राजस्थान में 25 अक्टूबर को जयपुर और भरतपुर संभाग के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है, जबकि ज्यादातर हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा. 29-30 अक्टूबर को पूर्वी राजस्थान में आंधी, तेज हवाओं और बारिश की संभावना है.
बारां के छबड़ा में डीएपी खाद नहीं मिलने पर किसानों ने छबड़ा-सालपुरा मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया. नरेश मीणा किसानों के साथ एसडीएम कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे. अधिकारियों ने दो दिन में 6,400 कट्टे खाद उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया.
बारां कृषि उपज मंडी में बुधवार रात ट्रैक्टरों की एंट्री को लेकर किसानों और सिक्योरिटी गार्डों के बीच विवाद हो गया. आरोप है कि गार्डों ने किसानों पर लाठियों से हमला किया, जिसमें तीन किसान घायल हो गए. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
राजस्थान में पंचायत चुनाव के पहले चरण के लिए आज वोटिंग जारी है. इस बीच बारां में एक अनोखी बारात देखने को मिली. यहां लोगों को वोट देने के लिए जागरूक करने के लिए एक ऐसा तरीका अपनाया गया जिसने सबका दिल जीत लिया.
Baran News: राजस्थान के बारां में मिशन समर्थ्या ने 1000 से अधिक सहरिया आदिवासी महिलाओं को रोजगार और कारोबार से जोड़ा है. कभी जंगल से लकड़ी-महुआ बीनने वाली महिलाएं अब 3.08 करोड़ रुपये के सरकारी ऑर्डर संभाल रही हैं. प्रशासन का लक्ष्य उन्हें लखपति दीदी बनाना है.
Baran News: राजस्थान के बारां में AAP ने पंचायतीराज चुनाव के लिए 41 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है. इसमें 7 पंचायत समितियों के 32 वार्ड और जिला परिषद के 9 वार्ड शामिल हैं. नगर परिषद में बहुमत हासिल करने के बाद पार्टी अब ग्रामीण इलाकों में कांग्रेस-भाजपा को टक्कर दे रही है.
Baran News: बारां कृषि उपज मंडी में खरीफ फसलों की आवक 1.25 लाख कट्टों के पार पहुंच गई है. सोयाबीन दो दिन में 500 रुपये प्रति क्विंटल तेज हुआ, जबकि लहसुन 26,000 रुपये तक बिका. भीड़ नियंत्रित करने के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की एंट्री रात 10 बजे के बाद होगी.
Rajasthan News: किसान नेता नरेश मीणा का आमरण अनशन नौवें दिन भी जारी है. उनकी तबीयत लगातार बिगड़ रही है. शुगर लेवल कम होने, पानी की उल्टियां और वजन घटने से चिंता बढ़ गई है. ग्रामीण उनसे अनशन खत्म करने की अपील कर रहे हैं, लेकिन वह मांगों पर अड़े हैं.
Rajasthan News: बारां में भाजपा प्रदेश कार्यालय के नाम से जारी फर्जी नियुक्ति पत्र सोशल मीडिया पर वायरल होने से हड़कंप मच गया. पत्र में प्रवीण शर्मा को कार्यवाहक जिलाध्यक्ष बनाने का उल्लेख था. भाजपा जिलाध्याक्ष नरेश सिंह सिकरवार ने पत्र को फर्जी बताते हुए शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है.
Rajasthan News: बारां में किसानों को खाद समेत दूसरी समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर नरेश मीणा का आमरण अनशन सातवें दिन भी जारी है. 7 दिन में उनका वजन 80 से घटकर 72 किलो हो गया. प्रशासन के आश्वासन के बाद भी वे गांव कवाई में अनशन पर हैं.
Baran News: बारां में चश्मे-नगीने बेचने की आड़ में रैकी और ध्यान भटकाकर चोरी करने वाले अंतरराज्यीय ईरानी गैंग के 4 आरोपी गिरफ्तार हुए हैं. पुलिस ने उनकी पैदल परेड कराकर चोरी की दुकान की तस्दीक कराई.
Baran News: बारां में 78 वर्षीय दिव्यांग लाइक मोहम्मद पिछले तीन महीने से वृद्धावस्था पेंशन नहीं मिलने के कारण परेशान हैं. पेंशन के लिए वह बैंक और सरकारी कार्यालयों के चक्कर काट रहे हैं. शनिवार को वह 2 बजे ट्राई साइकिल से करीब 7 घंटे का सफर तय करके कलेक्ट्रेट पहुंचे, लेकिन कार्यालय बंद मिला.
Baran News: बारां में नेशनल हाईवे-27 पर दो अलग-अलग हादसे हुए. रामपुरिया के पास ट्रक की टक्कर से बाइक सवार रामस्वरूप धाकड़ की मौत हो गई. वहीं देवरी बायपास पर गोवंश को बचाने में तीन ट्रक टकरा गए.
बारां में डीएपी और यूरिया खाद की किल्लत व कथित कालाबाजारी के विरोध में नरेश मीणा के नेतृत्व में किसानों ने बड़ा प्रदर्शन किया. बाइक रैली के बाद हजारों किसान कलेक्ट्रेट पहुंचे और धरना दिया. नरेश मीणा ने सरकार पर निशाना साधते हुए बारां से जयपुर तक किसान यात्रा निकालने और आगामी पंचायतीराज चुनाव में तीसरे मोर्चे के तहत उम्मीदवार उतारने की बात कही.
Baran News: बारां में ट्रेडिंग एप के जरिए 92.75 लाख रुपये की साइबर ठगी के मामले में डॉक्टर, कंप्यूटर इंजीनियर और फिजियोथेरेपिस्ट समेत 4 आरोपी गिरफ्तार हुए हैं. कमीशन के लालच में बैंक खाते उपलब्ध कराने का नेटवर्क सामने आया. अब तक 10 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं.