डीएनए मित्रों आज हम सबसे पहले अमेरिका पर ईरान के यूएन अटैक का विश्लेषण करेंगे। कल यूएनजीए यानी संयुक्त राष्ट्र महासभा के मंच से अमेरिका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने ईरान को धमकाया था। दुनिया से ईरान के आर्थिक बहिष्कार की अपील की थी और आज ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशयान ने अमेरिका में खड़े होकर ट्रंप के एक-एक हमले का जवाब दिया। यह जवाब इतना जोरदार है जिसका सामना करने की हिम्मत ट्रंप की पूरी टीम न्यूयॉर्क में होकर