भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /राजस्थान
  • /राजस्थान में बॉलीवुड हसीनाएं: ‘द रॉयल्स 2’ के लिए जयपुर आईं नोरा फतेही, सेलिना जेटली को देख धड़के दिल

राजस्थान में बॉलीवुड हसीनाएं: ‘द रॉयल्स 2’ के लिए जयपुर आईं नोरा फतेही, सेलिना जेटली को देख धड़के दिल

Jaipur News: नोरा फतेही ‘द रॉयल्स’ के दूसरे सीजन की शूटिंग के लिए फिर जयपुर पहुंचीं. सीरीज की शूटिंग जयपुर और मंडावा की हेरिटेज लोकेशन्स पर हो रही है. इसी दिन सेलिना जेटली भी जयपुर एयरपोर्ट पर नजर आईं और फैंस के साथ तस्वीरें खिंचवाईं.

Written ByKashiram Chaudhary
Published: Oct 06, 2026, 02:40 PM IST|Updated: Oct 06, 2026, 02:51 PM IST
joinshare
राजस्थान में बॉलीवुड हसीनाएं: ‘द रॉयल्स 2’ के लिए जयपुर आईं नोरा फतेही, सेलिना जेटली को देख धड़के दिल
Image Credit: जयपुर में ग्लैमर का तड़का.

About the Author

    Kashiram Chaudhary

    Kashiram Chaudhary

    जी राजस्थान में स्पेशल कॉरेस्पॉन्डेंट के रूप में कार्यरत काशीराम चौधरी पत्रकारिता के क्षेत्र में विगत 21 वर्षों से सक्रिय हैं. जी मीडिया में वे ट्रांसपोर्ट विषय से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से कवर करते हैं. बात चाहे सड़क परिवहन की हो, फ्लाइट मूवमेंट की या फिर रेलवे परिवहन, सभी क्षेत्रों में काशीराम सक्रिय रूप से न्यूज कवर करते रहे हैं. काशीराम कृषि और पशुपालन से जुड़ी खबरों पर भी गहरी पकड़ रखते हैं. किसानों की जमीनी हकीकत दिखाने के साथ ही कृषि विपणन मंडियों की भी रिपोर्टिंग करते रहे हैं. साथ ही वे आबकारी और माइंस सेक्टर की खबरों को भी दर्शकों तक पहुंचाते हैं. काशीराम जी मीडिया समूह से पहले राजस्थान पत्रिका, डीएनए, ईटीवी राजस्थान, फर्स्ट इंडिया न्यूज में भी कार्य कर चुके हैं.
    Read More

    ट्रेंडिंग

    • न्यूज़
    • फोटो
    • वीडियो
    'ब्लैक डे' से 'जश्न के उत्सव' तक... BJP ने कैसे विलय की वर्षगांठ को 'नए कश्मीर' के जश्न में बदला?

    'ब्लैक डे' से 'जश्न के उत्सव' तक... BJP ने कैसे विलय की वर्षगांठ को 'नए कश्मीर' के जश्न में बदला?

    2

    कल से बदल जाएगा रेलवे का नियम, लाइन में लगकर ट्रेप टिकट लेने वालों को मिलेगी यह खुशखबरी

    3

    कोटा में 16 साल के JEE स्टूडेंट ने किया सुसाइड, 6 महीने पहले करने आया था तैयारी

    4

    अनंत सिंह की भविष्यवाणी पर JDU का करारा पलटवार, श्याम रजक बोले, पहले अपना भविष्य तो देख लेते

    5

    राजस्थान मौसम अपडेट: फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 29-30 अक्टूबर को बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

    logo
    • contact us
    • privacy policy
    • legal
    • investor info
    • advertise with us
    © 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

    Jaipur News: अभिनेत्री नोरा फतेही सोमवार को जयपुर पहुंचीं. वे नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज ‘द रॉयल्स’ के दूसरे सीजन की शूटिंग के लिए जयपुर आई हैं. सीरीज में नोरा एक बार फिर आयशा धोंडी के किरदार में नजर आएंगी. एयरपोर्ट पर वह काफी उत्साहित नजर आईं और उन्होंने फैंस के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं.

