भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /देश
  • /गांधीनगर निगम चुनाव 2021 Vs 2026: 41 से 38 पर पहुंची BJP, कांग्रेस ने 2 से 5 तक लगाई छलांग; AAP की जमानत जब्त

गांधीनगर निगम चुनाव 2021 Vs 2026: 41 से 38 पर पहुंची BJP, कांग्रेस ने 2 से 5 तक लगाई छलांग; AAP की जमानत जब्त

गुजरात निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी नें जबरदस्त जीत हासिल करते हुए कांग्रेस और आम आदमी पार्टी को करारा झटका दिया है. भाजपा ने सिर्फ गांधीनगर में 44 सीटों में से 38 सीटों पर जीत का परचम लहराया है.

Written ByTahir Kamran
Published: Oct 13, 2026, 07:17 PM IST|Updated: Oct 13, 2026, 09:04 PM IST
joinshare
गांधीनगर निगम चुनाव 2021 Vs 2026: 41 से 38 पर पहुंची BJP, कांग्रेस ने 2 से 5 तक लगाई छलांग; AAP की जमानत जब्त

About the Author

Tahir Kamran

Tahir Kamran

Zee News में नेशनल डेस्क पर देश–विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरें लिखते हैं. करियर का आगाज 2015 से 'पंजाब केसरी' ग्रुप के उर्दू अखबार ‘हिंद समाचार’ से किया, जहां वे कंटेट राइटर से पेज डिजाइनर तक पहुंचे. इसके बाद उर्दू, हिंदी और पंजाबी - तीनों भाषाओं में काम करने का मौका मिला. 2018 में डिजिटल की तरफ कूच करते हुए पंजाब केसरी ग्रुप की उर्दू वेबसाइट की लॉन्चिंग टीम का नेतृत्व किया. इसके बाद 2020 में 'Zee Salaam' ज्वाइन किया, यहां भी वेबसाइट को लॉन्च करने के साथ-साथ तीन साल टीम का नेतृत्व भी किया. इसी दौरान ZEE Delhi NCR वेबसाइट भी लॉन्च हुई, जिसमें उनका अहम योगदान रहा. 2023 में India Daily Live की लॉन्चिंग टीम के साथ काम किया और शुरुआती दिनों में हिंदी के अलावा पंजाबी, तमिल, तेलुगु और गुजराती वेबसाइट टीमों को मैनेज किया. अक्टूबर 2024 में फिर से Zee Media में में वापसी करते हुए नेशनल टीम का हिस्सा बने. तकनीक में दिलचस्पी की वजह से उन्होंने React.js और वेब डिजाइनिंग सीखी. यही कारण है कि उनकी खबरों में HTML-CSS के छोटे-छोटे ग्राफिक्स दिख जाते हैं, जो मुश्किल बातों को भी आसान बना देते हैं. करियर की शुरुआत में कुछ दिनों तक फोटो स्टूडियो में भी काम किया, जहां कैमरा, Adobe Photoshop और ग्राफिक डिजाइनिंग सीखी, जो आज भी उनके डिजिटल काम में मदद करता है. उर्दू शायरी से प्यार अलग ही है. ग़ज़लें, नज़्में, गीत भी लिखते हैं और कई अखबारों में उनकी शायरी छप भी चुकी हैं. राहत इंदौरी, मुनव्वर राणा, अनवर जलालपुरी खुशबीर सिंह शाद और नवाज देवबंदी, माजिद देवबंदी  जैसे शायरों के इंटरव्यू व बातचीत का अनुभव भी उनके पास है. आप tahir.kamran@india.com पर सीधे ईमेल या फिर नीचे X और Facbook से जुड़ सकते हैं. 
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
हरियाणा में धान के गेट पास नहीं कटे तो भड़के किसान, करनाल-कैथल रोड किया जाम

हरियाणा में धान के गेट पास नहीं कटे तो भड़के किसान, करनाल-कैथल रोड किया जाम

2

अतीक अहमद के अवैध साम्राज्य पर फिर चला पुलिस का डंडा; मदनलाल के नाम दर्ज 30 करोड़ की 14 बेनामी संपत्तियां कुर्क

