Rajasthan Cyber Fraud: राजस्थान पुलिस के सेंट्रल साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन R4C ने विदेशी में नौकरी दिलाने और विदेशी मुद्रा ट्रांसफर के नाम पर 22 लाख रुपये की साइबर ठगी के मामले में बरेली निवासी वसीम हुसैन को गुरुग्राम से गिरफ्तार किया है.
Jaipur News: भिवाड़ी के परिवहन निरीक्षक मुकुल गिदवानी पर गलत चालान बनाने और ट्रांसपोर्टरों से पैसे मांगने के आरोप लगे हैं. एक मामले में 8500 रुपए के चालान की शिकायत मानवाधिकार आयोग तक पहुंची. वायरल वीडियो और चालान की लोकेशन में अंतर ने विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए हैं.
Rajasthan Weather: राजस्थान में 10 और 11 अक्टूबर को मौसम बदलने के आसार हैं. बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, सीकर और झुंझुनूं में 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने, गरज-चमक और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है.
Jaipur News: भूमि पेडनेकर शुक्रवार सुबह फैशन इवेंट में शामिल होने जयपुर पहुंचीं. वहीं, जैकी भगनानी ने रकुल प्रीत सिंह के जन्मदिन के जश्न के लिए बरवाड़ा स्थित सिक्स सेंसेज फोर्ट चुना है. इसी लोकेशन पर विक्की कौशल और कैटरीना कैफ ने दिसंबर 2021 में शादी की थी.
Jaipur News: राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि निकाय चुनाव की गड़बड़ियों और अनुशासनहीनता की जांच कर रही समितियों की रिपोर्ट के बाद ही फैसला होगा. विश्वेंद्र सिंह के मामले में भी उन्होंने रिपोर्ट आने से पहले टिप्पणी करने से इनकार किया.
Rajasthan News: राजस्थान में गंभीर और असाध्य बीमारियों से जूझ रहे मरीजों को घर पर ही उपचार, दवाइयां, फिजियोथेरेपी और मानसिक सहयोग मिल रहा है. अप्रैल 2025 से अगस्त 2026 तक पेलिएटिव केयर ओपीडी में 2.51 लाख मरीजों को सेवाएं मिलीं, जबकि 43 हजार मरीजों को होम-बेस्ड केयर दी गई.
Jaipur News: राजस्थान कांग्रेस में भरतपुर की राजनीति को लेकर हलचल तेज है. विश्वेंद्र सिंह को अनुशासन समिति के नोटिस के बीच उनके राजनीतिक विरोधी नेमसिंह फौजदार की कांग्रेस में वापसी हुई है. हालांकि, विश्वेंद्र सिंह के भविष्य को लेकर पार्टी ने अब तक कोई औपचारिक फैसला नहीं बताया है.
Rajasthan News: पंचायत चुनाव से पहले 10 अक्टूबर को पंचायत समिति स्तर पर प्रत्याशी प्रबोधन कार्यक्रम होंगे. उम्मीदवारों को नामांकन प्रक्रिया, जरूरी दस्तावेज और पर्चा निरस्त होने के कारण बताए जाएंगे. मतदान बढ़ाने के लिए गांव-गांव जागरूकता अभियान भी चलेगा.
Rajasthan News: जयपुर में पंचायती राज चुनाव के नामांकन के पहले दिन 203 वार्डों के लिए एक भी पर्चा दाखिल नहीं हुआ. 13 अक्टूबर तक नामांकन होंगे. 14 को जांच और 15 अक्टूबर को नाम वापसी के बाद चुनावी तस्वीर साफ होगी.
Rajasthan Weather: राजस्थान में 8 और 9 अक्टूबर को मौसम ज्यादातर शुष्क रहेगा. 10-11 अक्टूबर को बीकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, सीकर और झुंझुनूं में गरज-चमक, 30-40 किमी की तेज हवा और हल्की-मध्यम बारिश के आसार हैं.
Rajasthan Weather Update: राजस्थान में 8 अक्टूबर को अधिकांश इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा. मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार 10 से 12 अक्टूबर के बीच बीकानेर संभाग और शेखावाटी के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश के आसार हैं. 10 अक्टूबर के बाद तापमान 2-3 डिग्री गिर सकता है.
