यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने दावा किया है कि रात में मॉस्को क्षेत्र में किए गए लंबी दूरी के हमलों में रूस के एक प्रमुख तेल उद्योग प्रतिष्ठान और लॉजिस्टिक्स केंद्र को निशाना बनाया गया. जेलेंस्की के मुताबिक, इन ठिकानों से रूस की युद्ध मशीन को आर्थिक मदद मिलती है. हमले में FP-1, RZ-100, MICH-2000, पाल्यानित्सिया, वेंडेट्टा, ल्यूटी, बार्स, फ्लेमिंगो, सिचेन और पेलिकन जैसे सिस्टम इस्तेमाल किए गए. उन्होंने कहा कि अभियान में यूक्रेन की सुरक्षा सेवा, ड्रोन और