भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /खेल
  • /क्रिकेट
  • /IPL 2027 Auction: गोवा में इस तारीख को सजेगा खिलाड़ियों की नीलामी का मंच? इम्पैक्ट प्लेयर नियम पर भी BCCI ले सकता है फैसला

IPL 2027 Auction: गोवा में इस तारीख को सजेगा खिलाड़ियों की नीलामी का मंच? इम्पैक्ट प्लेयर नियम पर भी BCCI ले सकता है फैसला

IPL 2027 की मिनी नीलामी 16 दिसंबर को गोवा में होने की संभावना है. BCCI इम्पैक्ट प्लेयर नियम पर भी फ्रेंचाइजी और खिलाड़ियों से राय लेकर बड़ा फैसला कर सकता है.

Written ByTarun Verma
Published: Oct 18, 2026, 06:38 AM IST|Updated: Oct 18, 2026, 08:27 PM IST
joinshare
IPL 2027 Auction: गोवा में इस तारीख को सजेगा खिलाड़ियों की नीलामी का मंच? इम्पैक्ट प्लेयर नियम पर भी BCCI ले सकता है फैसला
Image Credit: IPL 2027 Auction

About the Author

Tarun Verma

Tarun Verma

तरुण वर्मा ज़ी न्यूज़ हिंदी डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क में कार्यरत हैं. तरुण वर्मा फरवरी 2021 से ज़ी न्यूज का हिस्सा हैं. तरुण वर्मा किसी भी मैच का बारीकी से विश्‍लेषण करने में माहिर हैं. तरुण वर्मा को क्रिकेट व अन्य खेलों से जुड़ी ख़बरों के विभिन्न एंगल्स पर साइड स्टोरीज़ करने के अलावा खिलाड़ियों पर स्‍पेशल पैकेजेस बनाने में बहुत रुचि है. क्रिकेट व अन्य खेलों से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी ज़ी न्यूज़ के पाठकों तक पहुंचाने की ज़िम्मेदारी तरुण वर्मा बख़ूबी निभाते हैं. तरुण वर्मा को क्रिकेट खेलने, किताबें पढ़ने और घूमने का बहुत शौक है. तरुण वर्मा साल 2016 में गौतम गंभीर के कोच संजय भारद्वाज का इंटरव्यू कर चुके हैं. तरुण वर्मा खेलों के कई बड़े-बड़े इवेंट्स को कवर करने का अनुभव रखते हैं. ज़ी न्यूज़ से जुड़ने से पहले तरुण वर्मा इंडिया टुडे ग्रुप मीडिया (Aajtak.in) संस्थान का भी हिस्सा रह चुके हैं. आप Tarun.Verma@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. तरुण वर्मा एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
जिद का दर्दनाक अंत: शादी को लेकर बिगड़ी बात, वीडियो कॉल कर कमरे में पंखे से झूली महिला; सुबह पुलिस को मिली लाश

जिद का दर्दनाक अंत: शादी को लेकर बिगड़ी बात, वीडियो कॉल कर कमरे में पंखे से झूली महिला; सुबह पुलिस को मिली लाश

2

हरियाणा में धान के गेट पास नहीं कटे तो भड़के किसान, करनाल-कैथल रोड किया जाम

3

कौन है धौलपुर की लेडी डॉन पूजा? जो 3 साल तक पुलिस को दे रही था चकमा, जयपुर से हुई गिरफ्तार

4

अतीक अहमद के अवैध साम्राज्य पर फिर चला पुलिस का डंडा; मदनलाल के नाम दर्ज 30 करोड़ की 14 बेनामी संपत्तियां कुर्क

5

जान से खिलवाड़? घंटों इंतजार के बाद भी नहीं मिली 108 एंबुलेंस, मालवाहक में ऑक्सीजन सिलेंडर बांधकर मरीज पहुंचे अस्पताल

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

IPL 2027 का मिनी ऑक्शन 16 दिसंबर को गोवा में होने की संभावना है. इससे पहले IPL का ऑक्शन लगातार तीन बार विदेश में आयोजित किया गया था. साल 2023 में दुबई, साल 2024 में जेद्दा और साल 2025 में अबू धाबी में IPL की नीलामी हुई थी. इस बार आईपीएल का ऑक्शन भारत में होने जा रहा है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सचिव देवजीत सैकिया ने सितंबर में ही संकेत दिया था कि आईपीएल की नीलामी दिसंबर में गोवा में आयोजित की जाएगी. उन्होंने बताया था कि पिछले साल सऊदी अरब, दुबई और अबू धाबी में आयोजन के बाद इस बार गोवा में नीलामी कराने की योजना है. हालांकि, 16 दिसंबर की तारीख को लेकर अभी आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है.

