पश्चिमी चंपारण जिला प्रशासन ने बेतिया में बाढ़ पीड़ितों के लिए स्वास्थ्य शिविर लगाया है. इस शिविर में मेडिकल जांच के साथ दवाएं बांटी जा रही हैं. साथ ही इस दौरान बुजुर्गों और गर्भवती महिलाओं का विशेष ध्यान रखा जा रहा है.
बेतिया में इन दिनों गंडक नंदी का कहर देखने के लिए मिल रहा है. नदी का जलस्तर बढ़ता ही जा रही है. इस वजह से लोगों की परेशानी बढ़ी हुई है. रातभर लोग टेंशन में गुजार रहे हैं. उन्हें डर है कि कब उनका घर नदी में समा जाएगा. इस दौरान प्रशासन के काम से नाराज लोगों ने विरोध-प्रर्दशन किया. इसी सबको लेकर बुधवार को बीजेपी सांसद संजय जायसवाल को भारी विरोध का सामना करना पड़ा.
Bettiah News: बेतिया नगर निगम के जूनियर इंजीनियर सुजय सुमन की मुश्किलें बढ़ गई हैं. बिहार सरकार के अवर सचिव ने विभागीय जांच रिपोर्ट और हाईकोर्ट के आदेश पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं.
बेतिया नगर निगम में हड़कंप मच गया है. बिहार सरकार के अवर सचिव ने JE से अवैध रूप से प्राप्त भुगतान की वसूली करने और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए हैं.
दरभंगा के बहेड़ी थाना क्षेत्र में बघौल-अटहर मुख्य सड़क पर गुरुवार (17 सितंबर) की रात करीब 2 बजे एक ट्रक पलट गया. ट्रक पलटते ही शराब की बोतलें सड़क पर बिखर गईं, जिससे लोगों में शराब की बोतलें लूटने की होड़ मच गई.
West Champaran News: पश्चिम चंपारण के दुर्गम दोन क्षेत्र को मुख्यधारा से जोड़ने की कवायद तेज हो गई है. सड़क, बिजली, पुल-पुलिया, अस्पताल और मोबाइल टावर समेत करीब दो दर्जन विकास कार्यों को लेकर सरकार ने मास्टर प्लान पर काम शुरू किया है.
बेतिया राज की जमीनों से अब अवैध कब्जा हटेगा. 15 हजार एकड़ से अधिक भूमि की नापी शुरू हो गई है. इसके लिए जिला प्रशासन ने पैमाइश शुरू कर दी है. जिन लोगों ने राज की जमीन पर अवैध निर्माण या कब्जा कर रखा है, उन्हें विधिवत कानूनी नोटिस भेजने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है.
बगहा में नदी तटीय क्षेत्रों में अलर्ट जारी किया गया है. नेपाल में आए बाढ़ से गंडक नदी में अज्ञात मछलियों की एंट्री हो गई है. ऐसी मछलियों के सेवन के बाद कुछ लोगों के बीमार पड़ने की सूचना भी मिली है. इसी को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है.