App

कानून-व्यवस्था पर सवाल : अंधाधुंध फायरिंग में पूर्व सरपंच की मौत, लुधियाना में दहशत

पंजाब के लुधियाना में अज्ञात हमलावरों ने एक गाड़ी को टारगेट करके गन का मुंह खोल दिया. इस खौफनाक वारदात में पूर्व सरपंच की मौत हो गई. हमलावरों ने उनकी कार पर करीब 10 राउंड गोलियां चलाईं और फिर मौके से फरार हो गए. हमलावरों की तलाश जारी है.

कानून-व्यवस्था पर सवाल : अंधाधुंध फायरिंग में पूर्व सरपंच की मौत, लुधियाना में दहशत
Image Credit: Navtej Singh File Photo (X)

पंजाब के लुधियाना में एक पूर्व सरपंच की हत्या से हड़कंप मच गया है. लुधियाना में बाइक सवार हमलावरों ने पूर्व सरपंच नवतेज सिंह की कार पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं, जिससे उनकी मौत हो गई. पंजाब में स्थानीय नेताओं पर हाल ही में हुए हमलों के सिलसिले में हुई सबसे ताजा वारदात है. लोकल पुलिस मुकदमा दर्ज करके इस हत्याकांड के मकसद की पड़ताल में जुटी है.

मृतक की पहचान 60 वर्षीय नवतेज सिंह उर्फ ​​नीतू के तौर पर हुई. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक नीतू लाडोवाल पुलिस स्टेशन के तहत आने वाले मानेवाल गांव के पूर्व सरपंच थे. हमलावरों ने इस वारदात को उस वक्त अंजाम दिया जब वो अपने गांव से कृष्णा नगर स्थित अपने घर लौट रहे थे.

दो बदमाशों ने चलाई गोलियां

लुधियाना पुलिस के मुताबिक, नीतू अपनी टोयोटा इनोवा से जा रहे थे. बीच रास्ते में बाइक सवार दो हमलावर जो पहले से वहीं पर उनका इंतजार कर रहे थे. जैसे ही नीतू की इनोवा लाडोवाल बाईपास के पास बने पुल के पास पहुंची दोनों ने अचानक गाड़ी को रोका और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. माना जा रहा है कि इस हमले में पूर्व सरपंच को संभलने का मौका तक नहीं मिला. हमलावरों ने फरार होने से पहले उनकी कार पर तबतक गोलियां चलाईं, जब तक खत्म नहीं हो गईं. 

नीतू सिंह को कई गोलियां लगीं और हमले में उनकी मौत हो गई. हमलावरों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है. वहीं हत्या का मकसद भी अभी तक पता नहीं चल पाया है.

महीनेभर में दूसरा लगभग ऐसा मामला

आपको बताते चलें ये हत्या पंजाब के तरनतारन जिले में शिरोमणि अकाली दल की एक महिला सरपंच के पति नवदीप सिंह की गग्गो बुहा गांव में गोली मारकर हत्या किए जाने के कुछ दिनों बाद हुई है. हालांकि उस मामले में पुलिस को आपसी रंजिश का शक था. इस मामले में अभी पुलिस ने खुलकर कुछ जानकारी नहीं दी है.

चुनावी साल से पहले 'पॉलिटिकल मर्डर'?

अगले साल 2027 में पंजाब में विधानसभा चुनाव होने हैं. इसलिए जनप्रतिनिधियों की हत्याओं के ऐसे मामलों ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा है. इस तरह की कई वारदातों के बाद लुधियाना मर्डर के इस मामले में इस एंगल से भी इनकार नहीं किया जा सकता है, क्योंकि यह ताजा घटना पंजाब में स्थानीय नेताओं पर लगातार हो रहे हमलों के बीच हुई है. 

इसी साल फरवरी के महीने में, तरनतारन के सरपंच हरबिंदर संधू की शादी समारोह के दौरान हत्या ने लोकल नेताओं को निशाना बनाने वाली बढ़ती घटनाओं और गैंगवार की ओर ध्यान खींचा था.

पंजाब में बिगड़ती कानून-व्यवस्था और बढ़ते क्राइम ग्राफ को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के कई वरिष्ठ नेताओं ने आम आदमी पार्टी (AAP) की भगवंत मान सरकार को घेरा है।

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

Shwetank Ratnamber

Shwetank Ratnamber

श्वेतांक रत्नाम्बर वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें टीवी और डिजिटल न्यूज़ मीडिया में 22 वर्षों से ज्यादा का व्यापक अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (Hindi) की डिजिटल टीम में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय (देश-दुनिया) खबरों की डेस्क पर कार्यरत हैं. समसामयिक मुद्दों, वैश्विक राजनीति और कूटनीति पर गहरी समझ रखने वाले श्वेतांक जटिल अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों और राजनीतिक समीकरणों का सटीक विश्लेषण करने के विशेषज्ञ हैं.Zee News डिजिटल से पहले उन्होंने ज़ी मीडिया नेटवर्क के ग्लोबल न्यूज़ चैनल 'WION' के साथ काम किया है. इस दौरान उन्होंने 'Gravitas', 'The West Asia Post' और 'One Africa' जैसे कई प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्राइम-टाइम शोज़ के हिंदी प्रोडक्शन और इंटरप्रिटेशन में अहम भूमिका निभाई. 2004 से शुरू हुए अपने पत्रकारिता करियर में श्वेतांक ने रिपोर्टिंग और एंकरिंग के साथ-साथ चार लोकसभा और कई राज्यों के विधानसभा चुनावों की व्यापक ग्राउंड कवरेज की है.जामिया मिल्लिया इस्लामिया (JMI), नई दिल्ली से जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा के बाद मास कम्युनिकेशन और पॉलिटिकल साइंस में मास्टर्स डिग्री हासिल करने वाले श्वेतांक लंबे समय से 'प्रेस क्लब ऑफ इंडिया' (PCI) के सम्मानित सदस्य हैं.आप श्वेतांक रत्नाम्बर से सीधे shwetank.ratnamber@india.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप उनसे एक्स (ट्विटर), मेटा (फेसबुक) और लिंक्डइन पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.' 
Read More