App

दरभंगा: BDO डॉ. आनंद कुमार विभूति के ठिकानों पर EOU की रेड, आय से अधिक संपत्ति का मामला... हुए फरार

दरभंगा में BDO डॉ. आनंद कुमार विभूति के ठिकानों पर EOU ने रेड की है. ये मामला आय से अधिक संपत्ति से जुड़ा हुआ है. मिली जानकारी के अनुसार, EOU की टीम के पहुंचते ही BDO साहब टीम को चकमा देकर फरार हो गए है.

दरभंगा: BDO डॉ. आनंद कुमार विभूति के ठिकानों पर EOU की रेड, आय से अधिक संपत्ति का मामला... हुए फरार
Image Credit: दरभंगा: BDO डॉ. आनंद कुमार विभूति के ठिकानों पर EOU की रेड (जी मीडिया)

दरभंगा जिले के बहादुरपुर प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) डॉ आनंद कुमार विभूति के ठिकानों पर आज यानी मंगलवार (8 सितंबर, 2026) की सुबह EOU (आर्थिक अपराध इकाई) की टीम ने धावा बोल दिया. दरभंगा स्थित किराए के सैदनगर मोहल्ले जमकपुरी आवास पर मंगलवार सुबह आर्थिक अपराध इकाई की टीम ने पहली रेड की. आर्थिक अपराध इकाई की टीम BDO साहब के घर की तलाशी लेने पहुंची और जांच शुरू कर दी.

BDO के ठिकानों पर EOU की रेड
EOU की टीम घर विभिन्न हिस्सों में दस्तावेजों एवं अन्य सामानों की जांच करने में जुट गई. छापेमारी को लेकर आसपास के इलाके में भी हलचल बढ़ गई. पटना की आर्थिक अपराध इकाई की टीम बीडीओ आनंद कुमार विभूति के दरभंगा, मुजफ्फरपुर सहित पांच जगहों पर एक साथ छापेमारी कर रही रही है. बता दें कि BDO डॉ आनंद कुमार विभूति अभी दो महीने पहले ही मुजफ्फरपुर जिले के कांटी प्रखंड से ट्रांसफर होकर बहादुरपुर प्रखंड आए हैं.

भनक लगते ही BDO फरार
बताया जा रहा है EOU की टीम के पहुंचते ही बीडीओ डॉ आनंद कुमार विभूति टीम को चकमा देकर फरार हो गए हैं. उधर EOU के मुताबिक, सूत्रों से मिली जानकारी के सत्यापन के बाद आनंद कुमार विभूति, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, बहादुरपुर, दरभंगा के विरूद्ध ज्ञात आय से अधिक सम्पति अर्जन के मामले में केस दर्ज किया गया है

5 अलग-अलग ठिकानों रेड
आर्थिक अपराध इकाई थाना कांड संख्या-21/26, दिनांक-07.09.2026 अन्तर्गत धारा 13(2) सहपठित धारा 13 (1) (बी) भ्र०नि०अधि० 1988 (यथासंशोधित 2018) अंकित कर माननीय विशेष न्यायालय निगरानी, पटना से तलाशी अधिपत्र प्राप्त करते हुए उनके 05 अलग-अलग ठिकानों पर पुलिस उपाधीक्षक कोटि के पदाधिकारियों के नेतृत्व में तलाशी की कारवाई की जा रही है.'

रिपोर्ट: मुकेश कुमार

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Ranjana Kumari

Ranjana Kumari

रंजना कुमारी Zee Bihar Jharkhand की डिजिटल टीम में बतौर Sub-Editor अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. बिहार के सिवान जिले के जीरादेई से ताल्लुक रखने वाली रंजना स्थानीय और जमीनी मुद्दों पर गहरी पकड़ रखती हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में वे मुख्य रूप से राजनीति, क्राइम, यूटिलिटी और देश-दुनिया की अहम रूटीन खबरों को प्रमुखता से कवर करती हैं. Zee Media का हिस्सा बनने से पहले रंजना ने न्यूज इंडिया 24x7 में भी डेढ़ साल तक अपनी सेवाएं दी थीं. एकेडमिक की बात करें तो रंजना GJU से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं.
Read More