जैसा कि घरवालों को अंदेशा था कि पूर्व कस्टम अधिकारी रामकुमार सिंह की हत्या जमीन के रंजिश में ही हुई, वहीं पुलिस की जांच में सामने आया है. इसमें कई सरकारी कर्मचारी भी शामिल हैं.
बिहार के दो जिलों से सनसनीखेज वारदात सामने आई है. एक तरफ पटना में प्रेम संबंध के चक्कर में चाचा ने अपने भतीजे की गोली मारकर हत्या कर दी. वहीं, दूसरी ओर शिवहर में भाई ने चचेरे भाई के साथ मिलकर अपनी ही नाबालिग बहन को मौत के घाट उतार दिया.
लगता है लॉरेंस बिश्नोई गैंग देश भर की पुलिस के लिए लाइलाज हो चुका है. इतनी सारी घटनाएं हो रही हैं, लेकिन इस गैंग के खिलाफ कार्रवाई का कोई ठोस रोडमैप किसी भी राज्य की पुलिस के पास नहीं दिख रहा है. उधर, बिश्नोई गैंग है कि आए दिन किसी न किसी को निशाने पर लिए रहता है.
बिहार के भोजपुर जिले में बेखौफ बदमाशों ने एक प्रॉपर्टी डीलर को गोली मारकर घायल कर दिया. घायल का अस्पताल में इलाज जारी है. वहीं, मुजफ्फरपुर में वीरेंद्र राम की हत्या मामले में पुलिस ने उसकी पत्नी को ही गिरफ्तार किया है.
Bihar Crime News: बिहार के अररिया में जमीन विवाद को लेकर 15 स्कूली बच्चों की पिटाई का मामला सामने आया है. तो वहीं कैमूर में शराब के नशे में तीन युवकों ने स्कूल में घुसकर हंगामा किया. पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
Bihar Crime News: बिहार के अलग-अलग जिले से आई हत्या की घटना से पूरे प्रदेश में सनसनी फैल गई है. आपको बता दे कि नवादा, भोजपुर,गोपालगंज और सासाराम से अलग अलग घटनाए सामने आई है. चारों मामले में पुलिस जांच कर रही है.
पटना से सटे मसौढ़ी के धनरुआ थाना क्षेत्र में एक कोचिंग संचालक की पिटाई का वीडियो वायरल हो रहा है. शिक्षक पर छात्रा से बदसलूकी के आरोप लगा है. वहीं, पटना के राजीव नगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने सेक्स रैकेट का खुलासा किया है.
रात 12 बजे महिलाएं सुरक्षित घरों से निकल सकती हैं... यह बात केवल रैलियों में अच्छी लगती है. एक महिला जब अकेले घरों से निकलती है तो उस पर क्या गुजरती है, वो ही बता सकती है. और यह केवल कानून व्यवस्था का ही नहीं है, समाज व्यवस्था का भी मसला है. हम अपने बच्चों की परवरिश कैसे कर रहे हैं, इस पर भी सोचें.