Jhunjhunu News: झुंझुनूं में पंचायती राज चुनाव 2026 को लेकर कांग्रेस की जिला स्तरीय बैठक हुई. ममता भूपेश ने सभी 14 पंचायत समितियों में प्रधान और जिला प्रमुख का पद जीतने का दावा किया. पार्टी ने 90 प्रतिशत वार्डों में जीत का लक्ष्य रखा और भाजपा पर निशाना साधा.
Jhunjhunu News: राजस्थान के झुंझुनूं जिले के बिसाऊ में करीब 200 साल पुरानी मूक रामलीला आज भी आयोजित होती है. यहां कलाकार बिना संवाद के मुखौटों, भाव-भंगिमाओं और अभिनय से रामकथा जीवंत करते हैं. इसकी खास परंपरा में रावण दहन दशहरे के बजाय चतुर्दशी को होता है.
झुंझुनूं के बिशनपुरा गांव में घर के बाहर अस्थायी गेट तोड़ने को लेकर विवाद हो गया. परिजनों ने राजवंती देवी के साथ मारपीट का आरोप लगाया. पत्नी को बचाने पहुंचे 70 वर्षीय सुमेर सिंह भी कथित मारपीट के बाद शिकायत दर्ज कराने पिलानी थाने पहुंचे. यहां प्रार्थना पत्र देते समय उनकी तबीयत बिगड़ गई और वह गिर पड़े. अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
Rajasthan News: झुंझुनूं में अग्रवाल समाज के ‘अग्र उड़ान’ कार्यक्रम में प्रश्न मंच के दौरान कई सवालों पर Google और AI भी सटीक जवाब नहीं दे पाए. वहीं, सुनिता राणासरिया, 11 साल की भूवी अग्रवाल और सौम्य मोदी ने अपनी जानकारी से तुरंत जवाब देकर सबका दिल जीत लिया.
Jhunjhunu News: झुंझुनूं के झाझड़ गांव की अनिता सैनी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. सरपंच चुनाव लड़ने की बात कहते हुए उन्होंने 24 घंटे एंबुलेंस सुविधा और गांव के कुंवारे युवकों की शादी करवाने का वादा किया है. हालांकि, उनके चुनाव लड़ने की स्थिति अभी साफ नहीं है.
Jhunjhunu News: झुंझुनूं में पंचायती राज चुनाव को लेकर BJP ने टिकट चयन की प्रक्रिया तेज कर दी है. 10 अक्टूबर तक आवेदन लिए जाएंगे. इसके बाद हर वार्ड से तीन दावेदारों का पैनल बनेगा, जिसमें सर्वे रिपोर्ट और जीत की संभावना को भी महत्व दिया जाएगा.
Jhunjhunu News: झुंझुनू के बगड़ थाना क्षेत्र स्थित मां सेवा संस्थान विमंदित गृह में युवती से दुष्कर्म, मारपीट, अमानवीय व्यवहार और कथित बंधुआ मजदूरी के आरोपों को लेकर SFI ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया. संगठन ने मामले की उच्चस्तरीय और निष्पक्ष जांच, CCTV फुटेज की फॉरेंसिक जांच, सभी आवासियों की मेडिकल-काउंसलिंग और संस्थान के रिकॉर्ड की जांच की मांग की है.
Jhunjhunu Crime: झुंझुनू के बगड़ थाना क्षेत्र स्थित मां सेवा संस्थान विमंदित गृह में 30 वर्षीय मानसिक रूप से बीमार युवती से दुष्कर्म, मारपीट और बंधुआ मजदूरी कराने के आरोप लगे हैं. पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने संस्थान के संचालक बनवारीलाल सैनी और उसकी पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज किया है.
राजस्थान के झुंझुनूं की लांबी अहीर पंचायत की पूर्व सरपंच नीरू यादव के बर्तन बैंक नवाचार पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने संवाद किया. 2022 में प्लास्टिक कचरा कम करने के लिए शुरू की गई इस पहल को 2025 के बजट में प्रदेश की सभी ग्राम पंचायतों में लागू किया गया. नीरू यादव ने शिक्षा, खेल, जल संरक्षण, किसान और महिला रोजगार से जुड़े अपने अन्य कार्यों की जानकारी भी दी.
Rajasthan News: झुंझुनूं के न्यू प्रकाश ज्वैलर्स लूट-हत्या मामले में करीब 7 साल बाद फैसला आया. कोर्ट ने 5 आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाई, जबकि एक को संदेह का लाभ देते हुए बरी कर दिया. दुकान मालिक जतिन सोनी की गोली लगने से मौत हुई थी.
Jhunjhunu Defender Car Fraud: झुंझुनू पुलिस ने डिफेंडर कार दिलाने के नाम पर 17 लाख रुपये लेने के मामले में वांटेड आरोपी रामचंद्र को नोएडा के सूरजपुर से गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक, आरोपी करीब डेढ़ साल से गिरफ्तारी से बच रहा था और लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था.
