दिल्ली यूनिवर्सिटी चुनावों में कांग्रेस समर्थित एनएसयूआई को करारा झटका लगा है. पार्टी एक भी सीट नहीं जीत पाई. इसे लेकर अब कांग्रेस आलाकमान ने कन्हैया कुमार से जवाब मांगा है. माना जा रहा है कि पार्टी का एक गलत फैसला, उसके खिलाफ चला गया.
DUSU चुनाव 2026 में ASAP उम्मीदवार अश्मित कुमार को 1,388 वोट मिले और वह चौथे स्थान पर रहे, जबकि ABVP के यश डबास ने अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की.
दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ (DUSU) चुनाव के नतीजे आ गए हैं और चार में से तीन पदों पर एबीवीपी ने जीत दर्ज की है. अध्यक्ष पद पर एबीवीपी के यश डबास ने कब्जा किया है, जबकि सचिव पद पर रिया छाबड़ी और संयुक्त सचिव पद पर लक्ष्य राज सिंह ने जीत दर्ज की है, लेकिन इस बीच विशेष यादव की जमकर चर्चा हो रही है.
DUSU सचिव पद पर ABVP की रिया छावड़ी ने 18,366 वोट से शानदार जीत हासिल की. रिया ने NSUI की प्रत्याशी नम्रता चौधरी को 4,915 वोटों से हराया.
दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के अंतिम परिणाम घोषित हो चुके हैं. चारों प्रमुख पदों की तस्वीर साफ हो गई है. ABVP ने तीन पदों पर जीत हासिल कर ली है.
DUSU Election Result 2026: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के अंतिम परिणाम घोषित हो चुके हैं. चारों प्रमुख पदों की तस्वीर साफ हो गई है. ABVP ने तीन पदों पर जीत हासिल कर ली है. अध्यक्ष पद पर यश डबास जीते हैं. सचिव पद पर रिया छाबड़ी और संयुक्त सचिव पद पर लक्ष्य राज सिंह विजयी रहे हैं. वहीं उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय उम्मीदवार दीपांशु शौकीन ने जीत हासिल की है. NSUI ने किसी भी पद पर जीत दर्ज नहीं की है.
DUSU चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए ABVP और NSUI के कैंडिडेट्स के बीच जोरदार टक्कर देखने को मिली. आखिर में ABVP के यश डबास ने बाजी मारते हुए NSUI को हराया.
दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव में ABVP से यश डबास ने NSUI के विजय शंकर मीणा को हराकर जीत दर्ज की. वहीं तीन सीट पर ABVP ने जीत हासिल की. वहीं उपाध्यक्ष पर निर्दलीय का दबदबा रहा.
DUSU Election Result: DUSU चुनाव 2026 के लिए बीते शुक्रवार को मतदान हुआ और 19 सितंबर (आज) सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो गई. इस बार अध्यक्ष पद के लिए ABVP के यश डबास, NSUI के विजय शंकर मीणा और AISA-SFI की अनन्या रतूड़ी समेत कुल 7 उम्मीदवार मैदान में हैं.
Deepanshu Shokeen: जिस दीपांशु शौकीन का टिकट काटकर NSUI ने कांग्रेस नेता के बेटे वीर चतरथ को टिकट दे दिया था. वही दीपांशु शौकीन चुनाव को एकतरफा बनाते हुए वाइस प्रेसिडेंट के पद पर धमाकेदार जीत दर्ज कर ली है. टिकट कटने के बाद दीपांशु शौकीन ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ा था.
दिल्ली हाईकोर्ट ने DUSU चुनाव में नियमों के लगातार उल्लंघन और पिछले अनुभवों को देखते हुए रिजल्ट के बाद विजय जुलूस पर रोक लगाई है. कोर्ट ने पुलिस और DU प्रशासन को आदेश का पालन सुनिश्चित करने और उल्लंघन पर आपराधिक, प्रशासनिक व अवमानना की कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं.
छात्रों की एक बड़ी संख्या को प्रतिनिधित्व न देकर एक तरह से उनकी उपेक्षा तो की ही जा रही है, स्थानीय प्रभुत्व को बढ़ावा भी दिया जा रहा है. दिल्ली यूनिवर्सिटी में 20 हजार से अधिक बिहार और झारखंड के छात्र पढ़ रहे हैं तो प्रतिनिधित्व के स्तर पर उन्हें नकारा नहीं जा सकता.
DUSU चुनाव के लिए NSUI ने अध्यक्ष पद पर विजय शंकर मीणा, उपाध्यक्ष पद पर वीर चतरथ, सचिव पद पर नम्रता चौधरी और संयुक्त सचिव पद पर गोपाल चौधरी चुनाव लड़ेंगे. इससे पहले ABVP ने भी यश डबास, इशू मौर्य, रिया छाबड़ी और लक्ष्यराज सिंह को अपने सेंट्रल पैनल में जगह दी है.
दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (DUSU) चुनाव 2026-27 के लिए ABVP ने अपने चार केंद्रीय पदों के उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है. अध्यक्ष पद पर यश डबास, उपाध्यक्ष पद पर इशू मौर्य, सचिव पद पर रिया छाबड़ी और संयुक्त सचिव पद पर लक्ष्यराज सिंह चुनाव लड़ेंगे.
दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव के 71 साल के इतिहास में अब तक 11 महिलाएं अध्यक्ष पद पर चुनी गई हैं. इसकी शुरुआत 1989-90 में अंजू सचदेवा से हुई थी. 1996-97 में अध्यक्ष बनीं रेखा गुप्ता आज दिल्ली की मुख्यमंत्री हैं. 2008-09 में नुपुर शर्मा के बाद से पिछले 17 साल में कोई महिला DUSU अध्यक्ष नहीं बनी है. क्या इस बार कोई महिला यह सिलसिला तोड़ पाएगी.