दरभंगा में 400 साल पुराने मजार विवाद पर पप्पू यादव कहना है कि यह मेरे पूर्वजों की मजार है, इसे टूटने नहीं दूंगा, मैं इसकी लड़ाई को लड़ूंगा. उन्होंने कहा कि यहां हमारे पूर्वज दफन हैं, हम उनकी पूजा करते हैं.
मिथिला के लाल मयंक झा ने इंडोनेशिया में भारत का परचम लहराया. उन्होंने सीएफ कांग्गू फाइट नाइट-40 खिताब पर कब्जा किया. वहीं, उनके बिहार लौटने पर दरभंगा एयरपोर्ट से ऐतिहासिक दरबार हॉल तक जोरदार स्वागत हुआ.
बिहार विधान परिषद की आठ सीटों होने वाले चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है. चुनाव की तारीख नजदीक आने के साथ ही एनडीए और महागठबंधन के अंदर सीटों को लेकर मतभेद खुलकर सामने आने लगे हैं.
गांधी जयंती के मौके पर दरभंगा को बड़ी सौगात मिली है. नमो भारत ट्रेन अब लहेरियासराय स्टेशन पर रूकेगी, सांसद ने आज हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया है. इससे यात्रियों में खुशी की लहर है.
Darbhanga News: दरभंगा के मेकना बेदा गांव में कब्रिस्तान तक जनाजा ले जाने के रास्ते को लेकर विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. पुलिस ने पूरे मामले की जानकारी देते हुए कहा कि प्रशासन ने वैकल्पिक रास्ते की व्यवस्था कर जनाजा कब्रिस्तान तक पहुंचाया.
बिहार विधान परिषद चुनाव में जन सुराज ने दरभंगा स्नातक सीट पर अपना कैंडिडेट बदल दिया है. पार्टी ने अब यहां से मोहम्मद इम्तियाज उर्फ नूरानी को मैदान में उतारा है. इससे पहले रवींद्र यादव को टिकट दिया गया था. बार-बार प्रत्याशी बदलने को लेकर भी सियासी बयानबाजी शुरू हो गई है.
दरभंगा दुष्कर्म मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी प्रवीण और उसके पिता समेत 3 को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस इस मामले की हर एंगल से गहनता से जांच कर रही है. पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर छात्रा किस परिस्थिति में युवक की बाइक पर बैठी थी.
दरभंगा में घर-घर पाइपलाइन रसोई गैस पहुंचने लगी. गुरुवार को एक यूनिट का उद्घाटन किया गया. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी और दरभंगा सांसद गोपाल जी ठाकुर ने प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया.
दरभंगा के बहेड़ी थाना क्षेत्र में बघौल-अटहर मुख्य सड़क पर गुरुवार (17 सितंबर) की रात करीब 2 बजे एक ट्रक पलट गया. ट्रक पलटते ही शराब की बोतलें सड़क पर बिखर गईं, जिससे लोगों में शराब की बोतलें लूटने की होड़ मच गई.
दरभंगा और मुजफ्फरपुर में नया इंडस्ट्रियल पार्क बनने जा रहा है. इससे 95 हजार से ज्यादा युवाओं को रोजगार का मौका मिलने की संभावना है. इसके लिए DPR भी तैयार कर लिया गया है.
दरभंगा में BDO डॉ. आनंद कुमार विभूति के ठिकानों पर EOU ने रेड की है. ये मामला आय से अधिक संपत्ति से जुड़ा हुआ है. मिली जानकारी के अनुसार, EOU की टीम के पहुंचते ही BDO साहब टीम को चकमा देकर फरार हो गए है.