झुंझुनूं के चिड़ावा मुख्य बाजार में दो सांड लड़ते-लड़ते मिठाई की दुकान में घुस गए. इस दौरान व्यापारी और उसका बेटा बाल-बाल बच गए और जलेबी की कड़ाही और सामान सड़क पर बिखर गया. इसके बाद एक सांड मोबाइल की दुकान में भी जा घुसा. घटना CCTV में कैद हुई.
Rajasthan News: भाजपा ने झुंझुनूं निकाय चुनाव में पार्टी के खिलाफ क्रॉस वोटिंग करने वाले कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई की तैयारी कर ली है. मोतीलाल मीणा ने कहा कि ऐसे कार्यकर्ताओं की सूची प्रदेश संगठन को भेजी जाएगी और अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा की गई है. मंडल अध्यक्षों की घोषणा पर भी जल्द फैसला होगा.
Jhunjhunu News: झुंझुनूं जिले की 14 वर्षीय छात्र-छात्राओं की खो-खो टीम राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए हनुमानगढ़ रवाना हुई. प्रतियोगिता से पहले खिलाड़ियों के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कैंप आयोजित किया गया, जिसके बाद प्रदर्शन के आधार पर 12-12 खिलाड़ियों का चयन किया गया.
Jhunjhunu News: झुंझुनूं के बीडीके अस्पताल में निजी एंबुलेंसों के प्रवेश और पार्किंग को लेकर विवाद बढ़ गया है. निजी एंबुलेंस संचालकों ने अस्पताल प्रशासन पर परेशान करने, परिसर में प्रवेश से रोकने और नो-पार्किंग के नाम पर चालान करवाने के आरोप लगाए हैं. समस्या का समाधान नहीं होने पर संचालकों ने एंबुलेंस सेवा बंद कर आंदोलन करने की चेतावनी दी है.
राजस्थान के झुंझुनूं स्थित लोहार्गल धाम में संत सूरजदास जी महाराज की मौत के बाद साधु-संतों और ग्रामीणों का धरना पुलिस-प्रशासन के आश्वासन के बाद समाप्त हो गया. प्रशासन ने मामले की जांच पूरी कर सात दिन में ठोस कार्रवाई का भरोसा दिया है. लोहार्गल पुलिस चौकी पर 7 से 8 पुलिसकर्मियों की तैनाती और कुंड क्षेत्र की सुरक्षा मजबूत करने पर सहमति बनी है.
Rajasthan Cyber Fraud: झुंझुनूं विधायक राजेंद्र भांबू का WhatsApp अकाउंट कथित तौर पर हैक होने के बाद उनके संपर्कों को संदिग्ध मैसेज भेजकर पैसों की मांग की जा रही है. विधायक ने लोगों से मैसेज, कॉल, OTP और लिंक का जवाब नहीं देने तथा कोई पैसा ट्रांसफर नहीं करने की अपील की है. उन्होंने बताया कि WhatsApp अकाउंट रिकवर कराने की कोशिश की जा रही है.
झुंझुनूं के अलसीसर की रामू की ढाणी के रहने वाले यूपी कैडर के IPS डॉ. अनिल कुमार आजमगढ़ हत्याकांड में माता-पिता को खोने वाली दो मासूम बच्चियों की मदद के लिए आगे आए हैं. उन्होंने अपनी एक महीने की तनख्वाह बच्चियों के नाम FD कराने की घोषणा की. उनकी पहल से प्रेरित होकर आजमगढ़ पुलिस के जवानों ने भी एक दिन का वेतन देने का फैसला किया.
Jhunjhunu News: झुंझुनूं के लोहार्गल धाम में 26 सितंबर से लापता संत सूरजदास जी महाराज का पार्थिव देह दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र में मिला. संत समाज ने प्रशासन पर नाराजगी जताते हुए लोहार्गल बंद और जरूरत पड़ने पर रास्ता जाम की चेतावनी दी है.
झुंझुनूं के लोहार्गल धाम बरखंडी बाबा मंदिर से 26 सितंबर से लापता संत सूरजदास जी महाराज का शव सोमवार को पहाड़ी के नीचे झाड़ियों में मिल. ग्रामीणों और पुलिस ने दो दिनों तक सर्च अभियान चलाया था. मंदिर में टूटी तिजोरी और तोड़फोड़ मिलने के बाद ग्रामीणों ने अनहोनी की आशंका जताई थी. मौत की असली वजह पोस्टमॉर्टम और जांच के बाद सामने आएगी.
Jhunjhunu News: राजस्थान में पंचायती राज चुनाव से पहले झुंझुनूं की नवसृजित जखोड़ा ग्राम पंचायत में मतदान सूची को लेकर विवाद सामने आया है. ग्रामीणों ने सूची में 317 संदिग्ध नाम शामिल होने का आरोप लगाते हुए अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया है. ग्रामीणों ने घर-घर सत्यापन और निष्पक्ष जांच की मांग की है.
Jhunjhunu News: झुंझुनूं में पेयजल आपूर्ति की समस्या को लेकर जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने सख्त रुख अपनाया है. आयोग ने L&T के वाटर सप्लाई प्रोजेक्ट मैनेजर को 72 घंटे के भीतर शहरवासियों को सुचारू पेयजल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं. आयोग ने चेतावनी दी है कि आदेश की पालना नहीं होने पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया जाएगा.