क्या होगा अगर ऐसे मौकों का पता चले जिन पर मार्केट का ध्यान ही नहीं है? आपको इस वीडियो में StockPlus Financial Services के ब्रांड मैनेजर भव्य सावला, कॉन्ट्रा इन्वेस्टिंग के कॉन्सेप्ट को समझाएंगे. यह एक ऐसा तरीका है, जो आम सोच से हटकर उन कंपनियों या सेक्टर में संभावित मौकों की पहचान करता है. जो शायद अभी पसंद नहीं किए जा रहे हैं या जिनकी कीमत सही नहीं आंकी गई है, लेकिन जिनमें आगे चलकर सुधार की गुंजाइश है.