्जर पुलिया धंसी, जो बनी हादसे की वजह 

    बताया जा रहा है कि यह पुलिया काफी पुरानी थी और ब्रिटिश काल के समय का बनी हुई थी. हादसे के वक्त कुछ स्थानीय ग्रामीण घास काटने के लिए इस पुलिया से पैदल गुजर रहे थे, तभी जर्जर स्थिति के कारण पुलिया का एक बड़ा हिस्सा अचानक धंस गया और वे नीचे गिर गए. इससे वहां मौजूद लोग मलबे की चपेट में आ गए.

    मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला गया

    घटना की सूचना मिलते ही शिकारगंज थाना की पुलिस और रेस्क्यू टीम बिना किसी देरी के तुरंत मौके पर पहुंचे. स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया और मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला गया.

    राहत कार्य के दौरान थानाध्यक्ष और मुखिया भी घायल

    मलबे में दबे लोगों को बचाने के दौरान शिकारगंज के थानाध्यक्ष और पंचायत के मुखिया मनीष भी घायल हो गए हैं. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाने के साथ ही पुलिस आगे की आवश्यक कानूनी प्रक्रिया में जुट गई है.

    ब्रिटिश काल में बनी थी ये पुलिया

    स्थानीय लोगों के अनुसर, यह पुलिया ब्रिटिश काल के समय का बना हुआ था. इसकी हालत काफी खस्ता हो गई थी. जिसका नतीजा हुआ कि यह एक बच्चे को अपनी जान गंवानी पड़ी.

    रिपोर्ट : पंकज कुमार

    Add Zee News as a Preferred Source
    TAGS:
    Motihari News