Rajasthan News: किसानों की खाद-बीज, मुआवजे और अन्य समस्याओं को लेकर जयपुर कूच कर रहे नरेश मीणा ने सरकार से उच्च स्तरीय बातचीत के बाद आंदोलन वापस ले लिया. इससे पहले शिवदासपुरा-बरखेड़ा टोल पर पुलिस ने काफिला रोक दिया था.
Rajasthan Weather: राजस्थान में अगले 3-4 दिन मौसम शुष्क रहेगा. 8 अक्टूबर को भी बारिश के आसार कम हैं. 10 से 12 अक्टूबर तक नए पश्चिमी विक्षोभ से बीकानेर संभाग और शेखावाटी में बादल, गरज-चमक के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है.
Jaipur News: कोटपूतली में डीएपी और यूरिया के लिए किसानों की लंबी कतारों के बीच कृषि विभाग ने कहा कि खाद की कमी नहीं है. पिछले महीनों में 650 मीट्रिक टन डीएपी और 750 मीट्रिक टन यूरिया वितरित किया गया है.
Jaipur News: राजस्थान में इस मानसून सामान्य से 22 फीसदी कम बारिश हुई है. इससे भूजल और बांधों में पानी की स्थिति चिंताजनक हो गई है. 215 बांध खाली हैं और 27 जिलों में भूजल दोहन अतिगंभीर स्थिति में है.
Rajasthan News: राजस्थान ANTF ने दो साल से फरार चल रहे 1 लाख रुपये के इनामी तस्कर विशनाराम को मध्य प्रदेश के मंदसौर से गिरफ्तार किया. बाड़मेर निवासी विशनाराम पर राजस्थान समेत तीन राज्यों में मादक पदार्थ तस्करी और अन्य अपराधों के बीच डेढ़ दर्जन मामले दर्ज हैं.
Rajasthan News: राजस्थान में SI भर्ती परीक्षा 2021 रद्द होने के बाद शिक्षा विभाग ने पूर्व कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है. SI भर्ती में चयन के बाद शिक्षा विभाग से इस्तीफा देकर सब इंस्पेक्टर बने इन कर्मचारियों को अब पात्रता और निर्धारित शर्तों के आधार पर उनके पुराने पद पर दोबारा ज्वाइनिंग दी जाएगी.
Rajasthan Weather: राजस्थान में मौसम अब धीरे-धीरे बदल रहा है. दिन के तापमान में गिरावट और रात में गुलाबी ठंडक बढ़ी है. 7 अक्टूबर को मौसम शुष्क रहेगा, जबकि 10 से 12 अक्टूबर के बीच पश्चिमी विक्षोभ से बीकानेर व शेखावाटी में हल्की बारिश के आसार हैं.
Jaipur News: राजस्थान में पंचायत चुनाव कार्यक्रम में बदलाव किया गया है. जैसलमेर की सभी पंचायत समितियां चौथे चरण में शामिल होंगी. बीकानेर और सलूंबर में भी पंचायत समितियों के चुनावी चरण बदले गए हैं. जिला परिषद सदस्यों के नामांकन की तारीखें भी तय की गई हैं.
Jaipur News: जयपुर में गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी करने वाले हॉकर्स के लिए सिलेंडर चोरी की नई चुनौती सामने आई है. भांकरोटा, हीरापुरा और सिरसी रोड इलाके में चोर हॉकर के ग्राहक के घर में सिलेंडर लगाने के लिए जाते ही गाड़ी पर रखे बाकी भरे सिलेंडर चोरी कर ले रहे हैं.
Jaipur News: नोरा फतेही ‘द रॉयल्स’ के दूसरे सीजन की शूटिंग के लिए फिर जयपुर पहुंचीं. सीरीज की शूटिंग जयपुर और मंडावा की हेरिटेज लोकेशन्स पर हो रही है. इसी दिन सेलिना जेटली भी जयपुर एयरपोर्ट पर नजर आईं और फैंस के साथ तस्वीरें खिंचवाईं.
Jaipur news: राजस्थान में पन्नाधाय बाल गोपाल योजना के तहत सरकारी स्कूलों में बच्चों को मिलने वाले दूध के पैकेट की कथित कालाबाजारी का मामला सामने आया है. सामोद पुलिस ने जांच के दौरान 116 शिक्षकों को चिन्हित किया है, जबकि 4 शिक्षकों को गिरफ्तार किया है.