भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /खेल
  • /क्रिकेट
  • /रणजी 'टेस्ट' में फेल शुभमन: न्यूजीलैंड दौरे से पहले घर में नहीं चला गिल का बल्ला, 1 रन पर बोल्ड हो गए भारतीय कप्तान

रणजी 'टेस्ट' में फेल शुभमन: न्यूजीलैंड दौरे से पहले घर में नहीं चला गिल का बल्ला, 1 रन पर बोल्ड हो गए भारतीय कप्तान

भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड दौरे पर जाने से पहले रणजी ट्रॉफी में हिस्सा लिया. पंजाब के लिए वह छत्तीसगढ़ के खिलाफ मैच में फेल हो गए और सिर्फ एक रन ही बनाकर पवेलियन लौट गए.

Written ByRohit Raj
Published: Oct 18, 2026, 01:05 PM IST|Updated: Oct 18, 2026, 01:08 PM IST
joinshare
रणजी 'टेस्ट' में फेल शुभमन: न्यूजीलैंड दौरे से पहले घर में नहीं चला गिल का बल्ला, 1 रन पर बोल्ड हो गए भारतीय कप्तान
Image Credit: शुभमन गिल. Screengrab

About the Author

Rohit Raj

Rohit Raj

रोहित राज एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. दैनिक जागरण से करियर की शुरुआत करने वाले रोहित ईटीवी, दैनिक भास्कर, जनसत्ता और अमर उजाला से होते हुए जी न्यूज के हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर हैं और स्पोर्ट्स टीम को लीड करते हैं. रोहित कई एक्सक्लूसिव खबरें और एथलीट्स का इंटरव्यू कर चुके हैं. पत्रकारिता में 40 अंडर 40 अवॉर्ड विजेता हैं. खेलों में ज्यादा रुचि रखते हैं और क्रिकेट वर्ल्ड कप, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप, वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 और अन्य खेलों के बड़े-बड़े इवेंट को करने का अनुभव रखते हैं. ब्रेकिंग न्यूज, एनालिसिस और किस्से-कहानियों पर पकड़ है. क्रिकेट के अलावा हर खेलों को आसान भाषा में लोगों तक पहुंचाने की कोशिश में लगे रहते हैं.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
जिद का दर्दनाक अंत: शादी को लेकर बिगड़ी बात, वीडियो कॉल कर कमरे में पंखे से झूली महिला; सुबह पुलिस को मिली लाश

जिद का दर्दनाक अंत: शादी को लेकर बिगड़ी बात, वीडियो कॉल कर कमरे में पंखे से झूली महिला; सुबह पुलिस को मिली लाश

2

हरियाणा में धान के गेट पास नहीं कटे तो भड़के किसान, करनाल-कैथल रोड किया जाम

3

कौन है धौलपुर की लेडी डॉन पूजा? जो 3 साल तक पुलिस को दे रही था चकमा, जयपुर से हुई गिरफ्तार

4

अतीक अहमद के अवैध साम्राज्य पर फिर चला पुलिस का डंडा; मदनलाल के नाम दर्ज 30 करोड़ की 14 बेनामी संपत्तियां कुर्क

5

जान से खिलवाड़? घंटों इंतजार के बाद भी नहीं मिली 108 एंबुलेंस, मालवाहक में ऑक्सीजन सिलेंडर बांधकर मरीज पहुंचे अस्पताल

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

भारत के टेस्ट और वनडे टीम के कप्तान शुभमन गिल की न्यूजीलैंड में कड़ी परीक्षा होने वाली है. वनडे के साथ-साथ टेस्ट सीरीज में जीत दिलाने की जिम्मेदारी उनके ऊपर है. वनडे सीरीज अगले साल वर्ल्ड कप के लिहाज से अहम है तो टेस्ट सीरीज में जीत वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 के चक्र के हिसाब से जरूरी है. ऐसे में गिल के ऊपर दोहरा दबाव है. दौरे की तैयारी के लिए वह रणजी ट्रॉफी के मैच में रविवार (18 अक्टूबर) को उतरे. उनसे इस मैच में बड़ी पारी की उम्मीद थी, लेकिन वह बुरी तरह फेल हो गए.

