App

झुंझुनूं की 14 वर्षीय खो-खो टीम हनुमानगढ़ रवाना: 12-12 खिलाड़ियों का हुआ चयन, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में दिखाएगी दम

Jhunjhunu News: झुंझुनूं जिले की 14 वर्षीय छात्र-छात्राओं की खो-खो टीम राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए हनुमानगढ़ रवाना हुई. प्रतियोगिता से पहले खिलाड़ियों के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कैंप आयोजित किया गया, जिसके बाद प्रदर्शन के आधार पर 12-12 खिलाड़ियों का चयन किया गया.

झुंझुनूं की 14 वर्षीय खो-खो टीम हनुमानगढ़ रवाना: 12-12 खिलाड़ियों का हुआ चयन, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में दिखाएगी दम
Image Credit: Zee Media

Jhunjhunu News: राजस्थान के झुंझुनूं जिले की 14 वर्षीय छात्र-छात्राओं की खो-खो टीम को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए बुधवार को शुभकामनाओं के साथ रवाना किया गया. टीम के रवाना होने के दौरान खिलाड़ियों में खासा उत्साह नजर आया. हनुमानगढ़ में राज्य स्तरीय खो-खो मुकाबले आयोजित होंगे. जहां झुंझुनूं की टीम जिले का प्रतिनिधित्व करेगी.

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता से पहले आयोजित हुआ तीन दिवसीय प्रशिक्षण कैंप

खिलाड़ियों को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लादूसर के प्रिंसिपल दयानंद सिंह, परमवीर पीरूसिंह राजकीय विद्यालय की प्रिंसिपल नीलू तथा शिक्षाविद् नरेंद्र झाझड़िया ने शुभकामनाएं देकर रवाना किया. राज्य स्तरीय प्रतियोगिता से पहले किसान कॉलोनी स्थित रविंद्र स्कूल में तीन दिवसीय प्रशिक्षण कैंप आयोजित किया गया. कैंप के दौरान खिलाड़ियों को खो-खो के खेल की बारीकियों और प्रतियोगिता की तैयारी को लेकर प्रशिक्षण दिया गया.

प्रदर्शन और खेल क्षमता के आधार पर 12-12 खिलाड़ियों की टीम का चयन

प्रशिक्षण के बाद प्रदर्शन और खेल क्षमता के आधार पर 12-12 खिलाड़ियों की टीम का चयन किया गया. चयनित खिलाड़ियों को आज हनुमानगढ़ के लिए रवाना किया गया. लादूसर स्कूल के प्रिंसिपल दयानंद सिंह ने कहा कि 14 वर्षीय छात्र-छात्राओं की यह टीम झुंझुनूं जिले का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिनिधित्व करेगी.

उन्होंने टीम को शानदार और मजबूत बताते हुए कहा कि खिलाड़ियों को खेल भावना, अनुशासन और पूरे जोश के साथ तैयार किया गया है. निर्णायकों ने बिना किसी पक्षपात के अच्छे प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन किया है. टीम से राज्य स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करते हुए आगे राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने की उम्मीद है.

14 वर्षीय खो-खो टीम राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए रवाना

परमवीर पीरूसिंह स्कूल की प्रिंसिपल नीलू ने बताया कि रविंद्र पब्लिक स्कूल से 14 वर्षीय खो-खो टीम राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए रवाना हुई है. टीम शिक्षाविद् एवं स्कूल संयोजक नरेंद्र सिंह के निर्देशन में आगे बढ़ रही है. उन्होंने बताया कि लादूसर में आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया था. शारीरिक शिक्षक रामदेव के निर्देशन में खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में बेहतर खेल दिखाया, जिसके बाद निर्णायक मंडल ने राज्य स्तरीय टीम का चयन किया.

उन्होंने कहा कि टीम सामूहिक भावना और पूरे उत्साह के साथ मैदान में उतरेगी. हनुमानगढ़ में खिलाड़ी झुंझुनूं जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए बेहतर प्रदर्शन करेंगे ऐसी पूरी उम्मीद है. राज्य स्तरीय मुकाबलों के लिए रवाना हुई टीम को स्कूल स्टाफ, शिक्षकों और खेल प्रेमियों ने शुभकामनाएं दीं और खिलाड़ियों से जिले का नाम रोशन करने की उम्मीद जताई है.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Aman Singh

Aman Singh

जून 2023 से ज़ी राजस्थान के साथ कार्यरत अमन लगातार अपनी क्रिएटिविटी और प्रोफेशनल स्किल्स के जरिए पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद खबरें पहुंचा रहे हैं. वे उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के रहने वाले हैं, अमन ने जौनपुर से ही अपनी इंटरमीडिएट तक की शिक्षा पूरी की. इसके बाद उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. डिजिटल पत्रकारिता में गहरी समझ, तेज खबर पकड़ने की क्षमता के कारण अमन सिंह एक उभरते हुए और भरोसेमंद मीडिया प्रोफेशनल के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहे हैं.
Read More