आईपीएल चेयरमैन अरुण धूमल पहले ही बता चुके हैं कि बोर्ड हर साल नीलामी भारत में कराने की कोशिश करता है, लेकिन दिसंबर के आसपास शादियों का सीजन होने के कारण उपयुक्त आयोजन स्थल मिलना मुश्किल हो जाता है. धूमल ने कहा था कि बोर्ड इस बार नीलामी भारत में कराना चाहता है. चूंकि यह एक छोटी नीलामी होगी, इसलिए उन्हें उम्मीद थी कि आयोजन के लिए उपयुक्त जगह मिल जाएगी. दिसंबर में होने वाली नीलामी मेगा ऑक्शन के बजाय मिनी ऑक्शन होने की उम्मीद है. पिछली बड़ी नीलामी नवंबर 2024 में जेद्दा में हुई थी, जिसके बाद 2025 और 2026 के आईपीएल सीजन खेले गए.

ये भी पढ़ें- कौन हैं कुमार कुशाग्र? धोनी के स्टेट से निकला 21 साल का टैलेंटेड विकेटकीपर बल्लेबाज, पहली बार भारत की वनडे टीम में मिला मौका

गोवा में इस तारीख को सजेगा खिलाड़ियों की नीलामी का मंच?

आगामी नीलामी मौजूदा ऑक्शन चक्र की आखिरी मिनी नीलामी हो सकती है. रिपोर्ट के अनुसार, सभी फ्रेंचाइजी को 15 नवंबर 2026 तक अपने रिटेन और रिलीज किए गए खिलाड़ियों की सूची जमा करनी होगी. इसके बाद टीमें नीलामी में अपनी जरूरत के हिसाब से खिलाड़ियों पर बोली लगा सकेंगी. नीलामी की संभावित तारीख भारतीय क्रिकेट टीम के कार्यक्रम से भी टकरा रही है. 16 दिसंबर को बेंगलुरु में भारत और श्रीलंका के बीच वनडे मुकाबला निर्धारित है. ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि नीलामी की तारीख में कोई बदलाव होता है या नहीं.

ये भी पढ़ें- IPL 2027: मुंबई इंडियंस में बड़े बदलाव की शुरुआत, महेला जयवर्धने की विदाई, क्या फिर कप्तान बनेंगे रोहित शर्मा?

इम्पैक्ट प्लेयर नियम पर भी BCCI ले सकता है फैसला

ऐसी भी खबरें हैं कि 13 दिसंबर को नई दिल्ली में श्रीलंका के खिलाफ होने वाले पहले ODI मैच का स्थान भी बदला जा सकता है. हालांकि, BCCI ने हाल ही में मैच का स्थान बदलने की किसी भी योजना से इनकार किया है. इसके अलावा, BCCI IPL फ्रेंचाइजी से 'इम्पैक्ट प्लेयर' नियम पर भी नई राय मांग रहा है. इस नियम पर हाल ही में गवर्निंग काउंसिल की बैठक में चर्चा हुई थी. यह नियम टीमों को मैच के किसी भी चरण में एक सब्स्टिट्यूट (विकल्प खिलाड़ी) लाने की अनुमति देता है और फिलहाल यह 2027 तक लागू रहेगा.

इम्पैक्ट प्लेयर नियम को खत्म करने की मांग 

IPL 2026 से पहले भी इस मुद्दे पर चर्चा हुई थी, जब कई कप्तानों ने कथित तौर पर BCCI के सामने अपनी चिंताएं रखी थीं और इस नियम को खत्म करने की मांग जोर पकड़ने लगी थी. धूमल ने कहा था कि भविष्य को लेकर कोई भी फैसला लेने से पहले बोर्ड सभी संबंधित पक्षों (स्टेकहोल्डर्स) से सलाह लेगा. उन्होंने कहा था, 'यह मामला अभी चर्चा में है. हम सभी संबंधित पक्षों से फीडबैक लेंगे और फिर इस पर कोई फैसला करेंगे.'

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:
IPL 2027