आईपीएल 2027 से पहले खिलाड़ियों की अदला-बदली का दौर जारी है. बाएं हाथ के तेज गेंदबाज टी नटराजन की सनराइजर्स हैदराबाद में वापसी हो गई है. दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें SRH के हाथों ट्रेड करने का फैसला किया और इसके बदले उन्होंने लेग स्पिनर जीशान अंसारी को टीम में शामिल किया है. जीशान ने आईपीएल 2025 में सनराइजर्स के लिए 10 मुकाबले खेले थे और 6 विकेट चटकाए थे.
बात करें टी नटराजन की तो ऑरेंज आर्मी की तरफ से उनका प्रदर्शन शानदार रहा था. उन्होंने 2020 से लेकर 2024 तक SRH का प्रतिनिधित्व किया. 2024 में उनका IPL का सबसे सफल सीजन रहा, जिसमें उन्होंने 19 विकेट लिए और टीम को फाइनल तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई.
आईपीएल 2027 के लिए सनराइजर्स हैदराबाद ने टी नटराजन को 5 करोड़ रुपये में टीम में शामिल किया है. बाएं हाथ के पेसर को IPL 2025 से पहले हुए मेगा ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स ने 10.75 करोड़ में खरीदा था. दाएं हाथ के लेग स्पिनर को DC ने 40 लाख रुपये में साइन किया है.
Mana Nattu thirigochadu 🥹🧡 Natarajan joins our squad, while Zeeshan Ansari joins the Delhi Capitals as part of the trade. 🔁 https://t.co/knIehojrRy
— SunRisers Hyderabad (@SunRisers) October 14, 2026
टी नटराजन के आने से सनराइजर्स हैदराबाद की पेस अटैक और मजबूत हो जाएगी. टीम में पहले से पैट कमिंस, ईशान मलिंगा, प्रफुल्ल हिंगे और साकिब हुसैन जैसे तेज गेंदबाजों की फौज मौजूद है, जिन्होंने पिछले सीजन दमदार प्रदर्शन किया था.
Ready to write a new chapter in 💙❤️ Welcome to Dilli, Zee 🐅🫶 https://t.co/aKJIbWQ2O9
— Delhi Capitals (@DelhiCapitals) October 14, 2026
आईपीएल 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स ने स्टार स्पिनर कुलदीप यादव की कुर्बानी देकर लखनऊ सुपर जाएंट्स से ऋषभ पंत को ट्रेड करने का बड़ा फैसला लिया था. उन्हें कुलदीप के रिप्लेसमेंट की तलाश थी. DC ने दाएं हाथ के स्पिनर जीशान अंसारी पर बड़ा दांव खेला है. उत्तर प्रदेश के स्पिनर ने अब तक 11 टी20 मुकाबले खेले हैं और 6 विकेट चटकाए हैं. उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है, लेकिन दिल्ली कैपिटल्स की नजर में वो कुलदीप की कमी पूरी कर सकते हैं.