धौलपुर के दिहौली थाने में पुलिस कस्टडी से एनडीपीएस एक्ट का आरोपी श्रीनिवासन टी खिड़की तोड़कर फरार हो गया. आरोपी 261 किलो 110 ग्राम गांजा तस्करी के मामले में पुलिस रिमांड पर था. घटना के बाद एसपी विकास सांगवान ने ड्यूटी में लापरवाही के आरोप में दो कांस्टेबलों को निलंबित कर दिया.
धौलपुर के पैरा एथलीट प्रवीण शर्मा ने जापान में एशियन पैरा गेम्स 2026 में शॉटपुट F-11 में 13.86 मीटर थ्रो के साथ कांस्य पदक जीता. डेढ़ साल की उम्र में आंखों की रोशनी गंवाने वाले प्रवीण ने मेहनत से अंतरराष्ट्रीय पहचान बनाई.
राजस्थान के धौलपुर में सिकरौदा गांव के पास एक युवक और दो बच्चों के शव मिलने से सनसनी फैल गई. युवक का शव पेड़ से लटका मिला, वहीं, दोनों बच्चों के शव खेत में पड़े थे. ग्रामीणों ने SP को बुलाने की मांग करते हुए शव उठाने से रोक दिया.
धौलपुर में NH-44 पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कार से 261 किलो 11 ग्राम गांजा बरामद किया है. जब्त गांजे की कीमत करीब 1 करोड़ 30 लाख रुपये बताई गई है. मनियां थाना पुलिस और यातायात पुलिस की संयुक्त टीम ने दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार कर कार जब्त की. पूछताछ में आरोपियों ने गांजे की खेप आंध्रप्रदेश से दौसा ले जाने की बात बताई गई.
Dholpur Jail: धौलपुर जिला कारागृह में 14 अक्टूबर की शाम खाना वितरण के दौरान बंदियों के बीच विवाद हो गया. जानकारी के अनुसार, हिस्ट्रीशीटर अजीत ने दूसरे बंदियों के साथ मारपीट की और बीच-बचाव करने पहुंचे जेल प्रहरी के हाथ पर दांतों से काटकर उन्हें घायल कर दिया.
Rajasthan News: धौलपुर के सैंपऊ में बाइक सवार 3 बदमाशों ने भारत फाइनेंस के कर्मचारी योगेश कुमार को गोली मारकर करीब डेढ़ लाख रुपए लूट लिए. गोली हेलमेट को भेदकर सिर में लगी. घायल कर्मचारी अस्पताल में भर्ती है. पुलिस ने नाकाबंदी कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है.
धौलपुर के सरमथुरा थाना पुलिस ने खरैर पुल के पास नाकाबंदी कर अंतरराज्यीय हथियार तस्कर आदित्य सिंह ठाकुर उर्फ लक्की को गिरफ्तार किया है. आरोपी ग्वालियर से करौली जा रही प्राइवेट बस में लाल बैग के जरिए हथियारों की खेप ले जा रहा था. तलाशी में 5 अवैध हथियार और 38 जिंदा कारतूस बरामद हुए. बरामद हथियारों में एक पिस्टल पर मेड इन जापान लिखा है. पुलिस के अनुसार, आरोपी पहले एमआईटीएस ग्वालियर में बीटेक की पढ़ाई कर चुका है और अब 2,000 से 3,000 रुपये के लिए हथियार सप्लाई करता था.
Dholpur News: फिल्म शक्ति शालिनी की शूटिंग के दौरान नाना पाटेकर धौलपुर के चंबल बीहड़ों में पहुंचे थे. स्थानीय लोगों के मुताबिक, उन्होंने यहां की खूबसूरती की तारीफ की और दोबारा आने की इच्छा जताई थी. राजघाट और भूराखेड़ा में फिल्म के खास दृश्य शूट किए गए.
