भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /खेल
  • /क्रिकेट
  • /दिल्ली कैपिटल्स को पहली ट्रॉफी का इंतजार: दादा और युवराज की जोड़ी से बदलेगी तकदीर, क्या होगी IPL ऑक्शन की रणनीति?

दिल्ली कैपिटल्स को पहली ट्रॉफी का इंतजार: दादा और युवराज की जोड़ी से बदलेगी तकदीर, क्या होगी IPL ऑक्शन की रणनीति?

आईपीएल 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स ने कई बड़े बदलाव किए हैं. कुलदीप यादव की कुर्बानी देकर ऋषभ पंत को बुलाया गया है. सौरव गांगुली हेड कोच बने हैं, जबकि युवराज सिंह बैटिंग कोच की जिम्मेदारी संभालेंगे. क्या ट्रॉफी का इंतजार खत्म होगा?

Written ByRitesh Kumar
Published: Oct 14, 2026, 03:22 PM IST|Updated: Oct 14, 2026, 03:41 PM IST
joinshare
दिल्ली कैपिटल्स को पहली ट्रॉफी का इंतजार: दादा और युवराज की जोड़ी से बदलेगी तकदीर, क्या होगी IPL ऑक्शन की रणनीति?
Image Credit: AI Graphic

About the Author

Ritesh Kumar

Ritesh Kumar

रितेश कुमार स्पोर्ट्स न्यूज करने के लिए 24 घंटे तैयार रहते हैं क्योंकि इसी से सबसे ज्यादा प्यार करते हैं. पत्रकारिता में 5 साल का अनुभव. The Lallantop से सफर शुरू हुआ और R Bharat के रास्ते अब Zee News तक पहुंचा है. स्पोर्ट्स क्षेत्र में एक सफल पत्रकार बनने का सपना है. भारतीय क्रिकेटर्स, ओलंपिक और पैरालंपिक मेडलिस्ट का इंटरव्यू करने करने का अनुभव. ट्रेडिंग खबरों में डूबे रहने का शौक है.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
'ब्लैक डे' से 'जश्न के उत्सव' तक... BJP ने कैसे विलय की वर्षगांठ को 'नए कश्मीर' के जश्न में बदला?

'ब्लैक डे' से 'जश्न के उत्सव' तक... BJP ने कैसे विलय की वर्षगांठ को 'नए कश्मीर' के जश्न में बदला?

2

कल से बदल जाएगा रेलवे का नियम, लाइन में लगकर ट्रेप टिकट लेने वालों को मिलेगी यह खुशखबरी

3

कोटा में 16 साल के JEE स्टूडेंट ने किया सुसाइड, 6 महीने पहले करने आया था तैयारी

4

धनबाद में जमीन विवाद में दौलतराम की धारदार हथियार से हत्या, गांव के ही लोगों पर आरोप

5

अनंत सिंह की भविष्यवाणी पर JDU का करारा पलटवार, श्याम रजक बोले, पहले अपना भविष्य तो देख लेते

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

अपने पहले ट्रॉफी की तलाश कर रही दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल के अगले सीजन से पहले कई बड़े बदलाव किए हैं. स्टार स्पिनर कुलदीप यादव की कुर्बानी देकर फ्रेंचाइजी ने विकेट कीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत पर एक बार फिर बड़ा दांव लगाया है. इसके अलावा दिल्ली कैपिटल्स ने पूर्व भारतीय दिग्गज कप्तान सौरव गांगुली और भारत को दो बार वर्ल्ड कप जिताने में अहम किरदार निभाने वाले स्टार ऑलराउंडर युवराज सिंह को कोचिंग में शामिल किया है. दादा टीम के मुख्य कोच बने हैं, जबकि युवी बैटिंग कोच और असिस्टेंट कोच की जिम्मेदारी संभालेंगे. बड़ा सवाल ये है कि क्या ये जोड़ी 19 साल के सूखे का अंत कर पाएगी?

इस कदम के साथ युवराज सिंह 11 साल बाद दिल्ली फ्रेंचाइजी में वापसी कर रहे हैं. 2015 में, उस समय 'दिल्ली डेयरडेविल्स' के नाम से जानी जाने वाली इस फ्रेंचाइजी ने उन्हें रिकॉर्ड 16 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया था, जिससे वे उस समय IPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए थे. उस सीजन में उन्होंने सभी 14 मैच खेले और 19.07 की औसत से 248 रन बनाए, जिसमें दो अर्धशतक भी शामिल थे. अब युवी बतौर बैटिंग कोच टीम में वापसी कर रहे हैं.

गांगुली-युवी की जोड़ी कैसे हो सकती है हिट?