3

जान से खिलवाड़? घंटों इंतजार के बाद भी नहीं मिली 108 एंबुलेंस, मालवाहक में ऑक्सीजन सिलेंडर बांधकर मरीज पहुंचे अस्पताल

4

'गुस्सा और बेबसी महसूस हुई', शिल्पा राव का शो बीच में रोके जाने पर भड़के पति; बोले-हम नहीं भूलेंगे

5

'मौत को छूकर टक से वापस आ गया': UK में तूफान बोएलो का खौफनाक मंजर; प्लेन की ऐसी लैंडिंग देख कांप उठी रूह

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

एक तरफ पूरा विपक्ष यह दावा कर रहा है कि पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ गुस्सा है. हालांकि, आज ही आए गुजरात निकाय चुनावों ने इस दावे की पोल खोल दी है. गुजरात में 11 अक्टूबर को हुए तीनों शहरी स्थानीय निकायों के चुनावों में भाजपा ने अपना कब्जा बरकरार रखा. गांधीनगर नगर निगम (जीएमसी) की 44 सीटों में से भाजपा ने 38 सीटें जीतीं, थारा और ओखा नगर पालिकाओं में भी बहुमत हासिल किया. इसको लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी अपनी हालिया मीडिया ब्रीफिंग में जिक्र किया है. मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस सिर्फ 5 सीटें ही जीत सकी. इसके अलावा एक सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार ने भी जीत दर्ज कर सबका ध्यान आकर्षित किया है, जबकि आम आदमी पार्टी को एक भी सीट नहीं मिली. 

गांधीनगर वार्ड नंबर 6 में भाजपा को लगा झटका

गांधीनगर नगर निगम चुनाव के नतीजों में सबसे बड़ा उलटफेर वार्ड नंबर 6 में देखने को मिला है. इस वार्ड में भाजपा को करारा झटका लगा है और कांग्रेस ने चारों सीटों पर जीत हासिल करते हुए क्लीन स्वीप किया है. वार्ड नंबर 6 में भाजपा को एक भी सीट नहीं मिली है. अधिकतर वार्डों में दबदबा बनाए रखने के बावजूद, भाजपा को वार्ड संख्या 2 और 8 में एक-एक सीट का नुकसान हुआ है. वार्ड संख्या 2 में भाजपा ने 3 सीटें जीती हैं, जबकि 1 सीट निर्दलीय उम्मीदवार को मिली है. वहीं वार्ड नंबर 7 में कुल 4 सीटों में से भाजपा के उम्मीदवारों ने 3 सीटें जीती हैं, जबकि कांग्रेस के उम्मीदवार ने 1 सीट जीती है.

आम आदमी पार्टी के सभी उम्मीदवारों की जमानत जब्त

2021 में गांधीनगर नगर निगम में अपना खाता खोलने वाली AAP इस साल बिल्कुल साफ है. आम आदमी पार्टी के 32 के 32 उम्मीदवारों की जमानतें जब्त हुईं. वहीं दूसरी तरफ, वार्ड नंबर 1, 3, 4, 5, 8, 9, 10 और 11 में भाजपा ने चारों सीटें जीतकर एकतरफा जीत दर्ज की है.

GandhiNagar

अमित शाह ने विपक्ष पर बोला हमला

गुजरात स्थानीय निकाय चुनाव नतीजों पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा,'आज गुजरात में तीन नगर पालिकाओं और नगर निगमों के लिए चुनाव हुए. भारतीय जनता पार्टी ने शानदार जीत हासिल की और इन दो नगर पालिकाओं और एक नगर निगम की कुल 104 सीटों में से 90 सीटें जीतीं. गांधीनगर नगर निगम, जो मेरे चुनाव क्षेत्र में आता है, वहां बीजेपी ने 44 में से 38 सीटें जीतीं.' हालांकि, यह आंकड़ा पिछले चुनाव से थोड़ा कम है.

