App

बोकारो: फुसरो में अतिक्रमण हटाने पहुंचा प्रशासन, दुकानदारों ने सड़क जाम कर जताया विरोध, अब छठ के बाद होगी कार्रवाई

Bokaro News: बोकारो के बेरमो स्थित फुसरो बाजार ओवरब्रिज के नीचे अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान दुकानदारों ने विरोध करते हुए मुख्य सड़क जाम कर दी. युवा व्यवसायी संघ और प्रशासन के बीच वार्ता में छठ पर्व के बाद कार्रवाई करने पर सहमति बनी हुई है.

बोकारो: फुसरो में अतिक्रमण हटाने पहुंचा प्रशासन, दुकानदारों ने सड़क जाम कर जताया विरोध, अब छठ के बाद होगी कार्रवाई
Image Credit: फुसरो में अतिक्रमण हटाने पहुंचा प्रशासन (zee media)

Bokaro News: झारखंड के बोकारो के बेरमो स्थित फुसरो नगर परिषद क्षेत्र में फुसरो बाजार ओवरब्रिज के नीचे अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई. बेरमो के अंचलाधिकारी संजीत कुमार सिंह ने फुसरो नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी राजीव रंजन और बेरमो थाना प्रभारी नित्यानंद महतो के नेतृत्व में संयुक्त रूप से अभियान चलाया गया. इस दौरान कुछ दुकानदारों ने कार्रवाई का विरोध करते हुए फुसरो-जैना मोड़-बोकारो मुख्य मार्ग को जाम कर दिया.

दुकानदारों ने जताई चिंता
विरोध कर रहे दुकानदारों का कहना था कि उन्हें पहले सूचना दिए जाने की बात कही गई थी, लेकिन प्रशासन की टीम अचानक कार्रवाई करने पहुंच गई. दुकानदारों ने अपनी रोजी-रोटी को लेकर चिंता जताते हुए कहा कि कई लोग कर्ज लेकर दुकान चला रहे हैं. ऐसे में दुकान हटने से उनके सामने परिवार के भरण-पोषण का संकट खड़ा हो जाएगा.

युवा व्यवसायी संघ और प्रशासन के बीच वार्ता
मामले को लेकर युवा व्यवसायी संघ फुसरो के प्रतिनिधियों और बेरमो प्रशासन के बीच कुछ बात हुई. इसमें दुर्गा पूजा और आने वाले दिवाली और छठ महापर्व को ध्यान में रखते हुए फुटकर विक्रेताओं की समस्याओं पर विचार किया गया. सहमति बनी कि व्यवसायी संघ फुसरो फुटकर विक्रेताओं की सूची तैयार कर प्रशासन के समक्ष अपना पक्ष रखेगा. साथ ही, उनके लिए वैकल्पिक जगह उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य की जाएगी.

छठ के बाद हटेगा अतिक्रमण
सहमति के अनुसार, अतिक्रमण हटाने की आगे की कार्रवाई छठ पर्व के बाद किए जाने का निर्णय लिया गया. वहीं, सड़क जाम में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई नहीं किए जाने पर भी सहमति बनने की बात सामने आई. प्रशासन की कार्रवाई और दुकानदारों के विरोध के बीच हुई बात के बाद फिलहाल मामला शांत हो गया है. अब छठ पर्व के बाद बेरमो प्रशासन और व्यवसायी संघ फुसरो के बीच होने वाली बातचीत पर फुटकर विक्रेताओं के भविष्य और उनके लिए वैकल्पिक व्यवस्था को लेकर सबकी नजरें टिकी हैं.

रिपोर्ट: मृत्युंजय मिश्रा

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Rupak Kumar

Rupak Kumar

रुपक कुमार मिश्रा zee bihar Jharkhand की डिजिटल टीम में बतौर Sub-editor के तौर पर कार्यरत है. वे राजनीति, क्राइम, यूटिलिटी और रुटीन खबरों पर काम करते हैं. इसके अलावा, टेक्नोसिस मीडिया में इन्हें एक साल काम करने का अनुभव है. शिक्षा की बात करें तो राजर्षि टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से इन्होंने मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है.
Read More