सुपौल में बेरहम बेटे ने पीट-पीटकर पिता को मौत के घाट उतार दिया. इस सनसनीखेज घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच में जुट गई है. यह घटना पिपरा थाना क्षेत्र के ठाढ़ी भवानीपुर गांव का बताया जा रहा है. मृतक की पहचान 50 वर्षीय शौकत खान के रूप में हुई है.
बताया जा रहा है कि आपसी रंजिश में बेटे ने ही अपने पिता को मौत के घाट उतार दिया. इसके बाद पूरे इलाके में चर्चाओं का बाजार गर्म है. परिजनों में कोहराम मचा है. मृतक के परिजनों ने बताया कि 50 वर्षीय शौकत खान हर दिन की भांति देर रात अपने घर में सोए हुए थे. इस बीच उसका बेटे मो. अहमद खान चुपके से उसके कमरे का दरवाजा खोलकर अंदर घुसा और बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी.
परिवारवालों का कहना है कि आरोपी मो. अहमद खान नशा का सेवन करता था और किसी मामले में पिछले दिनों जेल भी जा चुका है. कुछ दिन पहले ही मोहम्मद अहमद खान जेल से छुटकर घर आया था. घटना की सूचना मिलते ही पहुंची पिपरा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आगे की तफ्तीश कर रही है.
थानाध्यक्ष किशोर कुमार ने बताया कि आरोपी मोहम्मद अहमद को गिरफ्तार कर लिया गया है. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. घटना की जांच की जा रही है.
वैशाली के महुआ में सोमवार सुबह वाया नदी में युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया. मामला महुआ थाना क्षेत्र के महुआ सिंह राय गांव का है. गांधी मैदान के बगल में स्थित एसएफसी गोदाम के पास स्थानीय लोगों ने नदी में एक युवक का शव देखा. इसके बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और शव को नदी से बाहर निकाला. अभी शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है. सूचना पर थानाध्यक्ष अरविंद प्रसाद ने पुलिस टीम को घटनास्थल पर भेजा. ग्रामीणों के मुताबिक, युवक के नाक, मुंह और आंख से खून निकल रहा था. इसी आधार पर आशंका जताई जा रही है कि हत्या कर शव नदी में फेंका गया होगा. हालांकि इस बात की अभी आधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं हुई है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी.
बिहारशरीफ शहर के पॉश इलाके में अहले सुबह युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई. परिजन ने युवक के दोस्तों पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया है. घरवालों का कहना है कि युवक राहुल ई-रिक्शा चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था. वह सुबह ई-रिक्शा लेकर घर से निकला था, लेकिन देर रात तक नहीं लौटा. इसके बाद परिजन ने उसकी काफी खोजबीन की. वहीं, सुबह श्रम कल्याण केंद्र के पास एक सुनसान जगह पर राहुल का शव मिलने की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया. घरवालों ने बताया कि राहुल सूखा नशा करता था. जहां उसका शव बरामद हुआ, वहां नशीले पदार्थों के इंजेक्शन भी पाए गए हैं. उसके दोस्तों ने कुछ समय पहले उसे जान से मारने की धमकी दी थी. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.