गुजरात के भावनगर में पुलिस ने फ्लिपकार्ट के एक डिलीवरी एजेंट को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने सूरत में ग्राहकों तक पहुंचाए जाने वाले पार्सल रास्ते से ही गायब कर दिए. पुलिस को उसके पास से 13 स्मार्टफोन, स्मार्टवॉच, परफ्यूम, कपड़े, जींस, टूथपेस्ट और रोजमर्रा के इस्तेमाल का सामान मिला है. बरामद सामान की कुल कीमत 4,60,512 रुपये बताई गई है. मामले की जांच जारी है.
गुजरात पुलिस बेडरूमबॉस साइट के बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा करते हुए 10 लोगों को गिरफ्तार किया है. ये आरोपी पावर बढ़ाने का झांसा देकर लोगों से ठगी कर रहे थे. पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने सिर्फ 2 महीने में ही 2 हजार लोगों को अपना शिकार बनाया था.
गुजरात के गिर सोमनाथ जिले में बसा जाम्बुर गांव अपनी अनोखी पहचान के लिए जाना जाता है. यहां रहने वाले सिद्दी समुदाय के लोगों की शारीरिक बनावट अफ्रीकी मूल के लोगों जैसी है, लेकिन उनकी बोली, रहन-सहन और खानपान में गुजराती संस्कृति की झलक मिलती है. सदियों पहले अफ्रीका से भारत पहुंचे इस समुदाय ने यहीं अपनी दुनिया बसा ली. इसके कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं.
गुजरात के भावनगर के रहने वाले सरकारी डाक कर्मचारी विश्वराज गोहिल की महाराष्ट्र में हरिश्चंद्रगढ़ की कोंकणकड़ा चट्टान से गिरने के बाद मौत हो गई. घटना से पहले उन्होंने करीब 13 मिनट का एक वीडियो रिकॉर्ड किया था, जिसमें वैवाहिक विवाद से जुड़ी अपनी परेशानी बताई और घरेलू हिंसा व वैवाहिक मामलों से जुड़े कानूनों पर दोबारा विचार करने की मांग की. पुलिस अब वीडियो और परिवार के बयान के आधार पर मामले की जांच कर रही है.
2012 से शुरू हुआ कानूनी विवाद अब खत्म हो चुका है. 2024 में मामला बिगड़ने पर पठान को नोटिस जारी किया. नगर निगम के उस एक्शन को चुनौती देते हुए पठान गुजरात हाईकोर्ट पहुंचे थे. इसके बाद अगस्त 2025 में हाईकोर्ट ने सरकार के उस फैसले को सही ठहराया, जिसमें जमीन का आवंटन खारिज किया गया था.
गुजरात में नवरात्रि के दौरान आपने महिलाओं को साड़ी या चनिया-चोली में गरबा करते खूब देखा होगा. लेकिन अहमदाबाद की एक पुरानी गली में पुरुष भी रंग-बिरंगी साड़ियां पहनकर गरबा करते हैं. यह कोई फैशन या मनोरंजन नहीं, बल्कि बरोट समुदाय की करीब 200 साल पुरानी परंपरा है. इसके पीछे साडू माता की कहानी है, जो उनकी रक्षा न कर पाने का पछतावा और माफी मांगने से जुड़ी मान्यता है.
गुजरात के भरूच के वागरा में स्थित सायखा GIDC की SynZeal Pharmachem कंपनी में शुक्रवार (16 अक्टूबर) की देर रात एक बड़ा हादसा हो गया. कंपनी में एक बॉयलर फटने से हुए धमाके में 5 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 6 मजदूर गंभीर रूप से घायल हुए हैं.
परवरिश की जिम्मेदारी को बोझ समझकर आरोपी पिता ने ढाई साल के बेटे पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी. बुरी तरह से झुलसे बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई. घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
जामनगर में नवरात्र की चौथी रात को यहां पारंपरिक अग्नि साथिया रास का आयोजन किया गया, जिसमें 7 युवाओं ने जलते हुए स्वास्तिक के बीच नृत्य करके दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया.
नवरात्रि में अहमदाबाद के गरबा पंडालों में इन दिनों एक ऐसी पुलिस टीम नजर आ रही है, जिसे पहचान पाना आसान नहीं है. रंग-बिरंगी चनिया-चोली पहनकर गरबा खेलती ये महिलाएं दरअसल पुलिसकर्मी हैं, जो बिना वर्दी भीड़ के बीच रहकर महिलाओं की सुरक्षा पर नजर रख रही हैं. अहमदाबाद पुलिस की शी टीम का मकसद छेड़छाड़, बिना परमिशन वीडियो बनाने और दूसरी हरकतों पर रोक लगाना है.
