भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /खेल
  • /क्रिकेट
  • /IPL ऑक्शन से पहले सबसे बड़ा सवाल: मुंबई इंडियंस छोड़ कहां जाएंगे हार्दिक पांड्या? MI कैप्टन पर दो चैंपियन टीमों की नजर

IPL ऑक्शन से पहले सबसे बड़ा सवाल: मुंबई इंडियंस छोड़ कहां जाएंगे हार्दिक पांड्या? MI कैप्टन पर दो चैंपियन टीमों की नजर

हार्दिक पांड्या मुंबई इंडियंस के कप्तान हैं और आईपीएल के अगले सीजन से पहले टीम को छोड़ सकते हैं. उनके ट्रेड की खबरों ने काफी सुर्खियां बटोरीं हैं. हार्दिक को लेकर अब भारत के पूर्व स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने कुछ अपडेट दिए हैं.

Written ByRohit Raj
Published: Oct 18, 2026, 03:39 PM IST|Updated: Oct 18, 2026, 03:42 PM IST
joinshare
IPL ऑक्शन से पहले सबसे बड़ा सवाल: मुंबई इंडियंस छोड़ कहां जाएंगे हार्दिक पांड्या? MI कैप्टन पर दो चैंपियन टीमों की नजर
Image Credit: हार्दिक पांड्या. BCCI

About the Author

Rohit Raj

Rohit Raj

रोहित राज एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. दैनिक जागरण से करियर की शुरुआत करने वाले रोहित ईटीवी, दैनिक भास्कर, जनसत्ता और अमर उजाला से होते हुए जी न्यूज के हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर हैं और स्पोर्ट्स टीम को लीड करते हैं. रोहित कई एक्सक्लूसिव खबरें और एथलीट्स का इंटरव्यू कर चुके हैं. पत्रकारिता में 40 अंडर 40 अवॉर्ड विजेता हैं. खेलों में ज्यादा रुचि रखते हैं और क्रिकेट वर्ल्ड कप, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप, वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 और अन्य खेलों के बड़े-बड़े इवेंट को करने का अनुभव रखते हैं. ब्रेकिंग न्यूज, एनालिसिस और किस्से-कहानियों पर पकड़ है. क्रिकेट के अलावा हर खेलों को आसान भाषा में लोगों तक पहुंचाने की कोशिश में लगे रहते हैं.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
'ब्लैक डे' से 'जश्न के उत्सव' तक... BJP ने कैसे विलय की वर्षगांठ को 'नए कश्मीर' के जश्न में बदला?

'ब्लैक डे' से 'जश्न के उत्सव' तक... BJP ने कैसे विलय की वर्षगांठ को 'नए कश्मीर' के जश्न में बदला?

2

कल से बदल जाएगा रेलवे का नियम, लाइन में लगकर ट्रेप टिकट लेने वालों को मिलेगी यह खुशखबरी

3

कोटा में 16 साल के JEE स्टूडेंट ने किया सुसाइड, 6 महीने पहले करने आया था तैयारी

4

धनबाद में जमीन विवाद में दौलतराम की धारदार हथियार से हत्या, गांव के ही लोगों पर आरोप

5

अनंत सिंह की भविष्यवाणी पर JDU का करारा पलटवार, श्याम रजक बोले, पहले अपना भविष्य तो देख लेते

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

आईपीएल 2027 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी 16 दिसंबर को होने वाली है. गोवा में होने वाले इस आयोजन से पहले मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं. हार्दिक के बारे में कहा जा रहा है कि वह जल्द ही मुंबई की टीम को छोड़ सकते हैं. उनका नाम कई टीमों के साथ जोड़ा गया, लेकिन अब तक वह मुंबई के कप्तान बने हुए हैं. नीलामी की संभावित तारीख आने के बाद भारत के पूर्व स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने हार्दिक को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है. उन्होंने इस दिग्गज ऑलराउंडर का नाम चेन्नई सुपरकिंग्स और राजस्थान रॉयल्स से जोड़ा है.

हार्दिक 2022 में गुजरात टाइटंस से जुड़ने के बाद 2024 आईपीएल से सीजन से पहले वापस मुंबई इंडियंस में आए थे. उनकी कप्तानी में गुजरात की टीम 2022 में चैंपियन बनी और 2023 में फाइनल तक पहुंची थी. मुंबई टीम मैनेजमेंट को इसके बाद लगा कि अगर हार्दिक वापस मुंबई से जुड़ जाएं तो वह लंबे समय के लिए कप्तान बन सकते हैं. हार्दिक आए और उन्होंने कप्तानी भी की, लेकिन गुजरात जैसी सफलता मुंबई को नहीं मिली. 2024 में टीम सबसे नीचे 10वे, 2025 में चौथे और 2026 में नौवें स्थान पर रही.

हार्दिक को लेकर चेन्नई में कुछ पक्का नहीं

सोशल मीडिया पर यह चर्चा चल रही है महेंद्र सिंह धोनी के कहने पर हार्दिक चेन्नई सुपरकिंग्स में आ सकते हैं. दोनों के बीच रिश्ते काफी अच्छे हैं और हार्दिक टीम इंडिया के पूर्व कप्तान से लगातार सलाह लेते रहते हैं. ऐसे में कहा जा रहा है कि अगर धोनी उनसे बात करते हैं वह खुद को चेन्नई आने से रोक नहीं पाएंगे. इस पर अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि अगर ऐसा होता है तो चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए यह शानदार होगा, लेकिन इस डील को लेकर अभी कुछ भी पक्का नहीं है.

ये भी पढ़ें: रणजी 'टेस्ट' में फेल शुभमन: न्यूजीलैंड दौरे से पहले घर में नहीं चला गिल का बल्ला, 1 रन पर बोल्ड हो गए भारतीय कप्तान

अश्विन ने हार्दिक के ट्रेड पर क्या कहा?

अश्विन ने कहा, ''ऐसी बातें हुई हैं कि धोनी निजी तौर पर हार्दिक पांड्या को सुपरकिंग्स में आने के लिए मनाएंगे. यह चेन्नई के लिए एक शानदार एडिशन होगा, लेकिन मेरी राय में, यह बहुत दूर की बात है.'' अश्विन ने इस बात की ओर भी इशारा किया है कि मुंबई इंडियंस के कप्तान राजस्थान रॉयल्स में भी शामिल हो सकते हैं. रॉयल्स उनके लिए एक आदर्श जगह हो सकती है. अश्विन ने कहा, ''मैंने सुना है कि हार्दिक राजस्थान रॉयल्स की ट्रेड लिस्ट में सबसे ऊपर हैं.''

ये भी पढ़ें: कम समय, बड़ा चैलेंज: न्यूजीलैंड में फ्लाइट लैंड होने के 48 घंटे में पहला टी20, कैसे जीतेगी टीम इंडिया?

जहीर के आने से बदले समीकरण?

क्रिकबज की एक रिपोर्ट में यह दावा किया गया था कि जहीर खान के मुख्य कोच बनने के बाद हार्दिक के चेन्नई में जाने के चांस कम हो गए हैं. मुंबई इंडियंस मैनेजमेंट के साथ जहीर के समय में उनके बीच अनबन की खबर थी. हालांकि, रिपोर्ट में कहा गया है कि चेन्नई में एक नया सेटअप दोनों के बीच के समीकरण को बदल सकता है. अगले महीने हार्दिक के संभावित ट्रेड पर चर्चा तेज होने की उम्मीद है और दिसंबर में आईपीएल ऑक्शन से पहले रिटेंशन की डेडलाइन 15 नवंबर तय की गई है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:
IPL 2027