भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /राजस्थान
  • /विदेशी महिला बनकर 22 लाख की ठगी: गुरुग्राम से आरोपी गिरफ्तार, बेटे को विदेश में नौकरी का दिया था झांसा

विदेशी महिला बनकर 22 लाख की ठगी: गुरुग्राम से आरोपी गिरफ्तार, बेटे को विदेश में नौकरी का दिया था झांसा

Rajasthan Cyber Fraud: राजस्थान पुलिस के सेंट्रल साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन R4C ने विदेशी में नौकरी दिलाने और विदेशी मुद्रा ट्रांसफर के नाम पर 22 लाख रुपये की साइबर ठगी के मामले में बरेली निवासी वसीम हुसैन को गुरुग्राम से गिरफ्तार किया है.

Reported ByVishnu Prakash Sharma
Published: Oct 09, 2026, 07:07 PM IST|Updated: Oct 09, 2026, 07:10 PM IST
joinshare
विदेशी महिला बनकर 22 लाख की ठगी: गुरुग्राम से आरोपी गिरफ्तार, बेटे को विदेश में नौकरी का दिया था झांसा
Image Credit: Zee Media

About the Author

Vishnu Prakash Sharma

Vishnu Prakash Sharma

जी राजस्थान में सीनियर कॉरेस्पॉन्डेंट के रूप में कार्यरत विष्णु प्रकाश शर्मा पत्रकारिता के क्षेत्र में विगत 30 वर्षों से सक्रिय हैं. जी मीडिया में वे BJP, तीसरा मोर्चा,  RSS सहित अन्य राजनीतिक विषय या गृह, वित्त और क्राइम से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से कवर करते हैं. बात चाहे बीजेपी संगठन में किसी भी हलचल की या फिर पार्टी के वीवीआईपी दौरों से लेकर कानून व्यवस्था से जुड़ी खबरों की, विष्णु शर्मा सक्रिय रूप से इन सभी की न्यूज कवर कर दर्शकों तक पहुंचाते हैं। राजनीतिक और गृह-पुलिस की खबरों पर भी गहरी पकड़ रखते हैं. राजनीति से जुड़ी हर छोटी बड़ी खबरों को भी दर्शकों तक पहुंचाते हैं.  विष्णु प्रकाश शर्मा जी मीडिया समूह से पहले दैनिक भास्कर में 10 साल, राजस्थान पत्रिका में 12 साल, फर्स्ट इंडिया न्यूज 7 महीने कार्य कर चुके हैं.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
हरियाणा में धान के गेट पास नहीं कटे तो भड़के किसान, करनाल-कैथल रोड किया जाम

हरियाणा में धान के गेट पास नहीं कटे तो भड़के किसान, करनाल-कैथल रोड किया जाम

2

अतीक अहमद के अवैध साम्राज्य पर फिर चला पुलिस का डंडा; मदनलाल के नाम दर्ज 30 करोड़ की 14 बेनामी संपत्तियां कुर्क

3

जान से खिलवाड़? घंटों इंतजार के बाद भी नहीं मिली 108 एंबुलेंस, मालवाहक में ऑक्सीजन सिलेंडर बांधकर मरीज पहुंचे अस्पताल

4

'गुस्सा और बेबसी महसूस हुई', शिल्पा राव का शो बीच में रोके जाने पर भड़के पति; बोले-हम नहीं भूलेंगे

5

'मौत को छूकर टक से वापस आ गया': UK में तूफान बोएलो का खौफनाक मंजर; प्लेन की ऐसी लैंडिंग देख कांप उठी रूह

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

Rajasthan Cyber Fraud: राजस्थान पुलिस के सेंट्रल साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन R4C ने विदेशी मुद्रा और विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 22 लाख रुपए की साइबर ठगी करने के मामले में एक आरोपी को हरियाणा के गुरुग्राम से गिरफ्तार किया है. आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के बरेली निवासी वसीम हुसैन के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार, आरोपी के तीन बैंक खातों में पीड़ित से ठगी गई करीब 4.12 लाख रुपये की रकम आई थी.

