App

दफ्तर खुलते ही हुआ बंद: नॉर्थ कोरिया में स्विस डिप्लोमैट को देश छोड़ने का फरमान, किम की बहन ने दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम

उत्तर कोरिया ने प्योंगयांग में अपने नए खुले डिप्लोमैटिक ऑफिस के प्रमुख और एक सीनियर स्विस डिप्लोमैट को अवांछित घोषित कर उन्हें 48 घंटे के आंदर देश छोड़ने का आदेश दिया है. आखिर इसके पीछे वजह क्या है?

दफ्तर खुलते ही हुआ बंद: नॉर्थ कोरिया में स्विस डिप्लोमैट को देश छोड़ने का फरमान, किम की बहन ने दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम

North Korea Close Swiss Diplomat Office: स्विट्जरलैंड के साथ नोकझोंक के बीच नॉर्थ कोरिया ने बुधवार ( 25 नवंबर 2026) को एक सीनियर स्विस डिप्लोमैट को पर्सोना नॉन ग्राटा यानी आवंछित घोषित कर दिया. हैरानी की बात ये ही  इस देश ने हाल ही में प्योंगयांग में अपना पहला डिप्लोमैटिक ऑफिस खोला था. स्विस डिप्लोमैट को 48 घंटे के अंदर देश छोड़ने का आदेश दिया गया है.    

यह कदम उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन की बहन किम यो जोंग की ओर से स्विस ऑफिस को बंद करने की धमकी दिए जाने के एक दिन बाद उठाया गया है. स्विट्जरलैंड ने बीते दिनों नॉर्थ कोरिया के चिल्ड्रेन कैंप पर बैन लगा दिया था. आरोप था कि नॉर्थ कोरिया ने यूक्रेन के रूसी कब्जे वाले इलाकों से बच्चों को दूसरी जगह भेजने में रूस की मदद की थी.

स्विस डिप्लोमैट को तलब किया  

कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी ने बताया कि विदेश मंत्रालय के एक सीनियर ऑफिसर ने एस्टियर सिल्वेन को तलब किया, जो प्योंगयांग में पिछले महीने खुले स्विस डिप्लोमैटिक ऑफिस के चीफ हैं. अधिकारी ने उन्हें एक नोटिस सौंपा, जिसमें वॉनसन स्थित 'सोंगडोवोन इंटरनेशनल चिल्ड्रेन्स कैंप' पर स्विट्जरलैंड की ओर से लगाए गए प्रतिबंधों के विरोध में दफ्तर को बंद करने और उनके देश छोड़ने की मांग की गई.  

क्यों बंद किया स्विस डिप्लोमैटिक ऑफिस?

नॉर्थ कोरिया ने स्विट्जरलैंड की ओर से उसके चिल्ड्रेन कैंप पर बैन लगाने के चलते प्योंगयांग स्थित स्विस डिप्लोमैटिक ऑफिस को बंद करने का विचार किया था.

 कोरिया की सरकारी समाचार एजेंसी 'KCNA' की रिपोर्ट के मुताबिक, उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन की बहन किम यो जोंग ने कहा था कि स्विट्जरलैंड के ये प्रतिबंध देश की संप्रभुता का उल्लंघन करते हैं और प्योंगयांग के प्रति उनकी दुश्मनी को दर्शाते हैं. 

स्विट्जरलैंड के प्रतिबंध पर कोरिया का बयान

बता दें कि नॉर्थ कोरिया का 'सोंगडोवोन इंटरनेशनल चिल्ड्रेन कैंप'  रूस से जुड़े समूहों के साथ मिलकर यूक्रेन के रूसी कब्जे वाले इलाकों से बच्चों को दूसरी जगह भेजने में मदद कर रहा था. ऐसे में स्विट्जरलैंड की ओर से इसपर प्रतिबंध लगाने को लेकर किम यो जोंग ने कहा कि ये प्रतिबंध उत्तर कोरिया की उस जिम्मेदारी को नकारते हैं, जिसके तहत उसे सभी बच्चों को संस्कृति और मनोरंजन के अवसर उपलब्ध कराने चाहिए. उन्होंने कहा कि इससे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नॉर्थ कोरिया पर कभी न मिटने वाला दाग लग गया है. जबकि यह देश खुद को मानवतावादी मूल्यों को बढ़ावा देने वाला बताता है.  'KCNA' के मुताबिक, किम ने कहा,'मुझे लगता है कि स्विट्जरलैंड के साथ अपने संबंधों पर फिर से पूरी तरह विचार करना जरूरी है, क्योंकि उनके कथनी और करनी में कोई मेल नहीं है.'

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Shruti Kaul

Shruti Kaul

ज़ी न्यूज में सब एडिटर. वनस्थली विद्यापीठ यूनिवर्सिटी, राजस्थान से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन. ये राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय मुद्दो से जुड़े विषयों पर लिखती हैं. लिखने के अलावा श्रुति को नई जगहों पर घूमना, संगीत सुनना, फिल्में देखना और फूड एक्सप्लोर करने का बेहद शौक है. 
Read More