छत्तीसगढ़ के खिलाफ पंजाब के दूसरे मैच में गिल को टीम में शामिल किया गया. वह टीम इंडिया के कप्तान तो हैं, लेकिन इस मुकाबले में पंजाब की कमान उदय सहारन के हाथों में है. गिल 2 विकेट गिर जाने के बाद चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के आए. विहान मल्होत्रा 40 और हरनूर सिंह 20 रन बनाकर पवेलियन लौटे थे. गिल क्रीज पर कप्तान उदय का साथ देने के लिए आए थे. उनके लिए मैच की पहली पारी भूलने लायक रही. वह 5 गेंद पर सिर्फ 1 रन बना सके.

बोल्ड होकर पवेलियन लौटे गिल

गिल ने आते ही बाएं हाथ के स्पिनर अजय मंडल का सामना किया. 27वें ओवर की तीसरी गेंद पर वह पवेलियन लौट गए. अजय की गेंद को वह सामने की ओर डिफेंड करना चाह रहे थे, लेकिन गेंद उनके बैट और पैड के बीच में से निकलकर स्टंप से जा लगी. अंपायर ने आउट करार दिया गया. भारतीय कप्तान न्यूजीलैंड की सीम कंडीशन में खेलने से पहले न्यू चंडीगढ़ में अपने घरेलू मैदान पर स्पिन गेंदबाज का शिकार बन गए.

ये भी पढ़ें: 8 बल्लेबाजों के चक्कर में बर्बाद हुई गेंदबाजी? सुनील गावस्कर ने टीम इंडिया को सुनाई खरी-खोटी, भविष्य के लिए दी बड़ी नसीहत

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

गिल के आउट होने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और क्रिकेट फैंस इसे लेकर चर्चा करने लगे. प्रथम श्रेणी क्रिकेट में उनकी तकनीक को लेकर बहस होने लगी. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा खाली समय में सभी खिलाड़ियों को घरेलू मैचों में हिस्सा लेने की नसीहत के बाद गिल को पंजाब के लिए खेलते हुए देखा गया. बोर्ड का मानना है कि लगातार अहम मैचों में खेलने से प्लेयर्स की फिटनेस और निरंतरता बनी रहती है.

 

https://t.co/LXUc7UXSX9

— ' (@stumpsrattled) October 18, 2026

न्यूजीलैंड में सिर्फ 3 वनडे खेलेंगे गिल

शुभमन गिल दो टेस्ट मैचों की तैयारी के लिए पांच वनडे सीरीज के सभी मैचों में नहीं उतरेंगे. वह शुरू के तीन मैचों में ही हिस्सा ले पाएंगे. इसके बाद वह टेस्ट की तैयारी में जुट जाएंगे. वनडे सीरीज के बाकी दो मैचों में गिल की जगह श्रेयस अय्यर कप्तानी करेंगे. भारत वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में पांचवें स्थान पर है. उसे मौजूदा चक्र में 7 टेस्ट मैचों में और खेलने हैं. न्यूजीलैंड दौरे पर 2 और घर में ऑस्ट्रेलिया से 5 टेस्ट होंगे. ऐसे में अगर टीम इंडिया सातों मुकाबलों में जीत हासिल करती है तो आसानी से फाइनल में पहुंच जाएगी. एक हार के बाद भी समीकरण टीम इंडिया के पक्ष में रहेगा, लेकिन सात में दो मैचों में हार भारतीय टीम को फंसा देगी. ऐसे में गिल 2-0 से सीरीज जीतकर वापस लौटना चाहेंगे.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:
Ranji Trophy