भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /राजस्थान
  • /धौलपुर थाने में बड़ी चूक: पुलिस कस्टडी से तस्कर फरार, दो कांस्टेबल सस्पेंड!

धौलपुर थाने में बड़ी चूक: पुलिस कस्टडी से तस्कर फरार, दो कांस्टेबल सस्पेंड!

धौलपुर के दिहौली थाने में पुलिस कस्टडी से एनडीपीएस एक्ट का आरोपी श्रीनिवासन टी खिड़की तोड़कर फरार हो गया. आरोपी 261 किलो 110 ग्राम गांजा तस्करी के मामले में पुलिस रिमांड पर था. घटना के बाद एसपी विकास सांगवान ने ड्यूटी में लापरवाही के आरोप में दो कांस्टेबलों को निलंबित कर दिया.

Written ByZee Rajasthan Web Team
Published: Oct 25, 2026, 07:23 PM IST|Updated: Oct 25, 2026, 07:31 PM IST
joinshare
धौलपुर थाने में बड़ी चूक: पुलिस कस्टडी से तस्कर फरार, दो कांस्टेबल सस्पेंड!
Image Credit: थाने से तस्कर फरार

About the Author

Zee Rajasthan Web Team

Zee Rajasthan Web Team

राजस्थान की सबसे भरोसेमंद और तेज़ डिजिटल न्यूज़ डेस्क. प्रामाणिक खबरें, राजनीतिक हलचल, लोकल अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़ और हर ज़िले की हर बड़ी गतिविधि सबसे पहले और सटीक अंदाज़ में. जुड़े रहिए हमारे साथ—सच बेबाक, राजस्थान तक
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
ब्लास्ट की धमक से थर-थर कांप रहा टोंक! धमाके से खेतों और अन्नपूर्णा माता मंदिर पर गिर रहे पत्थर

ब्लास्ट की धमक से थर-थर कांप रहा टोंक! धमाके से खेतों और अन्नपूर्णा माता मंदिर पर गिर रहे पत्थर

2

नया नहीं है पीएम मोदी पर मल्लिकार्जुन खरगे का उल्टा-सीधा बोलना, जानें अपशब्दों की लंबी फेहरिस्त

3

मानहानि केस में राहुल गांधी बरी, अमित शाह पर टिप्पणी का था मामला, कोर्ट के बाहर कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

4

JDU से निष्कासित अनंत सिंह को एक और बड़ा झटका, पत्नी नीलम देवी से छीना गया राज्यमंत्री का दर्जा

5

कैमूर के चातुर्मास महायज्ञ में आज शामिल होंगे CM सम्राट, जीयर स्वामी जी महाराज से लेंगे आशीर्वाद, सुरक्षा के है पुख्ता इंतजाम

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

राजस्थान के धौलपुर के दिहौली थाने में पुलिस कस्टडी से एनडीपीएस एक्ट का आरोपी खिड़की तोड़कर फरार हो गया. आरोपी श्रीनिवासन टी 261 किलो 110 ग्राम गांजा तस्करी के मामले में पुलिस रिमांड पर था. घटना रात 3 बजे से सुबह 6 बजे के बीच की बताई जा रही है.

पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में कांस्टेबल विष्णु और जोगेश को निलंबित कर दिया है. पुलिस ने फरार आरोपी की तलाश में जिलेभर में नाकाबंदी कराई है और उसकी तस्वीरें प्रसारित करने के साथ आंध्र प्रदेश पुलिस से भी संपर्क किया है.

यह भी पढ़ेंः दो साल पहले धनतेरस पर हुई थी 5 किलो चांदी की चोरी: अब फिर उसी सुनार की दुकान से लाखों का माल पार

NH-44 पर कार से पकड़ा था 261 किलो गांजा
जानकारी के अनुसार, 16 और 17 अक्टूबर 2026 को मनियां थाना पुलिस और यातायात पुलिस ने एनएच-44 पर बगचौली खार मोड़ के पास एक कार की तलाशी ली थी. पुलिस ने कार से 11 प्लास्टिक के कट्टों में भरा 261 किलो 110 ग्राम गांजा बरामद किया था. इसकी बाजार कीमत करीब 1 करोड़ 30 लाख रुपये बताई गई. पुलिस ने कार नंबर AP31-CB-1177 को जब्त कर आंध्र प्रदेश निवासी श्रीनिवासन टी (45) और गेडम अमर चैतन्य (45) को गिरफ्तार किया था.

दौसा ले जा रहे थे गांजे की खेप
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में बताया था कि वे गांजे की खेप आंध्र प्रदेश के बल्लीगौड़ा से दौसा ले जा रहे थे. मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई थी. इसकी जांच दिहौली थाना प्रभारी शैतान सिंह को सौंपी गई थी. दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से एक आरोपी को जेल भेज दिया गया, जबकि श्रीनिवासन टी को पुलिस रिमांड पर रखा गया था.

यह भी पढ़ेंः झुंझुनूं में बदमाशों की दबंगई: जीप से पीछा कर दो सगे भाइयों को लाठी-डंडों और लोहे के सरियों से पीटा

खिड़की तोड़कर थाने से भागा आरोपी
पुलिस के अनुसार, श्रीनिवासन टी शनिवार-रविवार रात करीब 3 बजे से सुबह 6 बजे के बीच थाने की खिड़की तोड़कर फरार हो गया. घटना के समय कांस्टेबल विष्णु और जोगेश की ड्यूटी थी. आरोपी के फरार होने की जानकारी मिलते ही पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की और जिलेभर में नाकाबंदी करवाई.

धौलपुर एसपी विकास सांगवान ने मामले को गंभीरता से लेते हुए ड्यूटी में लापरवाही के आरोप में दो कांस्टेबलों को निलंबित किया. साथ ही फरार आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए. पुलिस आरोपी की तलाश के साथ थाने से फरार होने की घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है. गांजा तस्करी के मामले में अन्य संभावित आरोपियों की तलाश भी जारी है.  

Report- Bhanu Sharma 
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:
Rajasthan Crime
Dholpur News