अपनी बेबाक बयानबाजी के लिए मशहूर बॉलीवुड एक्टर मुकेश खन्ना ने हाल ही में जी न्यूज के साथ खास बातचीत की. इस इंटरव्यू में उन्होंने इंडियन सिनेमा, धर्म ग्रंथों के साथ छेड़छाड़, एआई (AI), नीट (NEET) प्रोटेस्ट और 'शक्तिमान' जैसे मुद्दों पर खुलकर बात की. जब उनसे आने वाली फिल्म 'रामायण' में इस्तेमाल होने वाले वीएफएक्स (VFX) और स्पेशल इफेक्ट्स के बारे में पूछा गया, तो वे काफी भड़क गए. उनका साफ कहना था कि 'रामायण' और 'महाभारत' जैसे आइकॉनिक