Sikar News: सीकर के नीमकाथाना में डाबला-नीमकाथाना रोड पर टाटा 407 की टक्कर से सरकारी स्कूल के लेक्चरर नरेश सैनी की मौत हो गई. वह स्कूल से बाइक पर घर लौट रहे थे. हादसे के बाद मिनी ट्रक चालक फरार है.
सीकर के श्री कल्याण राजकीय मेडिकल कॉलेज में MBBS 2026 बैच के लिए एंटी-रैगिंग ओरिएंटेशन मीटिंग आयोजित हुई. नए विद्यार्थियों और अभिभावकों को रैगिंग के नियम, सजा और शिकायत प्रक्रिया की जानकारी दी गई. कॉलेज प्रशासन ने जीरो टॉलरेंस नीति बताते हुए हॉस्टल और PG में सुरक्षा और पुलिस पेट्रोलिंग पर भी चर्चा की.
राजस्थान हाईकोर्ट ने खाटूश्यामजी नगर पालिका के चेयरमैन चुनाव के लिए 25 सितंबर को प्रस्तावित दोबारा मतदान पर रोक लगा दी है. जस्टिस अनूप कुमार ढंढ़ की एकलपीठ ने पार्षद और चेयरमैन पद की प्रत्याशी विनीता पूनिया की याचिका पर सुनवाई करते हुए यह आदेश दिया. याचिका के मुताबिक, 21 सितंबर को 20 में से 19 पार्षद मतदान कर चुके थे, लेकिन मतदान का समय कई बार बढ़ाकर रात तक प्रक्रिया जारी रखी गई और बाद में चुनाव स्थगित कर दिया गया. क्या ऐसे में दिए गए 19 वोटों की गितनी कर ली जाएगी?
Khatushyamji Municipal Election 2026 : विधायक के हंगामे और 5 बार डेडलाइन बढ़ाने के बाद भी खाटूश्यामजी चेयरमैन चुनाव टल गया, क्योंकि कांग्रेस पार्षद लक्षमी देवी मतदान करने नहीं पहुंची.
जयपुर के करधनी हत्याकांड में पत्नी और तीन बेटियों की हत्या के बाद फरार आरोपी राहुल झा को जयपुर पुलिस ने रींगस से हिरासत में ले लिया. CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस ने होटल रींगस राज के सामने से आरोपी को पकड़ा.
Khatu Shyam Ji: धार्मिक मान्यता के अनुसार, महाभारत काल में बर्बरीक ने भगवान श्रीकृष्ण को अपना शीश दान किया था. इसके बाद में उनका शीश राजस्थान के सीकर जिले के खाटू क्षेत्र में जमीन के नीचे मिला. मान्यता है कि एक गाय उस स्थान पर रोज दूध की धारा बहाती थी, जिसके बाद खुदाई में शीश प्रकट हुआ. इसी स्थान को आज श्याम कुंड कहा जाता है और यहीं बाबा खाटू श्याम के शीश की पूजा होती है.
Sikar News: सीकर के श्यामपुरा गांव के टाइल मिस्त्री कृष्ण कुमावत ने KBC के 18वें सीजन में 50 लाख रुपए जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया. दिनभर मजदूरी और रात में पढ़ाई करने वाले कृष्ण की जीत पर गांव में एलसीडी स्क्रीन पर कार्यक्रम देखकर जश्न मनाया गया.
खाटू श्याम जी को महाभारत के वीर योद्धा बर्बरीक का स्वरूप माना जाता है. बर्बरीक के पास तीन दिव्य बाण थे और उन्होंने कमजोर पक्ष का साथ देने का प्रण लिया था. श्रीकृष्ण ने उन्हें कलियुग में ‘श्याम’ नाम से पूजे जाने का वरदान दिया था. कहते हैं कि खाटू श्याम जी पांडव वंश से जुड़े हैं.
Rajasthan News: राजस्थान निकाय चुनाव में सीकर से दिलचस्प तस्वीर सामने आई है. कांग्रेस ने पति-पत्नी और ससुर-बहू को अलग-अलग वार्डों से टिकट दिया है. भाजपा ने पूर्व विधायक रतनलाल जलधारी के 24 वर्षीय पोते यश जलधारी को मैदान में उतारा है.