एक तरफ सौरव गांगुली हैं, जो अपने खिलाड़ियों को बैक करने के लिए जाने जाते हैं. युवराज, सहवाग, हरभजन, जहीर और धोनी जैसे खिलाड़ियों ने भले ही सफलता की तमाम सीढ़ियों को चढ़ा, लेकिन दादा के समर्थन के बिना इन सभी का सफर अधूरा रह जाता. गांगुली ने अपनी कप्तानी में कई युवा खिलाड़ियों पर भरोसा जताया और उनके चयन के लिए सिलेक्टर्स से लड़े, जो आगे चलकर भारतीय क्रिकेट के हीरोज बने. अब बतौर हेड कोच सौरव गांगुली यही काम कर सकते हैं. वो टैलेंटेड खिलाड़ियों की पहचान करेंगे, जबकि युवराज उन खिलाड़ियों को और काबिल बनाने में मदद करेंगे.

इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट के बाद से युवराज सिंह चुप-चाप कोचिंग की दुनिया में घुस गए. लेकिन उन्होंने जिन-जिन खिलाड़ियों को ट्रेनिंग दी, उनके प्रदर्शन के शोर से क्रिकेट जगत में सनसनी मच गई. अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल के प्रोग्रेस में 'गुरु' युवराज का अहम रोल रहा है. युवी अब तक सिर्फ अपने राज्य के खिलाड़ियों पर ध्यान दे रहे थे, लेकिन अब वो दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ियों को निखारेंगे. गांगुली और युवराज एक दूसरे की ताकत से अच्छी तरफ से वाकिफ हैं और दोनों की बॉन्डिंग भी शानदार है, ऐसे में ड्रेसिंग रूम का माहौल भी अच्छा रहेगा, जो आईपीएल जैसे लंबे टूर्नामेंट के लिए काफी अहम है.

कप्तान चुनेंगे गांगुली, बल्लेबाजों को बेखौफ बनाएंगे युवी

आईपीएल 2027 की शुरुआत से पहले दिल्ली कैपिटल्स को कई अहम फैसले लेने होंगे. बड़ा सवाल ये होगा कि टीम मैनेजमेंट अक्षर पटेल को ही कप्तान बनाए रखेंगे या किसी और को कमान सौंपी जाएगी? ऋषभ पंत की वापसी से पेंच फंस गया है. वहीं, टीम के पास केएल राहुल के रूप में भी एक अच्छा विकल्प मौजूद है. पंत और राहुल, दोनों के पास आईपीएल में कप्तानी करने का अनुभव है. देखना दिलचस्प होगा कि सौरव गांगुली इन तीनों में से किसपर दांव लगाएंगे?

गांगुली का काम कप्तान चुनने का होगा, वहीं युवराज का फोकस बल्लेबाजों को बेखौफ बनाना. उनकी मौजूदगी से ऋषभ पंत का फायदा हो सकता है, जो पिछले दो सीजन से बल्ले से फ्लॉप साबित हुए हैं. वहीं, नीतीश राणा, समीर रिजवी और पथुम निसांका जैसे बल्लेबाज भी युवराज के अंदर घातक साबित हो सकते हैं.

ऑक्शन में क्या रणनीति होगी?

आईपीएल 2027 से पहले मिनी ऑक्शन होगा. दिल्ली कैपिटल्स की नजर एक अच्छे स्पिनर पर होगी, जो कुलदीप यादव की कमी को पूरा कर सके. सौरव गांगुली और युवराज सिंह मिडिल ऑर्डर को भी दुरुस्त करना चाहेंगे. फ्रेंचाइजी की नजर 1-2 खतरनाक विदेशी बल्लेबाजों पर भी रहेगी, जो डेविड मिलर की तरह 1-2 ओवरों में ही मैच का रुख पलट सकें.

खत्म होगा 19 सालों का सूखा?

आईपीएल की रेगुलर टीमों में सिर्फ पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स ही दो फ्रेंचाइजी हैं, जिनका ट्रॉफी जीतने का ख्वाब अभी तक अधूरा है. दिल्ली 2020 में खिताब के सबसे करीब आई थी, जब श्रेयस अय्यर की कप्तानी में डीसी ने फाइनल तक का सफर तय किया था, लेकिन मुंबई इंडियंस ने उनका सपना तोड़ दिया. पिछले साल दिल्ली कैपिटल्स ने 14 में से 7 मुकाबले जीते थे और 7 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था. उनका सफर प्लेऑफ से पहले ही समाप्त हो गया और पॉइंट्स टेबल पर डीसी छठे स्थान पर थी.

यह भी पढ़ें: IND vs WI 2nd T20I: बल्लेबाजों का गढ़ है हैदराबाद, कौन सा बल्लेबाज हो जाता है खतरनाक, किसने लगाए सबसे ज्यादा छक्के?
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:
IPL 2027