जयपुर घूमने पहुंचीं अमेरिकी एक्ट्रेस और कॉमेडियन व्रेन वुड्स के साथ जयपुर के गलता जी मंदिर में कुछ ऐसा हुआ कि उनका वीडियो इंटरनेट पर छा गया. मंदिर में बंदरों को खाना खिलाने के दौरान दो बंदर उनके कंधे पर चढ़ गए और फिर वहीं आपस में लड़ने लगे. इस दौरान एक्ट्रेस घबरा गईं, लेकिन उन्होंने बड़े ही धैर्य से काम लिया. वीडियो देखकर लोग हंस भी रहे हैं और उन्हें सावधान रहने की सलाह भी दे रहे हैं.
Rajasthan News: बेंगलुरु के कैवोर पब में नाबालिगों के शराब पीने की जांच करने पहुंची पुलिस से IAS विकास मरमट और उनके साथियों की कथित बदसलूकी व मारपीट का मामला सामने आया है. आंध्र प्रदेश के CM चंद्रबाबू नायडू ने मामले में रिपोर्ट मांगी है.
Rajasthan News: राजस्थान पुलिस अब थाने में फरियादियों से बेहतर व्यवहार और तनाव में संयम बनाए रखने की ट्रेनिंग ले रही है. जयपुर में DGP राजीव कुमार शर्मा की मौजूदगी में 15 से 17 अक्टूबर तक सॉफ्ट स्किल कार्यक्रम चल रहा है. मकसद पुलिसिंग को संवेदनशील और नागरिक केंद्रित बनाना है.
राजस्थान में फर्जी FMG स्क्रीनिंग परीक्षा सर्टिफिकेट के जरिए मेडिकल इंटर्नशिप और रजिस्ट्रेशन कराने के मामले में SOG ने चार और डॉक्टरों को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि विदेश से MBBS करने वाले इन लोगों ने परीक्षा पास किए बिना 27 से 30 लाख रुपये तक देकर फर्जी सर्टिफिकेट हासिल किए. इन सर्टिफिकेट के आधार पर दौसा, धौलपुर, जयपुर और अलवर के मेडिकल कॉलेजों में इंटर्नशिप की गई. मामले में अब तक 100 से ज्यादा लोगों को चिह्नित किया गया है, जबकि कुल 33 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है.
राजस्थान में पुलिसकर्मियों के व्यवहार में बदलाव लाने की कवायद शुरू हो गई है. अब थाने में आने वाले फरियादी के साथ पुलिसकर्मी किस तरह पेश आएं,उसकी परेशानी को कैसे सुनें और तनाव के बीच भी संयम कैसे बनाए रखें,इसकी ट्रेनिंग दी जा रही है.
Jaipur News: राजस्थान के बाड़मेर में एएनटीएफ ने तीन साल से फरार एक लाख रुपये के इनामी आरोपी कंवराराम को गिरफ्तार किया. पुलिस के मुताबिक, वह आठ कुत्तों से घर की निगरानी कराता था और नेपाल भागने की तैयारी में था. नवरात्र में घर आने पर उसे पकड़ा गया.
Rajasthan Weather Update: राजस्थान में 15 अक्टूबर को जयपुर, भरतपुर और अजमेर संभाग के कुछ इलाकों में बारिश की संभावना है. बीकानेर संभाग सहित कई जिलों में तेज हवाओं, मेघगर्जन और ओलावृष्टि का अलर्ट है. पश्चिमी राजस्थान में 16 अक्टूबर से मौसम शुष्क हो सकता है.
Rajasthan News: जयपुर के वैशाली नगर में साइबर ठगों ने 74 साल के जितेंद्र नाथ भार्गव को 10 दिन तक डिजिटल अरेस्ट के नाम पर डराकर 1 करोड़ 74 लाख रुपए ठग लिए. आरोपियों ने खुद को ED अधिकारी बताया. पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
Rajasthan News: राजस्थान मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 साल की जनसेवा के लिए अभिनंदन प्रस्ताव पारित किया. CM भजनलाल शर्मा ने सुशासन, जनकल्याणकारी योजनाओं, जयपुर रिंग रोड, जल समझौतों और प्रदेश की विकास परियोजनाओं में केंद्र के सहयोग की सराहना की.
कोटपूतली-बहरोड़ जिले के विराटनगर के पास पापड़ी गांव की पहाड़ी पर अंबिका पीठ आस्था का प्रमुख केंद्र है. मान्यता है कि यहां मां सती के दाएं पैर की चार अंगुलियां गिरी थीं, इसलिए इसे 51 शक्तिपीठों में से एक माना जाता है.
जयपुर के आमेर घाटी में बसा मनसा माता मंदिर अपनी मान्यताओं के लिए फेमस है. भक्तों का विश्वास है कि मंदिर के कुंड का पानी पीने से चर्म रोगों में राहत मिलती है. मान्यता के अनुसार, राजा मानसिंह ने यहां मन्नत मांगी थी और उसके पूरा होने पर मंदिर का नाम मनसा माता रखा गया.सबसे खास बात यह है कि इस मंदिर की महंत एक महिला हैं.