गुजरात में मिली यह बड़ी जीत राज्य के मतदाताओं का मूड दिखाती है और यह साबित करती है कि गुजरात के मतदाता नरेंद्र मोदी जी के साथ मजबूती से खड़े हैं. पिछले चुनाव की तुलना में, गांधीनगर नगर निगम में बीजेपी का वोट शेयर 10% बढ़ा है. मैं यह बात साफ करना चाहता हूं और खासकर राहुल जी को बताना चाहता हूं कि कांग्रेस पार्टी ने 41 सालों में एक भी चुनाव नहीं जीता है. उन्होंने आखिरी चुनाव 1985 में जीता था; तब से उन्हें गुजरात में लगातार हार का सामना करना पड़ा है.'

गांधीनगर नगर निगम चुनाव में किसने कौन सी सीट जीती?

वार्ड संख्यासीट संख्याविजयी उम्मीदवारदल
वार्ड - 11शिल्पाबेन कुंजुभाई ठाकोरभाजपा
 2अंजनाबेन सुरेशभाई मेहताभाजपा
 3गौरांग सुरेशभाई पटेलभाजपा
 4महेश कुमार नाथुभाई चौधरीभाजपा
वार्ड - 21सोनलबेन मेहुलकुमार वाघेलाभाजपा
 2दीपिकाबेन राजेंद्रसिंह वाघेलास्वतंत्र
 3अरविंदजी दहाजी ठाकोरभाजपा
 4अनिल सिंह मोहब्बत सिंह वाघेलाभाजपा
वार्ड - 31मितलबेन हार्दिक खिमसूरियाभाजपा
 2सोनालिबेन उरेनकुमार पटेलभाजपा
 3अंकित अश्विन कुमार बरोटभाजपा
 4उमेशभाई रमेशचंद्र जहांभाजपा
वार्ड - 41जोशाबेन मेलाजी ठाकोरभाजपा
 2मितलबेन नगेंद्रसिंह वाघेलाभाजपा
 3रूपसिंह राणाजी ठाकोरभाजपा
 4जसपाल सिंह प्रविण सिंह बिढेलाभाजपा
वार्ड - 51हेमाबेन मथनकुमार भट्टभाजपा
 2धवल शाहभाजपा
 3कनैयालाल गांडाभाई देसाईभाजपा
 4किजलुकुमार दशरथभाई पटेलभाजपा
वार्ड - 61हंसबेन ललितकुमार निमामाकांग्रेस
 2मेघना राजुभाई खवारीकांग्रेस
 3मेहुलकुमार अरविंदभाई राठोड़कांग्रेस
 4कर्मजीतसिंह वीरेंद्रसिंह वाघेलाकांग्रेस
वार्ड - 71किजलबेन दिनेशजी ठाकोरभाजपा
 2सोनलबेन धनश्यामसिंह वाघेलाभाजपा
 3नागिनभाई जगदीशभाई नाडियाकांग्रेस
 4शैलेश कुमार विठ्ठलभाई पटेलभाजपा
वार्ड - 81मनीषा मितेश कुमार प्रजापतिभाजपा
 2अमिता कमलेश उपाध्यायभाजपा
 3विष्णुजी गांडाजी ठाकोरभाजपा
 4मेहुलभाई रमनभाई पटेलभाजपा
वार्ड - 91शारदाबेन कलाजी ठाकोरभाजपा
 2देवेंद्रभाई विपिनभाई रावलभाजपा
 3जयंतिभाई सदाभाई डाभीभाजपा
 4महेंद्रभाई पी. पटेल उर्फ दासभाजपा
वार्ड - 101तन्वी विशाल पटेलभाजपा
 2विलासाबा राजेंद्रसिंह वाघेलाभाजपा
 3धर्मेंद्र कुमार विष्णुभाई नईभाजपा
 4गौरांगभाई दशरथभाई पटेलभाजपा
वार्ड - 111कमूबेन मनोजभाई ठाकोरभाजपा
 2सेजलाबेन कणुभाई परमारभाजपा
 3जसवंतलाल अंबालाल पटेलभाजपा
 4रवि दिनेशभाई पटेलभाजपा
Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:
GUJARAT