भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /देश
  • /'मेरे से ज्यादा कमाती हो, थार खरीद दो..', पंजाब में पति की हैवानियत कैमरे में कैद, बीच सड़क पत्नी को बेरहमी से पीटा

'मेरे से ज्यादा कमाती हो, थार खरीद दो..', पंजाब में पति की हैवानियत कैमरे में कैद, बीच सड़क पत्नी को बेरहमी से पीटा

पंजाब के लुधियाना एक महिला संग मारपीट का मामला सामने आया है.आरोप है कि युवती पर उसका पति थार खरीदने का दबाव बना रहा था. दोनों की शादी पिछले साल नवंबर में हुई थी. पीड़िता ने पूरे प्रकरण में शिकायत दर्ज कराई है.

Written Byabhinav tripathi
Published: Oct 25, 2026, 01:11 PM IST|Updated: Oct 25, 2026, 01:39 PM IST
joinshare
'मेरे से ज्यादा कमाती हो, थार खरीद दो..', पंजाब में पति की हैवानियत कैमरे में कैद, बीच सड़क पत्नी को बेरहमी से पीटा
Image Credit: पंजाब में पति ने पत्नी को बीच सड़क पर पीटा. (फोटो- सोशल मीडिया)

About the Author

abhinav tripathi

abhinav tripathi

अभिनव त्रिपाठी जी न्यूज हिंदी में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं।  पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। डेस्क पर रियल टाइम की देश-विदेश की खबरों को कवर करते हैं। राष्ट्रीय राजनीति और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखना पसंद है। वैश्विक घटनाक्रम के किसी भी जटिल मुद्दे को आसान भाषा में समझाना अच्छी तरीके से आता है। इससे पहले जागरण डॉट कॉम के साथ सब एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं।  करियर की शुरुआत एक सैटेलाइट चैनल से की थी। पत्रकारिता की पढ़ाई काशी विद्यापीठ वाराणसी से की है। 
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
ब्लास्ट की धमक से थर-थर कांप रहा टोंक! धमाके से खेतों और अन्नपूर्णा माता मंदिर पर गिर रहे पत्थर

ब्लास्ट की धमक से थर-थर कांप रहा टोंक! धमाके से खेतों और अन्नपूर्णा माता मंदिर पर गिर रहे पत्थर

2

नया नहीं है पीएम मोदी पर मल्लिकार्जुन खरगे का उल्टा-सीधा बोलना, जानें अपशब्दों की लंबी फेहरिस्त

3

मानहानि केस में राहुल गांधी बरी, अमित शाह पर टिप्पणी का था मामला, कोर्ट के बाहर कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

4

JDU से निष्कासित अनंत सिंह को एक और बड़ा झटका, पत्नी नीलम देवी से छीना गया राज्यमंत्री का दर्जा

5

कैमूर के चातुर्मास महायज्ञ में आज शामिल होंगे CM सम्राट, जीयर स्वामी जी महाराज से लेंगे आशीर्वाद, सुरक्षा के है पुख्ता इंतजाम

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

पंजाब के लुधियाना से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है. यहां पर एक महिला को उसके पति ने बुरी तरीके से पीटा. आरोप है कि  महिला शादी के बाद अपने पति को महिंद्रा थार और एक बाइक नहीं दे पाई थी. आरोपी शख्स की पहचान रितीश शर्मा के तौर पर हुई है, जिसकी शादी ट्विंकल नाम की एक युवती से हाल में ही हुई थी. महिला संग मारपीट का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है. घटना 21 अक्टूबर की बताई जा रही है.

दरअसल, कुछ समय पहले ही ट्विंकल नाम की युवती की शादी लुधियाना के रितीश शर्मा के साथ हुई थी. इसके बाद से ही रितीश शर्मा अपनी पत्नी पर बाइक और थार के लिए दबाव बनाता था. 21 अक्टूबर की रात को रितीश ने सारी हदें पार की और वह अपनी पत्नी को ही मारने पीटने लगा. सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि वह घर के बाहर पत्नी ट्विंकल को थप्पड़ मारता और उसके बाल पकड़कर खींचता हुआ दिख रहा है.

पीड़िता ने की पुलिस में शिकायत

जब महिला सड़क पर चीख-चिल्ला रही थी, तो उसकी आवाज सुनकर पड़ोसी घरों से बाहर निकले और महिला को बचाया. ट्विंकल ने पुलिस में औपचारिक शिकायत भी दर्ज कराई है और सबूत के तौर पर सीसीटीवी फुटेज को पेश किया है. बता दें कि रितीश शर्मा हेल्थ सेक्टर में काम करता है और पिछले साल नवंबर में उसकी शादी हुई थी. ट्विंकल एक सैलून चलाती है. रितीश की यह पहली शादी थी, जबकि ट्विंकल की यह दूसरी शादी थी.  

दोनों ने की थी लव मैरिज

रिपोर्ट्स के अनुसार, ट्विंकल और रितीश की मुलाकात तलाक की कार्यवाही के दौरान हुई थी. इसके बाद दोनों के बीच दोस्ती हुई, जो प्यार बदली. इसके बाद दोनों ने शादी का फैसला किया. हालांकि, ट्विंकल ने आरोप लगाया कि शादी के तीन महीने बाद ही रितीश ने थार की डिमांड करनी शुरू कर दी. इस कारण दोनों के बीच लगभग रोज झगड़े होने लगे. अंत में मामले को सुलझाने के लिए एक बिचौलिए को दखल देना पड़ा. आरोप है कि रितीश कहा करता था कि उसकी पत्नी उससे अधिक कमाती है और इसलिए वह थार खरीद सकती है.

आरोपी ने बाइक की डिमांड भी की

इसके साथ ही पीड़िता ट्विंकल ने आरोप लगाया है कि आरोपी रितीश ने एक बाइक की मांग भी की. घटना वाले दिन मोटरसाइकल को लेकर विवाद बढ़ गया और अपनी जान बचाने के लिए ट्विंकल को भागकर पड़ोस के घर में जाना पड़ा. हालांकि, इसी दौरान रितीश भी वहां पहुंच गया और उसको पीटने लगा. उसके बाद महिला को घसीटा फिर सड़क पर मारपीट की, जिसका वीडियो सामने आया है. पुलिस ने ट्विंकल की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है. 

यह भी पढ़ें: पंजाब में BJP के ‘चाणक्य’ की चाल: नशे पर वार, सत्ता पर नजर! अमित शाह के NDA वाले दांव से पलटेगी हारी बाजी?

यह भी पढ़ें: अरुणाचल में संग्राम, सियांग बांध के विरोध में अवाम; NHPC ऑफिस और पुलिसथाने में लगाई आग; दो विधायकों के घर लूटे

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:
Punjab