Rajasthan Weather: राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के असर से 14-15 अक्टूबर को कई जिलों में आंधी, गरज-चमक और बारिश की संभावना है. बीकानेर संभाग में ओले गिर सकते हैं, जबकि 15 अक्टूबर को जयपुर संभाग के ग्रामीण इलाकों में भी ओलावृष्टि के आसार हैं.
राजधानी में माननीयों के आवासों में होने वाली पेयजल सप्लाई सवालों के घेरे में है.जी मीडिया की पड़ताल में पेयजल व्यवस्था की पोल खुल गई है.CWR खुले है और माननीयों को मिट्टी वाला पानी सप्लाई किया जा रहा है.विधायकों के सरकारी फ्लैट्स में पानी की सप्लाई पर बडे सवाल उठ रहे है.
Jaipur News: जयपुर की चारदीवारी में 19 अक्टूबर 2026 से केवल डिजिटल रजिस्ट्रेशन वाले ई-रिक्शा चल सकेंगे. ट्रैफिक पुलिस ने जोन-7 को पांच उप-जोन में बांटा है, जहां कुल 250 ई-रिक्शा की क्षमता तय की गई है. नियम तोड़ने पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई होगी.
Jaipur News: जयपुर एयरपोर्ट पर एयर इंडिया की फ्लाइट AI-2030 में स्क्वाक-7500 हाईजैक अलर्ट के बाद 300 यात्रियों को सुरक्षित उतारकर दोबारा बोर्डिंग कराई गई. सूत्रों ने पायलट की गलती की बात कही, वहीं, एविएशन एक्सपर्ट केसरी सिंह ने मामले को जांच का विषय बताया है.
Jaipur News: राजस्थान में इस मानसून सामान्य से 17.40% कम बारिश दर्ज हुई है. पाली, जैसलमेर और जालोर में बारिश की भारी कमी से सूखे जैसे हालात हैं. फसलों और पशुओं के चारे पर संकट के बीच सरकार ने पेयजल, चारा और फसल नुकसान के आकलन के लिए कदम उठाए हैं.
Rajasthan Weather Update: राजस्थान में 14 से 16 अक्टूबर तक कई जिलों में बारिश, तेज हवाओं और ओलावृष्टि की संभावना है. मौसम विभाग ने किसानों को तैयार फसलों और खुले में रखे अनाज को सुरक्षित रखने की सलाह दी है. 17 अक्टूबर से मौसम शुष्क हो सकता है.
Rajasthan News: घूंघट की ओट से गांव की सत्ता तक पहुंचने की तैयारी, राजस्थान में गांव की सरकार चुनने के लिए सियासी बिसात बिछ चुकी है. जयपुर में पंचायत चुनाव के पहले चरण के नामांकन के आखिरी दिन लोकतंत्र के कई रंग देखने को मिले. कहीं भाजपा-कांग्रेस के प्रत्याशियों ने समर्थकों के साथ दमखम दिखाया, तो कहीं घूंघट में महिलाएं नामांकन दाखिल करने पहुंचीं. जयपुर जिला परिषद के 57 वार्डों और जिला परिषद और आठ पंचायत समितियों में कुल 837 नामांकन हुए हैं.
Rajasthan News: जयपुर की चोखी ढाणी में फिल्म ‘उड़ता तीर’ के प्रमोशन के लिए पहुंचे आयुष्मान खुराना और सारा अली खान ने कालबेलिया पर डांस किया. दोनों ने कठपुतली शो, तीरंदाजी और बैलून शूटिंग का मजा लिया. गर्मी पर आयुष्मान के मजाकिया अंदाज ने सबका ध्यान खींचा.
Rajasthan News: राजस्थान पंचायत चुनाव के बीच BJP प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कांग्रेस पर निशाना साधा. उन्होंने जीत का दावा करते हुए गोविंद सिंह डोटासरा की सूची वाले बयान पर पलटवार किया. अशोक गहलोत के चौथी बार CM बनने के नारों और कांग्रेस अध्यक्ष बनने की इच्छा पर भी तंज कसा.
भरतपुर के पूर्व कांग्रेस सांसद रतन सिंह ने अपने बेटे राजेंद्र प्रताप सिंह की जहर देकर हत्या किए जाने की आशंका जताते हुए जयपुर के जवाहर सर्किल थाने में बहू नीतू सिंह, पोते सौरव सिंह समेत पांच लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कराई है. राजेंद्र सिंह 11 सितंबर को जयपुर स्थित अपने घर में बेसुध मिले थे, जिसके बाद अस्पताल में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया.
Rajasthan News: बीसलपुर बांध के पानी को लेकर NEERI की रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. जांच में 3 में से 2 सैंपल में एल्युमिनियम की मात्रा तय सीमा से ज्यादा मिली. डॉक्टरों ने ज्यादा एल्युमिनियम वाले पानी से सेहत पर संभावित खतरे बताए हैं.