)
DUSU Election Result 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव के चार पदों के लिए मतदान हुआ. DUSU चुनाव 2026 के लिए शनिवार सुबह वोटों की गिनती शुरू हुई, जिसमें अध्यक्ष पद पर ABVP से यश डबास ने दर्ज की. यश डबास ने NSUI के विजय शंकर मीणा को काटे की टक्कर देते हुए DUSU चुनाव हराया.
DUSU चुनाव 2026 किस पद पर कौन जीता?
अध्यक्ष: यश डबास (ABVP)- 24,576 वोट
उपाध्यक्ष: दीपांशु शौकीन (निर्दलीय)- 30615
सचिव: रिया छावड़ी (ABVP)- 21650
संयुक्त सचिव: लक्ष्य राज सिंह (ABVP)- 16615 वोट
2025 में किसने जीता था DUSU चुनाव?
दिल्ली यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स यूनियन (DUSU) के 2025-26 में अध्यक्ष पद पर आर्यन मान (ABVP), उपाध्यक्ष के लिए राहुल झांसला (NSUI), सेक्रेटरी के लिए कुणाल चौधरी (ABVP) और जॉइंट सेक्रेटरी के लिए दीपिका झा (ABVP) ने जीत दर्ज की थी.
पिछले एक दशक में DUSU अध्यक्ष पद पर किसका दबदबा रहा है?
पिछले एक दशक में, दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) अध्यक्ष पद के लिए मुख्य मुकाबला NSUI और ABVP के बीच रहा है. 2011 से 2025 तक के चुनावी रिकॉर्ड को देखें तो ABVP ने 12 में से आठ बार प्रेसिडेंट पद जीता, जबकि NSUI ने चार बार जीत हासिल की.
इस दौरान, NSUI के अजय चिकारा (2011), अरुण हुड्डा (2012), रॉकी तुसीद (2017), और रौनक खत्री (2024) प्रेसिडेंट चुने गए. ABVP की तरफ से अमन अवाना (2013), मोहित नागर (2014), सतेंद्र अवाना (2015), अमित तंवर (2016), अंकिव बैसोया (2018), अक्षत दहिया (2019), तुषार डेढ़ा (2023), और आर्यन मान (2025) अध्यक्ष रहे.
2020 से 2022 तक नहीं हुए DUSU चुनाव
COVID-19 महामारी के कारण 2020 और 2022 के बीच DUSU चुनाव नहीं हुए. 2023 में चुनाव प्रक्रिया फिर से शुरू हुई, जिसमें ABVP के तुषार डेढ़ा अध्यक्ष बने.
NSUI ने 2024 में वापसी की
2024 के चुनावों में, NSUI के रौनक खत्री ने अध्यक्ष पद जीता. दिल्ली यूनिवर्सिटी चुनाव अधिकारी द्वारा जारी नतीजों में खत्री को 20,207 वोट मिले, जबकि ABVP के ऋषभ चौधरी को 18,868 वोट मिले. हालांकि, 2025 में, ABVP के आर्यन मान ने अध्यक्ष पद जीतकर सीट वापस ले ली. मगर एक बार फिर से NSUI से विजय शंकर मीणा अध्यक्ष बने.
पिछले 10 साल की DUSU अध्यक्ष लिस्ट
2011-12 अजय चिकारा (NSUI)
2012-13 अरुण हुड्डा (NSUI)
2013-14 अमन अवाना (ABVP)
2014-15 मोहित नागर (ABVP)
2015-16 सतिंदर अवाना (ABVP)
2016-17 अमित तंवर (ABVP)
2017-18 रॉकी तुसीद (NSUI)
2018-19 अंकिव बैसोया (ABVP)
2019-20 अक्षित दहिया (ABVP)
2023-24 तुषार डेढ़ा (ABVP)
2024-25 रौनक खत्री (NSUI)
2025-26 आर्यन मान (ABVP)