बोकारो के गोमिया में बर्की पुन्नू इलाके में 35 हाथियों का एक झुंड घूम रहा है. प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे रात के समय बाहर न निकलें और सेल्फी न लें. इसके अलावा, लोगों को सलाह दी गई है कि अगर हाथी दिख भी जाए, तो वे उनकी तस्वीरें या सेल्फी लेने की कोशिश न करें.
झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन घरेलू लोअर-टीशर्ट में विधायक पत्नी के साथ चाय की टपरी पर पहुंचे. सीएम बोकारो जिले के कसमार कस्बे में रोड-साइड स्थित चाय की टपरी पर रुके और पत्नी संग चाय की चुस्कियां ली. साथ ही उन्होंने ग्रामीणों में पकौड़े भी बांटे.
बोकारो के सेक्टर-12 थाना क्षेत्र के बारी कॉपरेटिव में रात करीब पौने 3 बजे जोरदार धमाका हुआ. इस धमाका में घर का निचला तल्ला बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. हादसे में परिवार के पांच लोग बाल-बाल बच गए. इस घटना में करीब 30 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है.
Bokaro News: बोकारो के बेरमो स्थित फुसरो बाजार ओवरब्रिज के नीचे अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान दुकानदारों ने विरोध करते हुए मुख्य सड़क जाम कर दी. युवा व्यवसायी संघ और प्रशासन के बीच वार्ता में छठ पर्व के बाद कार्रवाई करने पर सहमति बनी हुई है.
बोकारो में वेदांता इलेक्ट्रोस्टील प्लांट में जहरीली गैस की चपेट में आने से दो कर्मचारियों की मौत हो गई है. इस घटना के बाद से ही प्लांट परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है.
आजसू पार्टी के अध्यक्ष सुदेश महतो ने बुधवार को बड़ा बयान दिया. बोकारों में उन्होंने कहा कि देश किसी एक पार्टी से नहीं चलता है. अगर EVM पर सवालों उठे हैं, तो संवैधानिक संस्थाएं इसका जवाब दें.
बोकारो में फुटबॉल मैच के दौरान मैदान पर खिलाड़ी कजरा मुर्मू गिर पड़े. इसके बाद उनको इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
बोकारो जिला में वृद्धा पेंशन के लिए वृद्धाओं ने सरकार से गुहार लगाई हैं. उन्होंने कहा कि सरकार जल्द हमारे वृद्धा पेंशन की राशि का भुगतान करे. दरअसल, पेटरवार प्रखंड क्षेत्र के खेतको पंचायत में वृद्ध महिलाएं और पुरुषों को 6 महीने से पेंशन की राशि नहीं मिल रही है.