भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /बिहार
  • /बेरोजगारी पर वार: दरभंगा और मुजफ्फरपुर में बनने जा रहा नया इंडस्ट्रियल पार्क, 95 हजार से ज्यादा युवाओं को मिलेगा रोजगार

बेरोजगारी पर वार: दरभंगा और मुजफ्फरपुर में बनने जा रहा नया इंडस्ट्रियल पार्क, 95 हजार से ज्यादा युवाओं को मिलेगा रोजगार

दरभंगा और मुजफ्फरपुर में नया इंडस्ट्रियल पार्क बनने जा रहा है. इससे 95 हजार से ज्यादा युवाओं को रोजगार का मौका मिलने की संभावना है. इसके लिए DPR भी तैयार कर लिया गया है.

Written ByRanjana Kumari
Published: Sep 14, 2026, 11:13 AM IST|Updated: Sep 14, 2026, 11:40 AM IST
joinshare
बेरोजगारी पर वार: दरभंगा और मुजफ्फरपुर में बनने जा रहा नया इंडस्ट्रियल पार्क, 95 हजार से ज्यादा युवाओं को मिलेगा रोजगार
Image Credit: दरभंगा और मुजफ्फरपुर में बनने जा रहा नया इंडस्ट्रियल पार्क (AI Generated Image)

About the Author

    Ranjana Kumari

    Ranjana Kumari

    रंजना कुमारी Zee Bihar Jharkhand की डिजिटल टीम में बतौर Sub-Editor अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. बिहार के सिवान जिले के जीरादेई से ताल्लुक रखने वाली रंजना स्थानीय और जमीनी मुद्दों पर गहरी पकड़ रखती हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में वे मुख्य रूप से राजनीति, क्राइम, यूटिलिटी और देश-दुनिया की अहम रूटीन खबरों को प्रमुखता से कवर करती हैं. Zee Media का हिस्सा बनने से पहले रंजना ने न्यूज इंडिया 24x7 में भी डेढ़ साल तक अपनी सेवाएं दी थीं. एकेडमिक की बात करें तो रंजना GJU से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं.
    Read More

    ट्रेंडिंग

    • न्यूज़
    • फोटो
    • वीडियो
    हरियाणा में धान के गेट पास नहीं कटे तो भड़के किसान, करनाल-कैथल रोड किया जाम

    हरियाणा में धान के गेट पास नहीं कटे तो भड़के किसान, करनाल-कैथल रोड किया जाम

    2

    अतीक अहमद के अवैध साम्राज्य पर फिर चला पुलिस का डंडा; मदनलाल के नाम दर्ज 30 करोड़ की 14 बेनामी संपत्तियां कुर्क

    3

    जान से खिलवाड़? घंटों इंतजार के बाद भी नहीं मिली 108 एंबुलेंस, मालवाहक में ऑक्सीजन सिलेंडर बांधकर मरीज पहुंचे अस्पताल

    4

    'गुस्सा और बेबसी महसूस हुई', शिल्पा राव का शो बीच में रोके जाने पर भड़के पति; बोले-हम नहीं भूलेंगे

    5

    'मौत को छूकर टक से वापस आ गया': UK में तूफान बोएलो का खौफनाक मंजर; प्लेन की ऐसी लैंडिंग देख कांप उठी रूह

    logo
    • contact us
    • privacy policy
    • legal
    • investor info
    • advertise with us
    © 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

    बिहार में राज्य सरकार औद्योगिक विकास और युवाओं के लिए रोजगार उपलब्ध कराने की योजना पर लगातार काम कर रही है. सरकार सभी जिलों में इंडस्ट्रियल यूनिट लगाने की प्लानिंग कर रही है. साथ ही, दरभंगा और मुजफ्फरपुर में इसी कड़ी में काम भी कर रही है. इन इंडस्ट्रियल पार्कों के विकास के लिए डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट्स (DPR) तैयार की गई हैं. बता दें कि इससे 95,000 से अधिक लोगों को रोजगार का अवसर मिल सकेगा. बिहार सरकार ने केंद्र सरकार की 'भारत औद्योगिक विकास योजना' (BHAVYA) के तहत यह पहल शुरू करने का प्रस्ताव दिया है. निवेश, रोजगार, DPR और मास्टर प्लान केंद्र सरकार को सौंप दी गई है.

    'प्लग-एंड-प्ले' स्कीम के तहत दी जाएगी जमीन
    दरभंगा और मुजफ्फरपुर में बन रहे इंडस्ट्रियल पार्क से 32,900 और 59,600 लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है. इन जगहों पर 20,000 करोड़ रुपए से ज्यादा का निवेश प्रस्तावित है. दोनों पार्कों में इंडस्ट्रियल यूनिट्स को 'प्लग-एंड-प्ले' स्कीम के तहत जमीन दी जाएगी. दरभंगा का इंडस्ट्रियल पार्क बहादुरपुर और हनुमान नगर ब्लॉक में 385 एकड़ जमीन पर बनाया जा रहा है. जबकि मुजफ्फरपुर वाला पार्क पारू में 700 एकड़ जमीन पर बन रहा है. अभी दोनों जगहों पर जमीन अधिग्रहण का काम चल रहा है.

    दोनों इंडस्ट्रियल यूनिट्स में अलग-अलग इंडस्ट्रीज
    मिली जानकारी के अनुसार, दरभंगा में जमीन अधिग्रहण पर 601 करोड़ और मुजफ्फरपुर में 474.55 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे. DPR के अनुसार, दोनों इंडस्ट्रियल यूनिट्स में अलग-अलग तरह की इंडस्ट्रीज लगाई जाएंगी. 'प्लग एंड प्ले' स्कीम के तहत बनने वाली यूनिट्स के लिए 6,000 करोड़ रुपए से 8,100 करोड़ रुपए तक के निवेश का प्रस्ताव है. मुजफ्फरपुर के लिए 11,000 करोड़ रुपए से 13,500 करोड़ रुपए के बीच निवेश का प्रस्ताव है. दोनों इंडस्ट्रियल पार्कों में ट्रेनिंग सेंटर भी होंगे. मिली जानकारी के अनुसार, अन्य जिलों में भी जमीन अधिग्रहण और उद्योग स्थापित करने का प्रोसेस जारी है.

    Add Zee News as a Preferred Source
    TAGS:
    Darbhanga News
    Muzaffarpur News