Jaipur Panchayat Election: जयपुर जिले में पंचायत चुनाव का काउंटडाउन शुरू हो गया है. जिला परिषद, 22 पंचायत समितियों और 597 ग्राम पंचायतों के चुनाव चार चरणों में होंगे. जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए मतदान 23 अक्टूबर से शुरू होकर 14 नवंबर तक चलेगा, जबकि पंच-सरपंच के चुनाव 25 अक्टूबर से 16 नवंबर तक होंगे. जिले के 18,99,794 मतदाता अपने प्रतिनिधि चुनेंगे.
Rajasthan Panchayat Election 2026: राजस्थान पंचायत चुनाव 2026 में सरपंच या पंच का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए नामांकन से पहले पात्रता और जरूरी दस्तावेजों की जांच करना अहम है.
राजस्थान में पंचायत चुनाव का शेड्यूल जारी हो गया है. लगभग 4.03 करोड़ मतदाता 1.54 लाख से अधिक जनप्रतिनिधियों का चुनाव करेंगे. चार चरणों में मतदान 23 अक्टूबर से 14 नवंबर तक और मतगणना 20 नवंबर को होगी. जिला प्रमुख और प्रधान समेत प्रमुख पदों के चुनाव 25 से 28 नवंबर तक होंगे.
Rajasthan News: राजस्थान में अब शहर के बाद गांव की सरकार चुनने की बारी है. इंतजार की घड़ी खत्म होने वाली है. जिसमें 3 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे पंचायत चुनाव का पूरा कैलेंडर सामने आएगा. राज्य निर्वाचन आयोग चुनाव की तारीखों का ऐलान करेगा और इसी के साथ गांवों में चुनावी आचार संहिता का सायरन बज जाएगा.
जयपुर में पंचायत चुनाव से पहले आरक्षण की लॉटरी ने गांवों की सियासत का गणित बदल दिया है. जिला परिषद के 57 वार्ड, 22 पंचायत समितियों के प्रधान और 386 पंचायत समिति वार्डों का आरक्षण तय हो गया है. जिला परिषद की 57 सीटों में 28 SC-ST-OBC और 29 अनारक्षित हैं, जबकि 28 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हैं. 22 प्रधान पदों में 11 महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं. वहीं 386 पंचायत समिति वार्डों में 182 सीटें महिला आरक्षित हैं. आरक्षण के बाद कई पुराने दावेदारों की दावेदारी प्रभावित हुई है, जबकि नए चेहरों के लिए रास्ता खुला है. अब 24 सितंबर को 597 सरपंच और 5931 वार्ड पंच पदों की लॉटरी होगी, जिसके बाद गांवों की चुनावी तस्वीर पूरी तरह साफ होगी.
बीकानेर में निकाय चुनाव के बाद अब पंचायत चुनाव की सियासी तैयारियां तेज हो गई हैं. जिला परिषद की 41 सीटों, 15 पंचायत समितियों के प्रधान पद और 237 पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए आरक्षण तय हो गया है. आरक्षण की लॉटरी से कई पुराने दावेदारों के समीकरण बदले हैं, जबकि नए चेहरों के लिए भी रास्ता खुला है. बीजेपी और कांग्रेस ने पंचायत चुनाव में मजबूत प्रदर्शन का दावा किया है. अब 24 सितंबर को सरपंच और वार्ड पंच पदों की आरक्षण लॉटरी के बाद तस्वीर और साफ होगी.
जैसलमेर में जिला परिषद और पंचायत समितियों के लिए आरक्षण की लॉटरी निकाली गई. जिला प्रमुख का पद ST वर्ग के लिए आरक्षित है, जबकि 21 जिला परिषद वार्डों और 10 पंचायत समितियों के प्रधान पद का आरक्षण भी तय कर दिया गया. पंचायत समितियों के 15-15 वार्डों में सदस्य पदों का आरक्षण भी सामने आ गया है. अब 24 सितंबर को जिले में सरपंच और वार्ड पंच पदों के आरक्षण की लॉटरी होगी, जिसके बाद पंचायत चुनाव की तस्वीर और साफ हो जाएगी.
Rajasthan Panchayat Elections: राजस्थान में पंचायत चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं. 23 और 24 सितंबर को पंचायतीराज संस्थाओं के अलग-अलग पदों के लिए आरक्षण लॉटरी निकाली जाएगी. जयपुर में जिला परिषद के 57 वार्डों और 22 पंचायत समितियों के 386 वार्डों के आरक्षण का गणित सामने आ गया है. इससे पंचायत चुनाव की नई सियासी बिसात की तस्वीर स्पष्ट होने लगी है.