App

आइजनकोट के PM बनने की राह आसान, पहले गठबंधन संग बन गई बात; नेतन्याहू को हटाने के लिए विरोधियों ने मिलाया हाथ!

इजरायल में नई सरकार के गठन की प्रक्रिया तेज हो गई है. गादी आइजनकोट ने अवर होम पार्टी के प्रमुख एविग्डोर लिबरमैन से मुलाकात कर गठबंधन की बात पूरी कर ली है. लिबरमैन की पार्टी का आइजनकोट की पार्टी के साथ गठबंधन चौंकाने वाला है.

आइजनकोट के PM बनने की राह आसान, पहले गठबंधन संग बन गई बात; नेतन्याहू को हटाने के लिए विरोधियों ने मिलाया हाथ!
Image Credit: इजरायल में नई सरकार बनाने की कवायद शुरू. (फाइल फोटो)

इजरायल में सरकार बनाने की कवायद तेज हो गई है. यशार पार्टी के नेता गाद आइजनकोट नेतन्याहू की पार्टी के बगैर सरकार बनाने पर आगे बढ़ रहे हैं. इस राह में  आइजेनकॉट की यशर पार्टी और  दक्षिणपंथी विपक्षी 'अवर होम पार्टी' के साथ गठबंधन पर बात बन गई है. मंगलवार (25 नवंबर) को आइजेनकॉट ने अवर होम पार्टी के प्रमुख एविग्डोर लिबरमैन से मुलाकात की. लिबरमैन की पार्टी के पास इस चुनाव में कुल 7 सीटें हैं.

दरअसल, दोनों नेताओं के कई घंटे तक मंथन किया और नई सरकार में साझेदारी के समझौते  पर तैयार हो हए. पिछले महीने हुए चुनाव के बाद यह पहला गठबंधन है. इससे पहले कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि सरकार बनाने के लिए  यशार पार्टी नेतन्याहू की लिकुड पार्टी के साथ गठबंधन कर सकती है. हालांकि, इस पर कुछ सकारात्मक परिणाम नजर नहीं आए.

सरकार बनाने के लिए मिला एक महीने का समय

इजरायल में बिना किसी नई सरकार के ही नेसेट (इजरायली संसद) के सदस्यों ने 10 नवंबर को शपथ ली. वहीं, इजरायली राष्ट्रपति  इसहाक हर्जोग ने गादी आइजनकोट को सरकार बनाने का न्योता दिया है और 1 महीने में सरकार बनाने को कहा है. फिलहाल बेंजामिन नेतन्याहू इजरायल के कार्यवाहक पीएम बने हुए हैं. आइजनकोट के पास 6 दिसंबर तक सरकार बनाने की समय है.

हालांकि,किसी परिस्थिति में यह 14 दिन और बढ़ाया जा सकता है. समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार, अगर आइजनकोट सरकार बनाने में वफल रहते हैं, तो नेतन्याहू को मौका मिलेगा।वहीं, अगर दोनों में से कोई भी सरकार नहीं बना पता है, तो इजरायल में अगले साल फिर से चुनाव होगा.

किसी दल को नहीं मिला बहुमत

इजरायल की संसद नेसेट में कुल 120 सीटें हैं. इसमें बहुमत के लिए 61 सीटों की जरूरत होगी. 27 अक्टूबर को हुए आम चुनाव में किसी दल को बहुमत नहीं मिला है. नेतन्याहू की लिकुड पार्टी और सहयोगियों को कुल 53 सीटें मिली हैं. वहीं, आइजनकोट की पार्टी और उनके साथ के दलों को मिलाकर 48 सीटें मिली हैं. इसमें लिबरमैन की पार्टी भी शामिल है. चुनाव में यशर को 21 और 'इजरायल अवर होम' को 7 सीटें मिली थीं.

अगर पार्टियां निभाएगी अहम रोल?

इस बार के चुनाव में 19 सीटें जीतने वाली अरब पार्टियां सरकार बनाने में अहम रोल निभाने वाली हैं. अरब पार्टियों के पास कुल 19 सीटें हैं. ये पार्टियां नेतन्याहू का विरोध करती रही हैं. इसका सीधा मतलब है कि वह आइजनकोट को समर्थन दे सकती हैं. हालांकि, यहां पर एक ट्विस्ट यह है कि लिबरमैन पहले अरब दलों के समर्थन पर टिकी सरकार का विरोध कर चुके हैं.

यूनिटी सरकार की बनने लगी संभावना

आइजनकोट और लिबरमैन की पार्टी के बीच हुए गठबंधन से पहले एक संभावित एकता सरकार पर भी चर्चा चल रही है. इसमें आइजेनकोट,बदलाव समर्थक खेमे के कुछ सदस्य और लिकुड पार्टी शामिल हैं। हालांकि, चुनाव में 8 सीट जीतने वाली वामपंथी डेमोक्रेट्स पार्टी ने आइजनकोट के साथ बातचीत रोकने की बात कही है.

डेमोक्रेट्स पार्टी का कहना है कि आइजनकोट लिकुड पार्टी के साथ बातचीत के आगे बढ़ा रहे हैं. पार्टी का कहना है कि वह नेतन्याहू के बिना सरकार बनाने के पक्ष में है. 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

abhinav tripathi

abhinav tripathi

अभिनव त्रिपाठी जी न्यूज हिंदी में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं।  पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। डेस्क पर रियल टाइम की देश-विदेश की खबरों को कवर करते हैं। राष्ट्रीय राजनीति और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखना पसंद है। वैश्विक घटनाक्रम के किसी भी जटिल मुद्दे को आसान भाषा में समझाना अच्छी तरीके से आता है। इससे पहले जागरण डॉट कॉम के साथ सब एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं।  करियर की शुरुआत एक सैटेलाइट चैनल से की थी। पत्रकारिता की पढ़ाई काशी विद्यापीठ वाराणसी से की है। 
Read More