नेपाली महिलाओं के भारतीय दस्तावेज बनाकर फिर समूह बनाकर मोतिहारी में लोन देने के खेल का पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. पुलिस ने बताया कि इस स्कैम में बैंक भी शामिल है. इसका नेटवर्क उत्तराखंड से पश्चिम बंगाल तक जुड़ा है.
Motihari News: मोतिहारी के पहाड़पुर थाना क्षेत्र के बनकट गांव में जिउतिया पर्व के दौरान पोखर में नहाने गई चार नाबालिग बच्चियों की डूबने से मौत हो गई. मृतकों में दो सगी बहनें भी शामिल हैं. इस हादसे के बाद परिवार वाले का रो-रोकर बुरा हाल है.
Motihari News: पूर्वी चंपारण के कुंडवा चैनपुर बाजार में पुलिस ने छापेमारी कर फर्जी आधार कार्ड बनाने के मामले का खुलासा किया है. पुलिस ने दुकानदार समेत नेपाल की दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है. मौके से फर्जी आधार कार्ड, लैपटॉप, फिंगर मशीन, आई स्कैनर और कैमरा बरामद किया गया.
पूर्वी चंपारण के गोविंदगंज बाढ़ की चपेट में है. यहां पर चंपारण तटबंध को टूटने से बचाने के लिए विधायक राजू तिवारी खुद मैदान में उतर गए. चंपारण तटबंध को बचाने के लिए MLA राजू तिवारी ने खुद कंधों पर मिट्टी की बोरियां ढोईं.
मोतिहारी में संग्रामपुर प्रखंड के कई गांवों में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है. निचले इलाके के कई घरों में बाढ़ का पानी पूरी तरह प्रवेश कर गया है, तो वहीं दूसरी तरफ अरेराज-खजुरिया स्टेट हाईवे 74 पर दो से तीन फीट पानी बह रहा है.
Motihari News: मोतिहारी के ढाका थाना क्षेत्र से पुलिस ने पाकिस्तानी आतंकी नेटवर्क से जुड़े एक युवक को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार, युवक शहजाद भट्टी गैंग के संपर्क में था और इंस्टाग्राम के जरिए नेटवर्क से जुड़ा था.
Motihari News: महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय के मीडिया अध्ययन विभाग के छात्र आकाश कुमार को अनिश्चित अवधि के लिए निष्कासित करने के मामले में पटना हाईकोर्ट ने 14 अगस्त 2024 के आदेश को रद्द कर दिया है.
Motihari News: मोतिहारी के पहाड़पुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खोलने वाली तस्वीर सामने आई है. यहां फोर्थ ग्रेड कर्मी कृष्णा कुमार जख्मी मरीजों को टांके लगाते नजर आए.
बिहार में NSD के नए कैंपस की स्थापना को मंजूरी मिल गई है. बिहार सरकार की ओर से जमीन उपलब्ध कराने के साथ-साथ भवन निर्माण की लागत का 50 प्रतिशत खर्च भी उठाया जाएगा.
बिहार में जल्द राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (NSD) का नया कैंपस खुलने वाला है. NSD कैंपस से लोक नाट्य और आधुनिक रंगमंच में बेहतर समन्वय का प्रयास किया जाएगा.