महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल में अपने भविष्य को लेकर बड़ा संकेत दिया है. महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को पांच बार आईपीएल की ट्रॉफी जितवाई है.
कीरोन पोलार्ड को मुंबई इंडियंस (MI) का नया हेड कोच बनाया गया है. महेला जयवर्धने की जगह लेने वाले कीरोन पोलार्ड पर मुंबई इंडियंस (MI) की मालकिन नीता अंबानी ने भरोसा जताया है.
IPL 2027 के लिए दिल्ली कैपिटल्स ने दिग्गज स्पिनर अमित मिश्रा को स्पिन बॉलिंग कोच नियुक्त किया है. वो हेड कोच सौरव गांगुली और सहायक कोच युवराज सिंह के साथ काम करेंगे. दिल्ली को अपने पहली ट्रॉफी की तलाश है.
हार्दिक पांड्या मुंबई इंडियंस के कप्तान हैं और आईपीएल के अगले सीजन से पहले टीम को छोड़ सकते हैं. उनके ट्रेड की खबरों ने काफी सुर्खियां बटोरीं हैं. हार्दिक को लेकर अब भारत के पूर्व स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने कुछ अपडेट दिए हैं.
IPL 2027 की मिनी नीलामी 16 दिसंबर को गोवा में होने की संभावना है. BCCI इम्पैक्ट प्लेयर नियम पर भी फ्रेंचाइजी और खिलाड़ियों से राय लेकर बड़ा फैसला कर सकता है.
IPL 2027 से पहले मुंबई इंडियंस में बड़े बदलाव के संकेत मिल रहे हैं. महेला जयवर्धने और फ्रेंचाइजी ने अलग होने का फैसला किया है.
श्रीलंका के पूर्व तेज गेंदबाज चमिंडा वास IPL 2027 के लिए दिल्ली कैपिटल्स के बॉलिंग कोच बन गए हैं. दिल्ली की इस फ्रेंचाइजी ने शनिवार सुबह एक्स पर इस बात की जानकारी दी है.
तेज गेंदबाज टी नटराजन की सनराइजर्स हैदराबाद में वापसी हो गई है. दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें SRH के हाथों ट्रेड करने का फैसला किया और इसके बदले उन्होंने लेग स्पिनर जीशान अंसारी को टीम में शामिल किया है.
आईपीएल 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स ने कई बड़े बदलाव किए हैं. कुलदीप यादव की कुर्बानी देकर ऋषभ पंत को बुलाया गया है. सौरव गांगुली हेड कोच बने हैं, जबकि युवराज सिंह बैटिंग कोच की जिम्मेदारी संभालेंगे. क्या ट्रॉफी का इंतजार खत्म होगा?
दिल्ली कैपिटल्स ने युवराज सिंह को अपनी टीम का सहायक और बल्लेबाजी कोच बनाया है. इससे पहले पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को मुख्य कोच नियुक्त किया गया था.
Delhi Capitals Head Coach: दिल्ली कैपिटल्स ने पूर्व भारतीय दिग्गज कप्तान सौरव गांगुली को आईपीएल 2027 के लिए मुख्य कोच नियुक्त किया है. दादा 2019 से इस फ्रेंचाइजी के साथ जुड़े हुए हैं, लेकिन पहली बार हेड कोच की भूमिका निभाएंगे.
आईपीएल 2027 की नीलामी दिसंबर में गोवा में आयोजित की जाएगी. इससे तीन साल बाद भारत में ऑक्शन की वापसी होगी. वहीं, बीसीसीआई इम्पैक्ट प्लेयर नियम की समीक्षा पर फ्रैंचाइजियों से फीडबैक ले रहा है.