Dholpur News: धौलपुर के मनीराम का पुरा गांव में मंदिर के भंडारे का भोजन खाने के बाद 30 से 40 लोगों की तबीयत बिगड़ गई. स्वास्थ्य विभाग ने गांव में कैंप लगाकर उपचार किया, जबकि गंभीर मरीजों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया.
Dholpur News: धौलपुर के अजय गर्ग ने महात्मा गांधी से जुड़ी दुर्लभ चीजों का अनोखा संग्रहालय बनाया है. यहां 170 देशों के डाक टिकट, 200 से अधिक किताबें, दांडी यात्रा की रसीद और गांधी जी का 12 पीढ़ियों का वंशवृक्ष मौजूद है.
Dholpur News: राजस्थान के धौलपुर जिले की सरमथुरा सब्जी मंडी में साढ़े चार फीट लंबी लौकी आकर्षण का केंद्र बन गई. सब्जी विक्रेता मदन मोहन कुशवाह के खेत में उगी इस लौकी को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुटी. उन्होंने बताया कि लौकी की खेती जैविक तरीके से की गई है.
Dholpur News: धौलपुर में कोतवाली पुलिस ने नकली दूध की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया. मौके से 4 हजार लीटर तैयार दूध, 40 कट्टे स्किम्ड मिल्क पाउडर और 100 पीपा पॉम ऑयल जब्त हुए. तीन कर्मचारी हिरासत में हैं, जबकि मुख्य संचालक भागीरथ गुर्जर फरार है.
Rajasthan Crime: धौलपुर के निहालगंज थाना क्षेत्र में यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी के मैनेजर बलराम मीणा और उनकी पत्नी सरोज मीणा ने किराए के मकान में फंदा लगाकर जान दे दी. स्कूल से लौटे बेटे ने दोनों को अलग-अलग कमरों में फंदे पर लटका देखा. पुलिस को मौके से सुसाइड नोट भी मिला है.
धौलपुर के प्रसिद्ध तीर्थस्थल मचकुंड धाम के पवित्र सरोवर में हजारों मछलियों की मौत से हड़कंप मच गया. सरोवर में मृत मछलियां तैरने से दुर्गंध फैल रही है, वहीं पितृपक्ष में तर्पण और स्नान के लिए पहुंच रहे श्रद्धालुओं को परेशानी हो रही है. मछलियों की मौत की वजह को लेकर अलग-अलग दावे सामने आए हैं.
Dholpur News: धौलपुर में 26 सितंबर से श्राद्ध पक्ष की शुरुआत हुई. पहले दिन पार्वती और बामनी नदी किनारे श्रद्धालुओं ने पितरों के लिए जल तर्पण किया. पंडितों ने श्राद्ध पक्ष की परंपराओं और इन दिनों तामसिक भोजन व शुभ कार्यों से बचने की जानकारी दी.
Dholpur News: बाड़ी में बाइक चोरी के आरोपी को तीन दिन थाने में रखने और मारपीट के आरोपों पर एसीजेएम कोर्ट ने सख्ती दिखाई. आरोपी को रिहा किया गया और पुलिस अधिकारियों के खिलाफ विशेष जांच के निर्देश दिए गए.
Rajasthan News: टाइगर रिजर्व सेंचुरी के विरोध में बसंतपुरा मोड पर ग्रामीणों का धरना 44वें दिन भी जारी रहा. किसानों, महिलाओं और युवाओं ने सेंचुरी रद्द करने की मांग की. ग्रामीणों का कहना है कि इससे गांव, खेती और पशुपालन पर संकट आएगा.
Dholpur News: धौलपुर में लगातार बारिश के बीच पार्वती बांध आंगई के 2 गेट खोलकर पानी की निकासी की गई है. पार्वती नदी का जलस्तर बढ़ने की संभावना है. प्रशासन ने निचले इलाकों और रपटों के आसपास रहने वालों को सतर्क रहने की अपील की है.