    दूसरे सीजन की शूटिंग में फिर शामिल हुईं नोरा
    ‘द रॉयल्स’ के दूसरे सीजन की शूटिंग राजस्थान में शुरू होने की पुष्टि सितंबर में ही हो गई थी. नोरा भी अपने किरदार की शूटिंग शुरू कर चुकी थीं. शूटिंग के बीच कुछ समय के लिए वह मुंबई वापस गई थीं, जहां उनके दूसरे कार्यक्रम और व्यस्तताएं थीं. अब वह दोबारा जयपुर लौट आई हैं और सीरीज के नए शूटिंग शेड्यूल का हिस्सा बन गई हैं.

    नोरा इससे पहले भी जयपुर में दूसरे सीजन की शूटिंग कर चुकी हैं. इस दौरान उन्होंने फैंस के साथ तस्वीरें भी क्लिक करवाईं.

    जयपुर की हेरिटेज लोकेशन्स पर हो रही शूटिंग
    ‘द रॉयल्स’ के दूसरे सीजन में राजस्थान की शाही विरासत और खूबसूरत जगहों को खास तौर पर दिखाया जा रहा है. सीरीज के कई हिस्सों की शूटिंग जयपुर की हेरिटेज लोकेशन्स पर हो रही है. इसके अलावा राजस्थान के मंडावा में भी शूटिंग की जा रही है.

    सीरीज में ईशान खट्टर मुख्य भूमिका में हैं. वह राजघराने के उत्तराधिकारी का किरदार निभा रहे हैं. दूसरे सीजन में कलाकारों की कास्टिंग में भी बदलाव हुआ है और कुछ नए चेहरे जोड़े गए हैं. पहले सीजन में नोरा ने आयशा धोंडी की भूमिका निभाई थी.

    ‘दिलबर’ से मिली देशभर में पहचान
    नोरा फतेही ने हिंदी सिनेमा में अपनी पहचान खास तौर पर अपने डांस से बनाई. ‘दिलबर’, ‘कमरिया’, ‘ओ साकी साकी’, ‘गर्मी’ और ‘कुसु कुसु’ जैसे गानों में उनके डांस को काफी पसंद किया गया. इसके बाद उन्होंने फिल्मों में भी काम किया. वह ‘स्ट्रीट डांसर 3डी’, ‘भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया’, ‘थैंक गॉड’, ‘मडगांव एक्सप्रेस’ और ‘क्रैक’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं.

    सेलिना जेटली भी जयपुर एयरपोर्ट पर दिखीं
    सोमवार को अभिनेत्री और पूर्व मिस इंडिया सेलिना जेटली भी जयपुर एयरपोर्ट पर नजर आईं. फैंस ने उनके साथ फोटो लेने की इच्छा जताई तो सेलिना ने भी उन्हें निराश नहीं किया. उन्होंने फैंस के साथ तस्वीरें क्लिक करवाईं और उन्हें गिफ्ट भी दिए. सेलिना जेईसीसी में होने वाले एक कार्यक्रम में शामिल होने जयपुर पहुंची हैं.

    मिस इंडिया से बॉलीवुड तक का सफर
    सेलिना जेटली ने वर्ष 2001 में फेमिना मिस इंडिया यूनिवर्स का खिताब जीता था. उसी साल उन्होंने मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व किया और चौथे रनर-अप का स्थान हासिल किया. इसके बाद उन्होंने मॉडलिंग और विज्ञापन जगत में काम किया.

    साल 2003 में फिरोज खान की फिल्म ‘जानशीं’ से उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा. इसके बाद वे ‘खेल’, ‘सिलसिले’, ‘नो एंट्री’, ‘जवानी दीवानी’, ‘अपना सपना मनी मनी’, ‘गोलमाल रिटर्न्स’, ‘पेइंग गेस्ट्स’ और ‘थैंक यू’ जैसी फिल्मों में नजर आईं.
     

    Add Zee News as a Preferred Source
    TAGS:
    Jaipur News