स्कॉर्पियो से आए बदमाशों ने घर के बाहर बैठे लोगों को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग की, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और 4 अन्य लोगों को गोली लगी है. उन्हें अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है.
पंजाब के लुधियाना एक महिला संग मारपीट का मामला सामने आया है.आरोप है कि युवती पर उसका पति थार खरीदने का दबाव बना रहा था. दोनों की शादी पिछले साल नवंबर में हुई थी. पीड़िता ने पूरे प्रकरण में शिकायत दर्ज कराई है.
मृतक के पिता ने कहा कि उनके बेटे की किसी के साथ पुरानी रंजिश नहीं थी. एक्टिवा को साइड करने को लेकर हुए विवाद में उनके बेटे के दोस्तों ने ही उस पर गोलियां चला दीं. पीड़ित पिता ने इंसाफ की मांग करते हुए आरोपियों के लिए फांसी की सजा की मांग की है.
सीबीआई की एक टीम आज सुबह-सुबह मानसा सिटी-2 पुलिस स्टेशन पहुंची और पुलिस से इस केस के विषय में जानकारी ली. पुलिस ने भी इस केस से संबंधित फाइल CBI को सौंप दी है. बता दें कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कल (मंगलवार) ही सीबीआई जांच को मंजूरी दी थी.
पंजाब सरकार ने मुख्यमंत्री मान की फ्रांस यात्रा के दौरान पर्याप्त सुरक्षा सुनिश्चित करने और इस संबंध में फ्रांस के अधिकारियों से बातचीत करने का आग्रह किया था. वहीं केंद्र सरकार का तर्क था कि मुख्यमंत्री मान को संभावित खतरे को देखते हुए ही उन्हें फ्रांस जाने की राजनीतिक मंजूरी नहीं दी गई थी.
पंजाब के जालंधर में एक महिला ने आसमान में ऐसी चीज देखी, जिसे पहचान पाना उसके लिए मुश्किल हो गया. महिला ने बताया कि उसने दोपहर करीब साढ़े तीन बजे इसे देखा था, लेकिन शाम 5:25 बजे तक यह आसमान में उसी इलाके के आसपास नजर आ रही थी. उसने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया. इसके बाद किसी ने इसे पतंग बताया, तो किसी ने एलियन और UFO को लेकर मजेदार कमेंट किए.
पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन ने बठिंडा के देओन गांव में 12.56 एकड़ जमीन 19.77 करोड़ रुपये में खरीदी. इसके बाद जमीन के कुछ हिस्सों की अदला-बदली और 11 दिन में दोबारा बिक्री का मामला सामने आया.
एक्टिविस्ट परविंदर झोटा के हत्यारे को पंजाब पुलिस ने राजस्थान के सालासार इलाके से गिरफ्तार कर लिया है. बता दें कि 13 अक्टूबर को मानसा जिले में परमिंदर झोटा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.
पंजाब में हत्याओं का सिलसिला जारी है. मंगलवार को मानसा में ड्रग्स के खिलाफ आवाज उठाने वाले परमिंदर सिंह झोटा की केमिस्ट की दुकान के मालिक ने गोली मारकर हत्या कर दी. उनके चार साथियों को भी गोली लगी है.
पंजाब में बदमाशों ने एक एएसआई की गोली मारकर हत्या कर दी और फरार हो गए. इस साल पंजाब में पुलिसकर्मी की हत्या का यह पांचवां मामला है. विपक्षी पार्टियां कांग्रेस और बीजेपी ने आम आदमी पार्टी सरकार पर जमकर हमला बोला है.
पंजाब के सीएम भगवंत मान के कैंप ऑफिस और उनके ओएसडी राजबीर घुमन के ठिकानों पर सीबीआई ने छापेमारी की है. आम आदमी पार्टी ने इस कार्रवाई को लेकर बीजेपी पर आगामी चुनावों की तैयारी का आरोप लगाया है.
Mad Sandhu Murder Case Latest Updates: पंजाब के अमृतसर में सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर मैड संधू के मर्डर से पहले रेकी करके उनका डेली रुटीन जाना गया था. इसके बाद मौका मिलते ही उन पर गोलियां बरसा दी गईं.
पंजाब के लुधियाना में अज्ञात हमलावरों ने एक गाड़ी को टारगेट करके गन का मुंह खोल दिया. इस खौफनाक वारदात में पूर्व सरपंच की मौत हो गई. हमलावरों ने उनकी कार पर करीब 10 राउंड गोलियां चलाईं और फिर मौके से फरार हो गए. हमलावरों की तलाश जारी है.