App

'बच्चों को गोद में बैठाकर गंदी वीडियो दिखाता है शिक्षक': सुपौल के सरकारी स्कूल में डर का माहौल, आरोपी ने बोलने से किया इनकार

सुपौल के मध्य विद्यालय सखुआ में शिक्षक पर बच्चों के साथ गंदी हरकत करने का मामला सामने आया है. शिक्षक पर आरोप है कि वह बच्चों को गोद में बैठाकर गंदी वीडियो दिखाता है. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है.

'बच्चों को गोद में बैठाकर गंदी वीडियो दिखाता है शिक्षक': सुपौल के सरकारी स्कूल में डर का माहौल, आरोपी ने बोलने से किया इनकार
Image Credit: सरकारी स्कूल में शिक्षक पर लगा छात्रों से अश्लील हरकत करने का आरोप (Photo-वीडियो ग्रैब)

सुपौल में सरकारी स्कूल के एक शिक्षक पर छात्रों के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप लगा है. इस घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश है. आक्रोशित ग्रामीणों ने स्कूल पहुंचकर हंगामा किया. मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी शिक्षक को पकड़कर अपने साथ थाना ले गई है.

'छात्र-छात्राओं को गोद में बैठाकर मोबाइल पर गंदी वीडियो दिखाई जाती'

दरअसल, यह मामला पिपरा प्रखंड क्षेत्र के दीनापट्टी पंचायत स्थित मध्य विद्यालय, सखुआ का है, जहां आरोप है कि स्कूल के एक शिक्षक की तरफ से छात्र-छात्राओं के साथ अश्लील हरकत की जाती है. आरोप लगाया गया है कि स्कूल के शिक्षक देवनंदन मेहता की ओर से छोटे-छोटे छात्र-छात्राओं को गोद में बैठाकर मोबाइल पर गंदी वीडियो दिखाई जाती है. इस दौरान उनके साथ गलत हरकत भी की जाती है, जिससे बच्चों में डर का माहौल है.

आरोपी शिक्षक देवनंदन मेहता को पकड़कर अपने साथ थाना ले गई पुलिस

इस बात की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों का गुस्सा भड़क गया और सैकड़ों की संख्या में लोग स्कूल पहुंचकर हंगामा करने लगे. इस बीच घटना की सूचना पिपरा पुलिस को दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी शिक्षक देवनंदन मेहता को पकड़कर अपने साथ थाना ले गई.

आरोपी शिक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग

इस घटना से ग्रामीण बेहद गुस्से में हैं और प्रशासन से आरोपी शिक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. हालांकि, मामला क्या है, यह पुलिस की जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा. फिलहाल, इस बाबत पूछे जाने पर पिपरा थानाध्यक्ष किशोर कुमार ने कहा कि संबंधित आरोपी शिक्षक को पूछताछ के लिए थाना लाया गया है और जांच के बाद समुचित कार्रवाई की जाएगी.

शिक्षक के गंदी हरकत की शिकायत मिली है: हेडमास्टर

वहीं, मौके पर मौजूद विद्यालय के प्रधानाध्यापक (हेडमास्टर) सुमन सौरभ ने कहा कि ग्रामीणों की तरफ से शिकायत मिली है कि स्कूल के शिक्षक देवनंदन मेहता की तरफ से बच्चों के साथ अश्लील हरकत की जाती है, इस मामले की जांच कर समुचित कार्रवाई की जाएगी.

आरोपी शिक्षक ने मामले पर बोलने किया इनकार

हालांकि, हमने इस बाबत कथित आरोपी शिक्षक देवनंदन मेहता से भी इन आरोपों को लेकर उनका पक्ष जानने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने इस मामले में कुछ भी बोलने से परहेज किया. फिलहाल, स्कूल में छात्रों के साथ शिक्षक द्वारा की गई अश्लील हरकत को लेकर इलाके में कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं.

रिपोर्ट: सुभाष चंद्रा
 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Shailendra

Shailendra

शैलेंद्र जी न्यूज के रीजनल चैनल, जी बिहार झारखंड की डिजिटल टीम में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम करते हैं. वह बिहार और झारखंड की सियासत और क्राइम समेत कई समसामयिक मुद्दों पर न्यूज लिखते हैं. वह कभी-कभी राष्ट्रीय मुद्दों पर भी लिखते हैं. उनको मीडिया के तीनों प्रारूप प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल में काम करने का अनुभव. जनसंदेश टाइम्स, स्वतंत्र चेतना, टीवी 100, साधना न्यूज, एफएम न्यूज आदि न्यूज चैनलों से होते हुए न्यूज नेशन, इंडिया अहेड, ईटीवी भारत और न्यूज स्ट्रीट मीडिया (NYOOOZ) में अहम जिम्मेदारी निभाई. मीडिया जगत में सफर पिछले 12 सालों से बिना रुके जारी है.
Read More