फेसबुक पर विदेशी महिला बनकर की दोस्ती

जयपुर निवासी पीड़ित की 3 मई 2024 को फेसबुक के जरिए दिओंन मार्ले नाम की महिला से बातचीत शुरू हुई. महिला ने खुद को अमेरिका का निवासी और इंग्लैंड के मैनचेस्टर स्थित एक फार्मास्यूटिकल कंपनी में अकाउंटेंट बताया. उसने पीड़ित के बेटे को विदेश में नौकरी दिलाने और खुद भारत आने का भरोसा दिया.

इसके बाद कथित महिला और उसके साथियों ने एयरपोर्ट कस्टम शुल्क, मनी लॉन्ड्रिंग सर्टिफिकेट, आयकर, लाउंजिंग चार्ज और विदेशी मुद्रा ट्रांसफर करने के नाम पर रकम मांगनी शुरू कर दी. विश्वास जीतने के लिए व्हाट्सऐप पर फर्जी पासपोर्ट, एयर टिकट, विदेशी बैंक की रसीद, मास्टर कार्ड और कस्टम व आयकर विभाग से संबंधित कूटरचित दस्तावेज भेजे गए.

सरकारी अधिकारी बनकर भी की वसूली

जांच के अनुसार, गिरोह के सदस्य अलग-अलग व्यक्तियों और सरकारी अधिकारियों का रूप धारण कर पीड़ित से फोन पर बात करते थे. वे खुद को कस्टम और अन्य विभागों का अधिकारी बताकर विभिन्न बैंक खातों में रकम जमा करवाते रहे. इस तरह पीड़ित से कुल 22 लाख रुपये ठग लिए गए. जब पीड़ित ने आगे पैसे देने से इनकार कर दिया, तो आरोपियों ने उसके घर का पता होने का हवाला देकर जान से मारने की धमकी दी. इसके बाद भी उसे डराकर दोबारा रकम जमा करवाने का प्रयास किया गया.

तीन बैंक खातों में आए 4.12 लाख रुपए

पुलिस की जांच में सामने आया कि आरोपी वसीम हुसैन ने अपने तीन बैंक खातों का इस्तेमाल ठगी की रकम प्राप्त करने और उसे दूसरे खातों में ट्रांसफर करने के लिए किया. इन खातों में पीड़ित से ठगी गई करीब 4.12 लाख रुपये की रकम आई थी, जिसे आगे दूसरे खातों में भेजा गया या ATM के जरिए निकाला गया.

आरोप है कि वसीम ने अपने चचेरे भाइयों मुर्सद हुसैन और अर्सद हुसैन के कहने पर अलग-अलग बैंकों में खाते खुलवाए. इसके बाद उनके ATM कार्ड, पासबुक, चेकबुक और लिंक्ड मोबाइल सिम उन्हें सौंप दिए. इसके बदले उसे 70 हजार रुपए कमीशन देने का लालच दिया गया था.

तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर गिरफ्तारी

पुलिस टीम ने कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR), व्हाट्सऐप चैट, बैंक खातों के स्टेटमेंट, KYC दस्तावेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण किया. आरोपी की लोकेशन की निगरानी के बाद गुरुग्राम में दबिश देकर उसे गिरफ्तार किया गया. महानिदेशक पुलिस राजीव कुमार शर्मा के निर्देश पर चलाए जा रहे साइबर अपराध विरोधी अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई.

अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस साइबर क्राइम विजय कुमार सिंह ने बताया कि मामले में ठगी की रकम के लेन-देन और गिरोह के अन्य सदस्यों की भूमिका की जांच की जा रही है. पुलिस अब व्हाट्सऐप और टेलीग्राम रिकॉर्ड, CDR, CAF, IPDR तथा बैंकिंग लेन-देन की मनी ट्रेल का विश्लेषण कर रही है. जांच का उद्देश्य ठगी की रकम किन-किन खातों में पहुंची और इस नेटवर्क में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं, इसका पता लगाना है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:
Jaipur News