गुजरात निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी नें जबरदस्त जीत हासिल करते हुए कांग्रेस और आम आदमी पार्टी को करारा झटका दिया है. भाजपा ने सिर्फ गांधीनगर में 44 सीटों में से 38 सीटों पर जीत का परचम लहराया है.
गुजरात के गांधीनगर नगर निगम चुनाव में बीजेपी ने शानदार जीत हासिल की है. पार्टी को 44 वार्डों में से 38 पर जीत हासिल हुई है. वहीं कांग्रेस को 5 और एक सीट निर्दलीय ने जीती है. जीएमसी के लिए वोट 11 अक्टूबर को डाले गए थे.
भारत में नवरात्रि का रंग ऐसा चढ़ा कि स्विट्जरलैंड की राजदूत माया तिस्साफी भी खुद को गरबा करने से नहीं रोक पाईं. गुजरात के वडोदरा में आयोजित नवरात्रि कार्यक्रम में वह रंग-बिरंगे लहंगा-चोली में पहुंचीं और वहां मौजूद लोगों के साथ गरबा करती नजर आईं. राजदूत ने अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए भारतीय संस्कृति, परंपरा और लोगों के बीच दिखी एकता की तारीफ की.
Kutch Snakes: गुजरात का कच्छ इन दिनों चर्चा में है. इसकी मुख्य वजह यहां पाए गए ऐसे सांप हैं, जो आमतौर पर कम ही दिखाई देते हैं. यहां ब्लैक-हेडेड रॉयल स्नेक और एफ्रो-एशियन सैंड स्नेक जैसे सांपों की दुर्लभ प्रजाति देखी गई है.
पुलिस की लापरवाही से जुड़ा यह मामला गुजरात के गांधीधाम का है. मामले की सुनवाई गुजरात हाईकोर्ट में हुई. सुनवाई के दौरान अदालत ने व्यापारी को राहत देते हुए सरकार को नुकसान की भरपाई का आदेश दिया है.
Gujarat Rare Snakes Species: गुजरात में वन विभाग ने पैटरोलिंग के दौरान दुर्लभ प्रजाति वाले सांप देखे. इनमें से एक सांप ब्लैक-हेडेड रॉयल स्नेक और दूसरा एफ्रो-एशियन सैंड स्नेक बताया जा रहा है. इन सांपों को गुजरात में दिखाई देने का दूसरा या तीसरा मामला हो सकता है.
गुजरात के राजकोट में गरबा पंडालों के बाहर लव जिहाद से सावधान पोस्टर लगाए गए हैं. हिंदू जागरण मंच के अध्यक्ष मंगेश देसाई ने कहा कि यह बैनर सिर्फ जन-जागृति के लिए लगाए गए हैं. उन्होंने कहा कि सामने वाले से बचने के लिए पहले अपने को सजग होना चाहिए.
शारदीय नवरात्र को लेकर गुजरात में तैयारियां पूरे जोर-शोर के साथ जारी हैं. नवसारी जिले में नवरात्रि पर रोबोट का गरबा लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. तो वहीं, अहमदाबाद के युवाओं में कैप्टन स्मित मच्छार और CWG 2030 का काफी क्रेज देखने को मिल रहा है.
गुजरात के दाहोद जिले में बीजेपी विधायक का बंगला फायरब्रिगेड की गाडियों से धुलवाने का मामला प्रकाश में आया है. इसके बाद कांग्रेस बीजेपी पर हमलावर है. अग्निशमन विभाग ने बाद में बीजेपी विधायक फीस भी वसूली.
अब तक आपने लव जिहाद के मामलों के बारे में देखा-सुना होगा, जिसमें हिंदू लड़कियों और महिलाओं को निशाना बनाया जाता था. धर्मांतरण के लिए देश के अलग अलग हिस्सों से अक्सर ऐसी साजिशें रची जाती थीं. प्रशासन की सख्ती के बावजूद ऐसे मामले थमने का नाम नहीं ले रहे. इसका लेटेस्ट वर्जन अब जिम जिहाद के रूप में सामने आया है.
UCC Law Approved In Gujarat: गुजरात में समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code या UCC) एक्ट को पास कर दिया गया है. इसके कानून बनने से अब पुरुषों और महिलाओं को राज्य में हर लेवल पर समान अधिकार मिलेंगे.
फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 के पायलट कैप्टन स्मित मच्छार की हर तरफ चर्चा हो रही है. उन्होंने खुद की जान दांव पर लगाकर 174 यात्रियों की जान बचाई है.