सुपौल में सीने पर कलश रखकर मंदिर में नौ दिन तक महिला ने माता की आराधना की थी. इस कठिन पूजा के बात उसका व्रत पूरा हो गया. व्रत पूरा होने के बाद जब वह घर लौटी, तो बीमार पड़ गई. इलाज के लिए परिजन महिला को अस्पताल ले जाने लगे, तभी बीच रास्ते में उसने दम तोड़ दिया.
सुनने और पढ़ने में ही कितना अजीब लग रहा है कि एक बाप ने बेटे को मार डाला. बेटे ने अपने बाप को ही नहीं मारा, बल्कि उस रिश्ते को मार डाला, जिसे दुनिया भर में सबसे सम्मानित माना जाता है.
Supaul News: सुपौल में ठेकेदार सतेंद्र नारायण सिंह के घर हुई भीषण डकैती ने बिहार में सनसनी फैला दी है. करीब एक दर्जन नकाबपोश अपराधियों ने हथियार के बल पर परिवार को बंधक बनाकर 60 से 65 लाख रुपये के जेवरात और नकदी लूट ली.
सुपौल में कस्तूरबा विद्यालय के बालिका छात्रावास के भोजन में गिरगिट गिर गया, जिसे खाने से कई छात्राएं बीमार हो गईं. इन छात्राओं को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है.
जितिया (जीवितपुत्रिका) पर्व के दौरान दो बिहार के कई जिलों से दर्दनाक हादसे सामने आए. जितिया पर्व के स्नान के दौरान कई जिलों में कुछ लोगों के डूबने की घटनाएं सामने आईं. इन घटनाओं में 5 बच्चों की मौत भी हो गई.
सुपौल के मध्य विद्यालय सखुआ में शिक्षक पर बच्चों के साथ गंदी हरकत करने का मामला सामने आया है. शिक्षक पर आरोप है कि वह बच्चों को गोद में बैठाकर गंदी वीडियो दिखाता है. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है.
सुपौल के एक निजी मदरसा में समोसा और मिठाई खाने के बाद 4 छात्राएं बीमार हो गई, जबकि इलाज के दौरान एक छात्रा की मौत हो गई. वहीं, तीन छात्राओं का इलाज अस्पताल में चल रहा है.