App

DUSU Election Result 2026: ABVP के चारों कैंडिडेट को मिले कितने-कितने वोट, क्या रहा जीत-हार का अंतर?

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के अंतिम परिणाम घोषित हो चुके हैं. चारों प्रमुख पदों की तस्वीर साफ हो गई है. ABVP ने तीन पदों पर जीत हासिल कर ली है.

DUSU Election Result 2026: ABVP के चारों कैंडिडेट को मिले कितने-कितने वोट, क्या रहा जीत-हार का अंतर?
Image Credit: DUSU Election Result 2026

DUSU Election 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव 2026 के लिए शुक्रवार को वोटिंग हुई. आज यानी कि शनिवार को वोटों की गिनती हुई, जिसमें एक बार फिर से ABVP ने दर्ज कर अपना परचम लहराय. इस बार ABVP से यश डबास ने 24,576 वोटों के साथ NSUI के विजय शंकर मीणा को हराकर DUSU चुनाव 2026 जीता.

DUSU चुनाव 2026 किस पद पर कौन जीता?
अध्यक्ष: यश डबास (ABVP)- 24,576 वोट
उपाध्यक्ष: दीपांशु शौकीन (निर्दलीय)- 30615 वोट
सचिव: रिया छावड़ी (ABVP)- 21650 वोट
संयुक्त सचिव: लक्ष्य राज सिंह (ABVP)- 16615 वोट

ABVP के उम्मीदवारों को कितने वोट मिले? 
यश डबास (अध्यक्ष)- 24,576 वोट
ईशु मौर्य (उपाध्यक्ष)- 16910 वोट
रिया छावड़ी (सचिव)- 21650 वोट
लक्ष्य राज सिंह (संयुक्त सचिव)- 16615 वोट

2026 में कितने प्रतिशत ज्यादा पड़े वोट?
इस साल DUSU चुनाव में छात्रों की हिस्सेदारी पिछले साल के मुकाबले थोड़ी बढ़ी है. 2025 में कुल वोट प्रतिशत 39.45% था, जबकि 2024 में वोटर टर्नआउट 29.7% था.  इस बार 40.46% वोटर टर्नआउट हुआ. इसका मतलब है कि 2025 के मुकाबले 1.01% की बढ़ोतरी हुई, जबकि 2024 के मुकाबले वोटर टर्नआउट लगभग 10.76% ज्यादा था.

चुनाव के दौरान फर्स्ट ईयर के स्टूडेंट्स वोटिंग को लेकर ज्यादा उत्साहित थे. फर्स्ट ईयर के स्टूडेंट्स ने सेकंड, थर्ड और फोर्थ ईयर के स्टूडेंट्स के मुकाबले ज्यादा वोट किया. चुनाव को आसानी से कराने के लिए दिल्ली यूनिवर्सिटी में 52 पोलिंग स्टेशन और 158 बूथ बनाए गए थे.

DUSU चुनाव की गिनती कितने बजे शुरू हुई?
DUSU चुनाव के लिए वोटों की गिनती शनिवार सुबह 8 बजे शुरू हुई. काउंटिंग सेंटर और आसपास के इलाकों में सुरक्षा पक्का करने के लिए 2,000 से ज्यादा पुलिस और पैरामिलिट्री के जवान तैनात किए गए हैं. इससे पहले, शुक्रवार के चुनाव में 40.46% वोटिंग हुई थी.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Renu Akarniya

Renu Akarniya

रेनू अकर्णिया, वर्तमान में Zee News में सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा की लेटेस्ट, ट्रेंडिंग कंटेंट, यूटिलिटी जुड़ी खबरों पर काम कर रहे हैं. रेनू पिछले 3 सालों से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद उन्होंने 2022 में Zee News से करियर की शुरुआत की.  लोकल चैनल समाचार प्लस में इंटर्न से शुरुआत की और कारवां बढ़ता हुआ जी न्यूज पहुंचा.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो