App

कुर्सी का खेल, नई सरकार के लिए शर्तों का मेल: नेतन्याहू के प्रस्ताव पर आइजनकोट का जवाब, कहा- पहले साबित करें, आपका प्रपोजल जेन्युइन है

बेंजामिन नेतन्याहू के रोटेशन पीएम वाले प्रस्ताव पर गादी आइजनकोट ने जवाब दिया और लिकुड पार्टी के नेता को चर्चा के लिए निमंत्रण भेजा है. माना जा रहा है कि आज दोनों नेताओं के बीच चर्चा हो सकती है.

कुर्सी का खेल, नई सरकार के लिए शर्तों का मेल: नेतन्याहू के प्रस्ताव पर आइजनकोट का जवाब, कहा- पहले साबित करें, आपका प्रपोजल जेन्युइन है
Image Credit: इजरायल में सरकार बनाने की कवायद तेज. (फाइल फोटो)

इजरायल में नई सरकार के गठन को लेकर कवायद काफी तेजी से चल रही है. विपक्षी दल चाहते हैं कि बेंजामिन नेतन्याहू के हाथ में फिर से सत्ता न आए, तो वहीं लिकुड पार्टी के नेता नेतन्याहू ने यशार पार्टी के प्रमुख गादी आइजनकोट को नया प्रस्ताव भेजा है. इजरायल के राष्ट्रपति इसहाक हर्जोग ने आइजनकोट को सरकार बनाने के लिए कहा है और उनके पास 6 दिसंबर तक का वक्त है. हालांकि, विशेष परिस्थिति में यह समय 14 दिन के लिए बढ़ाया जा सकता है.

दरअसल, आइजनकोट ने बेंजामिन नेतन्याहू को तत्काल बातचीत का न्योता भेजा है. आइजनकोट ने यह न्योता ऐसे समय पर भेजा, जब नेतन्याहू ने हाल में ही रोटेशनल सरकार में उनको देश का प्रधानमंत्री बनाने का प्रस्ताव रखा था. टाइम्स ऑफ इजरायल के अनुसार, बेंजामिन नेतन्याहू ने गादी आइजनकोट के साथ सरकार बनाने का प्रस्ताव रखा और रोटेशन पीएम की बात भी कही. अब आइजनकोट ने नेतन्याहू के इस प्रस्ताव पर बातचीत के लिए न्योता भेजा है.

आइजनकोट ने रखी शर्त

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में गादी आइजनकोट की ओर से कहा गया कि अगर वास्तव में नेतन्याहू का प्रस्ताव सही है और वह इसी प्रस्ताव पर आगे बढ़ना चाहते हैं, तो उन्हें इस प्रपोजल का प्रमाणिकता को साबित करना होगा. आइजनकोट इस बात की जांच करेंगे कि नेतन्याहू का यूनिटी गवर्नमेंट का प्रस्ताव वास्तविक है या नहीं.

सबसे खास बात ही यशार पार्टी के नेता पिछले कई दिनों से नेतन्याहू की लिकुड पार्टी से बातचीत करने की कोशिश में लगे हैं. हालांकि, उन्होंने कोई जवाब नहीं मिला है. ऐसे में आइजनकोट के नए प्रस्ताव के बाद इजरायल में नई तरीके की सरकार बनने के कयास लग रहे हैं.  

नेतन्याहू को आइजनकोट का न्योता

आइजनकोट का कहना है कि अगर लिकुड सच में तैयार है, तो अगले 24 घंटे में उनकी गंभीरता को वह परखने के लिए तैयार हैं. आइजनकोट ने नेतन्याहू को उनकी टीम के साथ बातचीत का न्योता भेजा है. आइजनकोट ने कहा कि ये बातचीत शनिवार को नेतन्याहू को भेजे गए विस्तृत प्रस्ताव पर आधारित होनी चाहिए. हालांकि, खबर लिखे जाने तक इस न्योता पर कोई जवाब सामने नहीं आया है.

हिब्रू मीडिया की एक रिपोर्ट बताती है कि रविवार (29 नवंबर) को दोनों नेताओं की मुलाकात हो सकती है और इजरायल में नई सरकार के गठन पर बात बन सकती है. इस दौरान इजरायल में यूनिटी सरकार बनाने की सीधी बात होने की उम्मीद है. बताया जा रहा है कि आइजनकोट ने 'चेंज ब्लॉक' पार्टियों, यिसराएल बेतेनु, बियाचाद और द डेमोक्रेट्स के नेताओं संग भी बात की और उन्हें इस घटनाक्रम के बारे में विस्तार से बताया.

आइजनकोट को नेतन्याहू के प्रस्ताव पर भरोसा नहीं?

गौर करने वाली बात है कि आइजनकोट का यह बयान ऐसे समय पर आया है, जब नेतन्याहू ने इजरायल में रोटेशनल व्यवस्था के तहत प्रधानमंत्री के रूप में पहला कार्यकाल आइजनकोट को देने की बात कही थी. नेतन्याहू के प्रस्ताव के अनुसार, शुरुआत में सरकार का नेतृत्व आइजनकोट करेंगे और नेतन्याहू वैकल्पिक पीएम के तौर पर काम करते रहेंगे. वहीं, आइजनकोट यह जानने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या लिकुड पार्टी सरकार गठन से जुड़े अहम मुद्दों पर बातचीत करने के लिए तैयार है.

नेतन्याहू ने रखा था ये प्रस्ताव

टाइम्स ऑफ इजरायल के अनुसार, इजरायल के कार्यकारी पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने ऐलान किया था कि वह एक रोटेशन समझौते के तहत दूसरे पीएम के तौर पर काम करने को तैयार हैं. नेतन्याहू ने कहा था कि नई व्यवस्था के तहत पहले 2 साल आइजनकोट पीएम की बनेंगे और फिर वह प्रधानमंत्री बनेंगे. 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

abhinav tripathi

abhinav tripathi

अभिनव त्रिपाठी जी न्यूज हिंदी में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं।  पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। डेस्क पर रियल टाइम की देश-विदेश की खबरों को कवर करते हैं। राष्ट्रीय राजनीति और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखना पसंद है। वैश्विक घटनाक्रम के किसी भी जटिल मुद्दे को आसान भाषा में समझाना अच्छी तरीके से आता है। इससे पहले जागरण डॉट कॉम के साथ सब एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं।  करियर की शुरुआत एक सैटेलाइट चैनल से की थी। पत्रकारिता की पढ़ाई काशी विद्यापीठ वाराणसी से की है। 
Read More